केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित कराने को लेकर उठे विवाद पर उत्तराखंड शासन के आदेश के बाद गढ़वाल आयुक्त ने जांच की। जांच रिपोर्ट में गढ़वाल आयुक्त ने बड़े खुलासे किये हैं। BKTC ने ना सोना खरीदा, ना लगवाया : पांडेय गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने न तो सोना खरीदा और न ही अपने स्तर से लगवाया। समिति ने केवल दानदाता की ओर से मिले प्रस्ताव पर शासन के निर्देशानुसार सहयोग किया। दरअसल, RTI कार्यकर्ता अनिल सेमवाल ने गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने की प्रक्रिया को लेकर…
Author: Aarogya Ganga
देहरादून, 22 सितम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजभवन परिसर में निर्मित ‘भगीरथ उद्यान’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने महान राजा भगीरथ की 10 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया, जो 8 फीट ऊंचे ग्रेनाइट चबूतरे पर स्थापित की गई है। प्रतिमा का निर्माण हरिद्वार के प्रसिद्ध कलाकार शिवम चौरसिया ने फाइबर और रेजिन से किया है। उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर इसे हरियाली और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण बनाया गया है। राज्यपाल ने बताया कि यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि एक जीवंत…
देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण ने एक बार फिर राज्य की सियासत और युवाओं में हलचल पैदा कर दी है। बेरोजगार संगठनों के आह्वान पर सोमवार, 22 सितंबर को देहरादून में भारी संख्या में युवा विरोध-प्रदर्शन के लिए परेड ग्राउंड में जुट रहे हैं। युवाओं का यह जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है, जिसके मद्देनज़र प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रशासन ने लागू की धारा 163 बीएनएसएस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित अव्यवस्था को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में धारा 163 बीएनएसएस लागू कर दी है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में…
नई दिल्ली : देश में आज से गाड़ियों की खरीद-बिक्री में एक बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से एक नए जीएसटी स्ट्रक्चर का ऐलान किया था, जो आज से पूरे देश में लागू हो गया है। इस नए बदलाव का सबसे बड़ा फायदा ऑटोमोबाइल सेक्टर को मिला है, जिससे कार और बाइक की कीमतों में भारी कमी आई है। अब आम आदमी का गाड़ी खरीदने का सपना और भी आसान हो जाएगा। आज से देश में नया जीएसटी नियम लागू हो चुका है, जिसके तहत अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब (5% और 18%) होंगे।…
हल्द्वानी के प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरभ जोशी को मिली धमकी के पीछे अब कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आना बताया जा रहा है। भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रतौली गांव का रहने वाला है और साल 2022 में 24 घंटे में तीन हत्याएं कर चर्चाओं में आया था। वह फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भाग गया था और वहीं से भारत में गैंग को संचालित कर रहा है। गैंग का पहला निशाना उत्तराखंड में सौरभ जोशी बना है। इस धमकी को ऑनलाइन सट्टे के प्रचार से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी 18 नवंबर 2024 को सौरभ को…
देहरादून। केंद्र सरकार के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने पहले सोने में निवेश और फिर क्रिप्टो करेंसी में भारी मुनाफे का लालच देकर रकम ऐंठी। मामले में रायपुर थाना पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के अनुसार, सहस्त्रधारा निवासी योगेंद्र ने थाने में तहरीर दी कि उन्होंने फरवरी माह में ऑनलाइन निवेश को लेकर इंटरनेट पर जानकारी ढूंढी थी। इस दौरान उन्हें इंग्लैंड की एक कथित कंपनी का विज्ञापन दिखा, जो विभिन्न…
Delhi दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के 100 से ज़्यादा स्कूलों को शनिवार सुबह ईमेल के ज़रिए बम की धमकियाँ मिलीं, जिससे अभिभावकों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालाँकि, बाद में गहन जाँच के बाद इन धमकियों को फ़र्ज़ी घोषित कर दिया गया। सुबह 6:10 बजे प्राप्त यह ईमेल एक यूज़र से आया था, जिसने खुद को “terrorizers111” बताया था। एक जाँचकर्ता ने बताया कि यह ईमेल एक भारतीय डोमेन से एक ही समय पर सभी स्कूलों को भेजा गया था। ईमेल के विषय में लिखा था, “आपकी इमारत में बम रखे गए हैं, प्रतिक्रिया दें या आपदा का सामना करें।”…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक भाजपा शासित राज्यों में ‘नमो युवा रन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर और दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर त्यागी ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण और सांसद मनोज तिवारी ने ‘नमो युवा दौड़’ को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली…
