Author: Aarogya Ganga

मुख्यमंत्री ने किया यूसीसी में योगदान देने वाले अधिकारियों और रजिस्ट्रेशन में सराहनीय कार्य करने वालों का सम्मान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हिमालयन कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट में आयोजित प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस” को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने समान नागरिक संहिता को तैयार करने वाले कमेटी के सदस्यों, कुशल क्रियान्वयन करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और पंजीकरण में योगदान देने वाले वीएलसी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यूसीसी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज…

Read More

रामनगर: तहसील परिसर के बाहर एक व्यक्ति ने सोमवार को आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे आसपास मौजूद लोगों की त्वरित सक्रियता से रोका गया। यह घटना रामनगर के SDM कार्यालय के सामने हुई, जहाँ व्यक्ति ने 17 साल पुराने न्यायिक/प्रशासनिक विवाद और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अपनी जान लेने की कोशिश की। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि युवक पिछले कई वर्षों से मानसिक व आर्थिक तनाव से जूझ रहा था और आज उसने इसी निराशा में यह कदम उठाया। 17 years work delay in SDM office provoked self immolation attempt सूत्रों के अनुसार, आज दोपहर SDM कार्यालय परिसर के…

Read More

देहरादून: गणतंत्र दिवस के दिन हम संविधान की प्रतिज्ञाएँ दोहराते हैं — पर सवाल उठता है कि क्या हम कानून और न्यायालय के आदेशों का सम्मान कर रहे हैं? जॉर्ज एवरेस्ट (George Everest) एस्टेट-रूट को लेकर उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक सड़क पर कोई टोल वसूला नहीं जाएगा। इसके बावजूद स्थानीय लोगों और सैलानियों ने बताया है कि उसी सार्वजनिक मार्ग पर निजी कंपनी द्वारा बैरियर लगाकर शुल्क वसूली जारी है। Dehradun George Everest toll Contempt of Court? इसका अर्थ सीधे-सीधे Contempt of Court का मामला बन सकता है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कहा है…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर तल्ख हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। आज (मंगलवार) कक्षा 12वीं तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। Uttarakhand Weather Update 27 January 2026 उत्तराखंड में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड में काफी इजाफा हुआ, कई क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिरा। हालांकि बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में सैलानी हिल स्टेशनों की ओर…

Read More

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा। बता दे कि केंद्र सरकार ने रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्ण संध्या पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री विजेताओं के नामों की घोषणा की। जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी शामिल है। वहीं इसको लेकर भगत सिंह कोश्यारी का कहना है कि मैंने कभी किसी पद की अपेक्षा नहीं की, लेकिन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि उत्तराखंड की समस्त जनता का है।

Read More

अल्मोड़ा: जागेश्वर क्षेत्र के कोटूली गांव में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही से लाइनमैन पूरन सिंह (45) की दर्दनाक मौत हो गई। काना गांव निवासी पूरन सिंह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार, विद्युत लाइन में आग लगने की सूचना पर उन्हें दोबारा मौके पर बुलाया गया। कार्य के दौरान शटडाउन दिया गया था, लेकिन तोली पावर हाउस से बिना पुष्टि के शटडाउन हटा लिया गया। इससे अचानक लाइन में करंट दौड़ गया और पूरन सिंह तारों से चिपक गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश…

Read More

देहरादून। मौसम के बदले मिजाज के चलते जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। देहरादून में भारी वर्षा-बर्फबारी के आरेंज अलर्ट के बीच स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार का अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून एवं एनडीएमए के सचेत (नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल) की ओर से मंगलवार को देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के साथ मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की गंभीर स्थिति और संभावित आपदा जोखिम को ध्यान में…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने की वर्षगांठ के अवसर पर कल मंगलवार को ‘समान नागरिक संहिता दिवस’ राज्यभर में मनाया जाएगा। इस मौके पर देहरादून के निम्बूवाला स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। यूसीसी दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को गृह सचिव शैलेश बगौली, आईजी निवेदिता कुकरेती और जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, सभागार, ध्वनि व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, परिवहन, पार्किंग और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं…

Read More

महानिदेशक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संविधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। संविधान ने हमें अधिकारों के…

Read More

देहरादून, दिनांक 26 जनवरी 2026,(सूवि) गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसपर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण देश के प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि सरकारी अधिकारी कर्मचारी लोकतंत्र के एक अंग है जिनका कर्तव्य लोकतांत्रित मूल्यों के साथ राज्य देश को को आगे बढाने में…

Read More

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में 10 विभिन्न विभागों की झांकियां का प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान प्रथम तीन झांकियां को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया बता दे की सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसमें ‘‘रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ विषयक झांकी का प्रदर्शन किया गया है। साथ ही इस झांकी में राज्य के पच्चीस वर्षों की विकास यात्रा के साथ ही तीर्थाटन एवं पर्यटन विकास से जुड़े पहलुओं की आकर्षक झलक देखने को भी मिली। वहीं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने देश एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र…

Read More

Republic Day 2026: देहरादून के परेड मैदान में गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल और सीएम धामी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही समारोह में विभिन्न विभागों की झाकियां भी निकली गईं। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं को…

Read More

लालकुआं। नगर में निवास करने वाली युवती की आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाले फरार युवक को लालकुआं पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़िता की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपलोड कर रहा था। फोटो और वीडियो हटाने के बदले पीड़िता से निजी फोटो व वीडियो की मांग कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता ने 29 जुलाई 2025 को कोतवाली लालकुआं में तहरीर दी. थी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सत्यम कुमार गुप्ता निवासी दमदाहा, जिला पूर्णिया (बिहार) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में…

Read More

देहरादून। मन की बात कार्यक्रम का हर एपिसोड समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होता है। इस कार्यक्रम के जरिए ऐसे लोगों के असाधारण कार्यों को देश-दुनिया के सामने लाया जाता है, जो सामान्य परिस्थितियों में रहकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि आमजन और जन-जन का कार्यक्रम है, जिससे लोगों को सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। यह विचार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून लाइब्रेरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 130वें एपिसोड…

Read More

देहरादून। साइबर ठगों ने बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 14.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने उन्हें छह दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा और दो खातों से यह रकम अपने खातों में डलवाई। उन्हें डराया गया कि यह मनी लांड्रिंग का केस है। इसमें उनकी बहु-बेटियों व अन्य स्वजन की सुरक्षा को खतरा बताया। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत के बाद यह मुकदमा रायपुर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। रायपुर निवासी सनमीत सिंह ने बताया कि छह जनवरी को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई।…

Read More

गणतंत्र दिवस को भव्य एवं गरिमामय बनाने हेतु देहरादून में सभी तैयारियाँ पूर्ण डीएम-एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां परखी देहरादून। 25 जनवरी,2026  राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से मनाने हेतु राजधानी देहरादून में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रविवार को जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य मंच सहित प्रत्येक ब्लॉक में अतिथियों, विधायकों, दायित्वधारियों एवं गणमान्य नागरिकों के सुगम…

Read More