मसूरी के चार दुकान रोड पर रविवार को एक पिकअप वाहन के ब्रेक फेल होने पर वह अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वाहन में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए और दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ी सड़क और संभावित लापरवाही के चलते वाहन संतुलन खो बैठा। गौरतलब है कि मसूरी में इससे पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। पहाड़ी क्षेत्रों में थोड़ी सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट-2026-27 को मोदी सरकार के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट बताते हुए उत्तराखंड के लिए पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण बताया है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत 53.5 लाख करोड़ रुपये के आम बजट-2026-27 को गरीब, किसान, चिकित्सा, शिक्षा, महिलाओं और देश…
हल्द्वानी: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत के दिग्गज तेज-मध्यम गति के स्विंग गेंदबाज इरफान पठान और प्रवीण कुमार एक बार फिर मैदान पर अपने अंदाज़ में नजर आएंगे। यह रोमांचक मुकाबला हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर, गौलापार स्थित क्रिकेट मैदान में होने वाली Epic Victory Cricket League में देखने को मिलेगा। Epic Victory Cricket League 2026 Epic Victory Cricket League 2026 पहले 1 फरवरी से प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह 3 फरवरी से शुरू होगी। इसका पहला मुकाबला (3 फरवरी, शाम) को उत्तराखंड सोल्जर बनाम दिल्ली नाइट के बीच होगा। इस मैच में इरफान पठान…
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण 2026-27 के दौरान कई सामान सस्ता-महंगा होने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सोलर से जुड़े सामान सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा जूते, मोबाइल बैट्री, ओवन भी सस्ता होगा। 7 गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती होंगी। कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी। शुगर की दवाई सस्ती होगीं विदेश यात्रा पहले से सस्ती होगीं। सीएनजी और बायोगैस भी सस्ती वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती हो जाएंगे। वहीं, 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं भी सस्ती की जाएंगी। दवाओं और मेडिकल डिवाइज…
देहरादून में साइबर अपराधियों ने दो सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों से डिजिटल अरेस्ट और निवेश के झांसे में फंसाकर कुल 1.20 करोड़ रुपये की ठगी की। जल निगम से सेवानिवृत्त मंगल सिंह रावत ने डिजिटल अरेस्ट के डर से 64.65 लाख गंवाए, जबकि हिंदुस्तान नेशनल ग्लास लिमिटेड के राजीव साहनी ने निवेश धोखाधड़ी में 55.48 लाख रुपये खो दिए। साइबर क्राइम पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देहरादून। राजधानी देहरादून में साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट और निवेश के झांसे को हथियार बनाकर विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त दो वरिष्ठ नागरिकों से कुल 1.20 करोड़ रुपये की ठगी कर…
उत्तराखंड के 8 जिलों में देर रात से कहीं-कहीं पर रुक-रुककर बारिश जारी है। इनमें अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है। वहीं देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। राज्य…
नैनीताल। नैनीताल विद्युत वितरण खंड से जुड़े शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दस घंटे बिजली गुल रहेगी। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल)की ओर से पावर ग्रिड 220 केवी उपकेंद्र पर 132 केवी बस बार का अंतिम परीक्षण व कमीशनिंग की जानी है। एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि पिटकुल ने रविवार को सुबह आठ से शाम छह बजे तक शटडाउन लेने का निर्णय लिया है, जिसका प्रभाव उनके क्षेत्र में भी पड़ेगा। ऐसे में विद्युत भार को नियंत्रित करने के लिए नैनीताल विद्युत वितरण खंड से जुड़े 33 व 11 केवी के सूखाताल, पाइंस, मेहरागांव, घोड़ाखाल,…
Dehradun: शिवाजी नगर क्षेत्र देर रात उस समय दहशत से भर गया, जब घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका, मूल रूप से यमकेश्वर निवासी 35 वर्षीय प्रीति, एम्स ऋषिकेश में अटेंडेंट के रूप में कार्यरत थी। वह कुछ समय पहले तलाक ले चुकी थी और उसका लगभग 08 साल का बेटा गांव में नाना के पास रहता है। कैसे हुई वारदात शनिवार रात करीब 10 बजे प्रीति अपने किराए के कमरे में अकेली थी। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। पुलिस के अनुसार, प्रीति ने लकड़ी का अंदरूनी दरवाजा खोला था,…