हरिद्वार जिले के मंगलौर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहाँ दो दोस्तों की एक साथ मौत हो गई। उनके शव अलग-अलग गाँवों में पेड़ों से लटके मिले। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलौर में घटी, जहाँ दो दोस्तों की दुखद मौत हो गई। उनके शव दो अलग-अलग गाँवों, लहबोली और मन्ना खेड़ी में पेड़ों से लटके मिले। मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया गया है…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चमोली जिले के नंदानगर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा* * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। * मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से सीधे भेंट कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। * उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक संसाधन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। * राहत शिविरों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता, पेयजल और…
सेक्शन कंट्रोलर के 368 रिक्त पदों पर 14 अक्टूबर 2025 तक कर सकते हैं अप्लाई अनंत आवाज ब्यूरो नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए उनके करियर की दृष्टि से शुभ समाचार है कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सेक्शन कंट्रोलर के 368 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गये हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सेक्शन कंट्रोलर के 368 रिक्त पदों पर जो भर्ती निकाली गई उसके लिए सभी उम्मीदवार जो ग्रेजुएशन कर चुके हैं और रेलवे में सेक्शन…
कमिश्नर गढ़वाल ने लिया आपदा का जायजा गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित मालदेवता – केसरवाला क्षेत्र का जायजा लिया। यहां गत दिनों नदी में आई बाढ़ से सड़क का एक हिस्सा बह गया था, जिस कारण मालदेवता क्षेत्र का रायपुर से सीधे सम्पर्क टूट गया था। लेकिन युद्धस्तर पर चले पुनर्निमाण कार्य के बाद, शुक्रवार सुबह यहां अस्थायी सड़क का निर्माण पूरा किए जाने के बाद यातायात भी खोल दिया गया है। गढ़वाल कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, अस्थायी सड़क को सुविधाजनक बनाया जाए, साथ ही बरसात बाद तेजी से स्थायी सड़क का…
स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत सचिवालय में विशेष स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य सचिव आनंद बर्धन करेंगे स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार थीम पर होगा कार्यक्रम, आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़ेंगे कदम उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के आह्वान और दून मेडिकल कॉलेज के सहयोग से 22 सितम्बर 2025 को राज्य सचिवालय परिसर स्थित अब्दुल कलाम भवन में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ थीम पर रक्तदान शिविर एवं विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव आनंद बर्धन प्रातः 10ः30 बजे करेंगे। वर्तमान में प्रदेश में आई भयंकर आपदा और…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड में हाल ही में हुई आपदा की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों की प्रगति के संबंध में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता की। गृह मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली और राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार राज्य के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और प्रभावित जनता को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए…
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेज़ी से राहत और पुनर्निर्माण कार्य सुनिश्चित करें – CM धामी का सख्त निर्देश नैनीताल लोअर मॉल रोड और बागेश्वर पुलों की क्षति पर जल्द कार्यवाही होगी – मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश ” लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी” – CM धामी ने जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश एक माह में सड़कों का पैचवर्क पूरा करें, जल निकायों से अतिक्रमण हटाएं – मुख्यमंत्री का अल्टीमेटम हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर घटिया हॉट मिक्स कार्य: ठेकेदार और अधिकारी होंगे जवाबदेह लालकुआं, बिंदुखत्ता, गोला नदी जैसे क्षेत्रों के स्थाई समाधान को लेकर DPR तैयार जलभराव से जल जनित रोगों की आशंका:…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान विभागों को आउटकम इंडिकेटर्स निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों ने अपने कार्य क्षेत्र में विगत वर्षों के सापेक्ष कितना बढ़ोत्तरी की है, इसे आउटकम इंडिकेटर्स में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे विभागीय योजनाओं का मूल्यांकन भी हो सकेगा और विभाग किस दिशा में जा रहा है इसकी भी जानकारी मिलेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि ‘‘की आउटकम इंडिकेटर’’ (केओआई) निर्धारित करने में इन बातों का ध्यान रखा जाए कि विभान द्वारा संचालित योजनाओं का क्या आउटकम रहा, इसका आंकलन हो सके।…

