उत्तराखंड रोडवेज के बेड़े में नई बसें जल्द शामिल हो सकती हैं. जिसकी कवायद जोरों पर चल रही है. देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम अपने घाटे से उबर और यात्रियों को सुगम सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर लगातार अपने रोडवेज बेड़े को बढ़ने पर जोर दे रहा है. इसी क्रम में 30 नवंबर तक परिवहन निगम को नई बीएस- 6 मॉडल की 100 बसें मिलने जा रही है. जिसकी कवायद पिछले साल से ही चल रही थी. परिवहन निगम को मिलने वाली 100 बसों के बावजूद अभी भी रोडवेज में बसों की संख्या कम है. क्योंकि हर साल परिवहन निगम की…
Author: Aarogya Ganga
उत्तराखंड में कैंसर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य कैंसर इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के अनुसार पिछले दस सालों में कैंसर के मामलों में लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है। 2014-15 में जहां करीब 4,000 मरीज रजिस्टर्ड हुए थे, वहीं 2024-25 में यह संख्या बढ़कर लगभग 8,000 पर पहुंच गई है। इसमें ओपीडी से लेकर भर्ती मरीजों तक के आंकड़े शामिल हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संसद में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में 2018 से 2020 के बीच कैंसर के मामलों में 4-5% की वृद्धि हुई है। राज्य में 2018…
देहरादून,। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन में दूर-दराज से आए लोगों की 102 शिकायतें सुनीं। भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, प्रमाण पत्र, आर्थिक सहायता और ऋण संबंधी मामलों पर कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया। SHG की चार महिलाओं की आईडी का दुरुपयोग कर 5 लाख के फर्जी ऋण के मामले में डीएम ने वित्तीय धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। मजदूर पप्पू की संपत्ति बैंक द्वारा बिना सूचना बेचे जाने के मामले में एलडीएम को तत्काल कार्रवाई को…
हरिद्वार। विधानसभावार सांसद खेल महोत्सव-2025 कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर में सोमवार को विधानसभावार सांसद खेल महोत्सव-2025 के संबंध में आयोजित बैठक के पश्चात जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में विधानसभावार सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिइके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है और खेल संयोजकों एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। जो इन खेलों की पूरी व्यवस्था को देखेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य की…
अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले में चितई मंदिर से लगभग दो किलोमीटर आगे बाड़ेछीना मार्ग पर कालीधार बैंड के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार में दो कारों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह करीब 11:25 बजे हुई, जब मारुति स्विफ्ट (UK04 AE 0754) और मारुति के-10 (UP 32 DK 6325) कालीधार बैंड के पास आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति के-10 वाहन सड़क से नीचे खाई में जा…
Dharmendra Death: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र नहीं रहे। 89 साल की उम्र में एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली। इस खबर से परिवार के साथ फिल्म जगत और उनके फैंस के बीच शोक का माहौल है। एक्टर ने कई शानदार किरदारों से ऑडियंस को कई दशकों तक एंटरटेन किया। Dharmendra Deol Passed Away: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र ने आज सोमवार (24 नवंबर 2025) को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र की सेहत बीते काफी वक्त से नासाज थी और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। आज उनके निधन की खबर…
टिहरी। टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर-कुंजापुरी मार्ग पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक बस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। गुजरात से आए 28 श्रद्धालुओं को लेकर कुंजापुरी मंदिर के दर्शन के लिए जा रही एक पर्यटक बस अचानक नियंत्रण खोकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतनी भीषणता के साथ हुआ कि बस के गिरते ही यात्रियों की चीख–पुकार दूर तक सुनाई देने लगी। स्थानीय लोग सबसे पहले घटनास्थल की ओर भागे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। बचाव दल ने तत्काल राहत अभियान शुरू करते…
Haldwani : उत्तराखण्ड के विकास की रफ्तार अब सड़कों पर भी दिख रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में 67 करोड़ रुपये की लागत से काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल और वर्कशॉप का निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री धामी की मंशा है कि प्रदेश की जनता को बेहतर यात्री सुविधाएं, सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था और आधुनिक बस टर्मिनल जैसी सुविधाएं शीघ्र मिलें। काठगोदाम में नया रोडवेज टर्मिनल बनने से पहाड़ और मैदान के यात्रियों को सुविधा मिलेगी, जाम की समस्या घटेगी…
