मंगोली का आदमखोर गुलदार पकड़ा गया, क्षेत्र अब पूरी तरह सुरक्षित। चंपावत लोहाघाट क्षेत्र में दहशत का कारण बने मंगोली के आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। एसडीओ फॉरेस्ट श्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा लगातार की गई निगरानी एवं सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार आदमखोर गुलदार को काबू में कर लिया गया है। ज्ञात हो कि 12 नवम्बर को ग्राम सभा मंगोली के धूरा तोक के पास गुलदार ने मंगोली निवासी भुवन राम (उम्र 45 वर्ष), पुत्र देवराम पर हमला कर उनकी जान ले ली थी, जिसके बाद…
Author: Aarogya Ganga
एचआरडीए की टीम ने जनपद में छह अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पिछले दो दिनों में प्राधिकरण की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले दो बड़ी कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया था। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ सख्ती जारी है। शनिवार को एचआरडीए की टीम ने जनपद में छह अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। पिछले दो दिनों में प्राधिकरण की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले दो बड़ी कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया था। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश पर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अजमेर, राजस्थान में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्रम हेतु 50 लाख रुपए की अतिरिक्त सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की आश्रम के निर्माण हेतु पूर्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई थी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अजमेर, राजस्थान स्थित अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी, स्थानीय नागरिक तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि…
दिल्ली में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा एजेंसियों के नाम पर होने वाली गतिविधियों को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को खास निर्देश दिए थे कि सुरक्षा बलों से जुड़ी वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाए। इन्हीं निर्देशों के तहत शुरू हुई चेकिंग अभियान के दौरान रायवाला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना रायवाला पुलिस की टीम ने क्षेत्र में एक दुकान पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस को दुकान से सेना की नई डिजिटल…
अल्मोड़ा के फेमस थाना बाजार और पलटन बाजार में देर शाम एक तेंदुआ को गलियों में घूमते हुए देखा गया। प्रदीप शाह गंगोला के घर के सीसीटीवी कैमरे में भी देर रात तेंदुआ कैद हुआ है। शहर की गलियों और घरों के आंगनों तक गुलदार की आवाजाही ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। नवरात्रि के बाद से अब तक नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से चार तेंदुओं को रेस्क्यू कर सेंटर भेजा जा चुका है। इसके बावजूद, कई इलाकों से तेंदुओं के दिखने की खबरें लगातार मिल रही हैं। वन क्षेत्र अधिकारी मोहन राम आर्य ने बताया…
बिन पिता की निर्धन होनहार इंजीनियर बिटिया को प्रतिष्ठित संस्थान में बतौर लैब आफिसर्स नियुक्ति सीएम के संकल्प शिक्षित बेटियां सशक्त समाज को चरितार्थ करता जिला प्रशासन; रोजगार शिक्षा मदद का एकल प्रशासनिक स्ट्रोक खराब आर्थिकी से ग्रसित बिन पिता की होनहार इंजीनियर बेटी प्रियंका कुकरेती को प्रतिष्ठित संस्थान में रोजगार स्नात्कोत्तर कम्प्यूटर मास्टर में अगले ही सत्र इसी संस्थान में होगा प्रवेश प्रतिभाशाली बेटियों के कदम नहीं रुकने देगा जिला प्रशासन हरहाल मेें शिक्षा होगी पुनर्जीवित निजी संस्थान में एमटैक में दाखिला का डीएम सविन बंसल ने दिया वचन; निजी संस्थान में नौकरी मिलने उपरांत माता संग प्रशासन का…
सत्येंद्र साहनी ने 2024 में पेसिफिक गोल्फ स्टेट में फ्लैट की आठवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या की थी. देहरादून: रियल एस्टेट सेक्टर के नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी उर्फ बाबा साहनी आत्महत्या मामले में थाना राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 महीने बाद एफआर(फाइनल रिपोर्ट) पर जाकर बंद कर दी है. थाना राजपुर ने जिन चर्चित गुप्ता बंधु अजय गुप्ता और उनके बहनोई अनिल गुप्ता पर बाबा साहनी को आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज किया था. उसी में ही पुलिस को उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं जुटा पाई. जांच की फाइल बंद कर दी गई है. बता…
देहरादून: जिला प्रशासन ने आज (23 नवंबर 2025) को सरकारी भूमि को कब्जेदारी से मुक्त कराने का अभियान शुरू किया.हिमाचल बॉर्डर से लगे शक्ति नगर किनारे डाक पत्थर से कुल्हाल तक भारी फोर्स के साथ धामी सरकार के बुलडोजर अवैध कब्जो पर गरजते रहे. एसडीएम विनोद कुमार के साथ उत्तराखंड ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की टीम भारी संख्या में सुरक्षा बल के साथ आज दिन भर कारवाई करती रही और सरकारी भूमि को कब्जेदारों से मुक्त करवाती रही. यूपी बिहार झारखंड बंगाल से आए एक वर्ग विशेष के लोगों ने बेशकीमती सरकारी भूमि पर कई सालों से अवैध रूप से…
पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के नजदीक सेना की अग्रिम चौकी पर तैनात अग्नि वीर को अचानक गोली लगने से वह शहीद हो गया। शनिवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से सेना के अग्निवीर जवान की मौत हो गई। सेना ने जांच के आदेश जारी किए हैं। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। मृतक अग्निवीर की पहचान दीपक सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी गांव खरही, तहसील पाटी, जिला चंपावत, उत्तराखंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 18 कुमाऊं का दीपक सिंह अग्रिम चौकी पर तैनात था। करीब…
उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है। शादी से सिर्फ एक दिन पहले दुल्हन घर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई, जिससे दोनों परिवारों और गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार लगभग 25 वर्षीय युवती की शादी शनिवार को जिले के ही एक युवक से तय थी। शुक्रवार को दोनों पक्षों द्वारा गणेश पूजन, हल्दी और मेहंदी जैसी सभी रस्में पूरी की जा चुकी थीं। मेहंदी की रस्म के कुछ देर बाद दुल्हन अचानक घर से लापता हो गई। घरवालों और रिश्तेदारों ने देर रात तक हर जगह तलाश की, लेकिन युवती का कोई…
मोहान सफारी जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. वन क्षेत्राधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जिप्सियों को रवाना किया. रामनगर: सफारी करने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है. विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे अल्मोड़ा वन प्रभाग का मोहान सफारी जोन आखिरकार पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. मानसून सीजन के बाद हर साल की तरह इस बार भी मोहान गेट पर रौनक लौट आई है. सुबह से ही देशभर से आए सैलानियों का उत्साह देखने लायक था. वहीं सफारी जोन में सैलानियों की आमद बढ़ने से स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं. बीते दिन…
कैंची धाम। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बारात की कार कैंची धाम के समीप रतिघाट में लगभग 60 गहरी खाई में गिर गई। कार में चार व्यक्ति सवार थे। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। गहरी खाई, रात्रि का अंधकार एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान संचालित किया। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा एक घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव वन के साथ बैठक कर वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भालुओं तथा अन्य वन्यजीवों के हमलों में घायल व्यक्तियों के उपचार का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक घायल को समय पर तथा समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न हो और आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएँ। यह उल्लेखनीय है कि…
इन दिनोें राशन कार्ड का ई-केवाईसी चल रहा है। ऐसे में कई लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है कि स्कैन न हो पाने से उन्हें राशन नहीं मिलेगा। लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि यह खबर आपको राहत देगी। जी हां राशन वितरण की नई व्यवस्था के तहत अगर आपकी ई-केवाईसी अभी तक अंगूठे के निशान या रेटिना स्कैन न हो पाने की वजह से पूरी नहीं हो पाई है, तो चिंता न करें। आपका राशन वितरण रोका नहीं जाएगा, आपको निर्धारित समयानुसार पूरा राशन मिलेगा। विभाग ने स्पष्ट किया गया है कि जिनके…
फेफड़ों में इन्फेक्शन कई वजहों से हो सकता है. इसके लक्षण कभी-कभी हल्के होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज किया जा सकता है, लेकिन इसे हल्के में फेफड़ों में इन्फेक्शन का मतलब है कि बैक्टीरिया, वायरस या फंगस से फेफड़ों में इन्फेक्शन हो जाता है या उनमें सूजन आ जाती है. यह इन्फेक्शन फेफड़ों के काम पर असर डालता है और सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकता है. जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जैसे कि बुज़ुर्ग, छोटे बच्चे, और डायबिटीज या पुरानी बीमारियों वाले लोगों को सबसे ज्यादा खतरा होता है.फेफड़ों में इन्फेक्शन को निमोनिया भी कहते हैं.…
अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबरा के नजदीक 161 संदिग्ध जिलेटिन की छड़ें मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि सड़क बनाने या अन्य निर्माण कार्य के लिए इनको लाया गया हो, लेकिन स्कूल के पास जिलेटिन छड़ों को डजंप करने के मामले करो पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस बम डिस्पोजल स्क्वॉड ,डॉग स्क्वॉड, एलआईयू की टीमें को साथ मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है। बता दें कि शुक्रवार को अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबरा के नजदीक जिलेटिन की 161 छड़ें देखी गई थी।…