देहरादून। ट्रियो कप 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें एमडीडीए-यूपीसीएल की संयुक्त टीम पावर पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवी स्पोर्ट्स क्लब को 17 रनों से हराकर टूर्नामेंट की पहली चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबला आखिरी ओवरों तक रोमांच से भरपूर रहा और दर्शकों को उच्च स्तरीय कॉर्पोरेट क्रिकेट देखने को मिला। एमडीडीए उपाध्यक्ष को सौंपी गई ट्रॉफी चैंपियन बनने के बाद पावर पैंथर्स की टीम ने मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर ट्रियो कप 2026 की ट्रॉफी सौंपी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई…
देहरादून 31 जनवरी,2026 (सू.वि) जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को देहरादून-चकराता एवं कौलागढ़ रोड पर विद्युत, पेयजल, सीवरेज एवं गैस पाइपलाइन को भूमिगत किए जाने हेतु संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिए कि सड़क कटिंग के लिए जारी अनुमति की निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्त संचालित कार्यो को पूर्ण करते हुए सड़क को पूर्ववत ब्लैकटॉप किया जाए, जिससे आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अनुमति से अधिक सड़क कटिंग, खुदाई अधूरी छोड़ने अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए…
देहरादून, दिनांक 31 जनवरी 2026,(सूवि) प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के 12 वें संस्करण में आज जिलाधिकारी सविन बसंल ने 26 बालिकाओं को स्कूल फीस राशि चैक वितरित किए। जिला प्रशासन ने 26 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई, जिनके स्कूल कालेज में बालिकाओं की फीस 6.93 लाख सीधे स्कूल खाते में हस्तांरित किये गए है। आज लाभान्वित हुई बालिकओं में 10 प्राईमरी स्तर, 8 माध्यमिक तथा 8 बालिकाओं की उच्च शिक्षा पुनर्जीवित की गई। जिला प्रशासन की इस महत्वाकांक्षी एवं जनसंवेदी प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा योजना अंतर्गत अभी तक लगभग 1 करोड़ की धनराशि से 120 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई। कु0…
देहरादून में शनिवार को सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। संगठन ने इसे काला कानून बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में राज्य के अलग-अलग जिलों से आए 200 से अधिक कार्यकर्ता घंटाघर पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से परेड ग्राउंड तक मार्च निकालते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। बाद में…
साइबर फ्रॉड को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है उसके बावजूद भी लोग साइबर अपराधियों के चुंगल में फंसकर अपना जमा पूंजी गवां रहे हैं। हल्द्वानी में साइबर ठगों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए एक युवक को झांसे में लेकर 5.20 लाख रुपये की आनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने साइबर क्राइम थाना हल्द्वानी में लिखित शिकायत दी है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस में लिखित तहरीर देते हुए कहा…
देहरादून: उत्तराखंड गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तबादले और पदोन्नतियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ और मध्य स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। 15 ASPs and 7 DSPs transferred in Uttarakhand Police उत्तराखंड पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने 15 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिनमें से 11 अधिकारी हाल ही में डीएसपी से एएसपी पद पर पदोन्नत हुए थे। वहीं, पुलिस मुख्यालय स्तर से सात उप पुलिस अधीक्षकों (DSP)…
STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियुक्त सहनवाज से रिकॉर्डतोड़ 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन थाना किच्छा के आजाद नगर चौकी क्षेत्र में किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए बरामद की ।। उपरोक्त बरामदा हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए है। माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड…
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने दो इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया है। एएचटीयू के प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान को देहरादून शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। जबकि, अब तक शहर कोतवाल की जिम्मेदारी देख रहे प्रदीप पंत को एएचटीयू शाखा का प्रभारी बनाया है।