पर्यटन नगरी मसूरी में सोमवार को सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब पिक्चर पैलेस बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से निचली सड़क पर जा गिरी। जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना सुबह करीब 8ः45 बजे की बताई जा रही है। सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार ( यूके07 टीबी 4592) सोलिटायर होटल से पहले पाम आर्यन होटल के पास अचानक संतुलन खो बैठी। कहा जा रहा है कि मोड़ पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ने से कार…
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से 100 से अधिक अपात्रों ने शिक्षक की नौकरी हथिया ली। इससे भी बड़ी बात ये है कि राज्य चिकित्सा परिषद से उक्त लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र फर्जी ठहराए गए पर फिर भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से 100 से अधिक अपात्रों ने शिक्षक की नौकरी हथिया ली। इससे भी बड़ी बात ये है कि राज्य चिकित्सा परिषद से उक्त लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र फर्जी ठहराए गए पर फिर भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। अब हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने…
हल्द्वानी:- हल्द्वानी प्रमाणपत्र सत्यापन अभियान में उजागर हुए अवैध प्रमाणपत्र बनाने वाले रैकेट पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। पिछले पांच वर्षों में बनाए गए सभी संदिग्ध प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। प्रशासन के अनुसार यह जांच केवल सोसाइटी के नाम पर जारी कथित प्रमाणपत्रों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनसे तैयार हुए जाति, स्थाई निवास, जन्म समेत सभी प्रमाणपत्रों की कानूनी स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी। प्रारंभिक जांच में रईस अहमद अंसारी की ओर से 2007 से निष्क्रिय पड़ी सोसाइटी अंजुमन मोमिन अंसार, आजाद नगर के नाम पर धड़ल्ले से प्रमाणपत्र जारी किए जाने का पर्दाफाश…
हल्द्वानी – हल्द्वानी में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ट्यूशन जाने के बहाने घर से निकली और इंस्टाग्राम पर बने दोस्त से मिलने अलीगढ़ पहुंच गई। लेकिन जब अगले दिन घर की याद आई तो उसने अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को इमरजेंसी कॉल कर दी। अलीगढ़ पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर हल्द्वानी पुलिस हरकत में आई और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। ट्यूशन के बहाने निकली, शाम तक घर नहीं लौटी – 20 नवंबर की सुबह किशोरी ट्यूशन के लिए घर से निकली, लेकिन देर शाम न लौटने और फोन स्विच ऑफ होने से मां परेशान हो…
गाजर में न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं. ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. हालांकि, कुछ लोगों को इन्हें नहीं खाना चाहिए… सर्दियां शुरू हो गई हैं. बदलते मौसम के साथ खाने की आदतें तेजी से बदलती हैं. सर्दियों में बाजार में कई तरह की सब्जियां मिलती हैं. ये सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं. इस मौसम में मिलने वाली सब्जियों की बहुत डिमांड होती है, और गाजर उनमें से एक है. गाजर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है और पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें विटामिन A, फाइबर, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने 2025 में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के सार्वजनिक अवकाश की तिथि संशोधित करते हुए इसे 24 नवंबर से बढ़ाकर 25 नवंबर कर दिया है। यह जानकारी राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के माध्यम से दी गई। पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार 24 नवंबर, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। नए आदेश के अनुसार अब यह अवकाश 25 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। यह संशोधित तिथि राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, गैर-सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगी। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि उत्तराखंड सचिवालय, राज्य…
देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त मुंबई-देहरादून फ्लाइट से टकराया पक्षी, पैसेंजरों के उड़े होश, दूसरे विमान से भेजे गए यात्री डोईवाला (उत्तराखंड): देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लैंडिंग करते वक्त इंडिगो फ्लाइट में पक्षी टकराने की सूचना मिली. जिससे एयरपोर्ट प्रशासन, पायलट और पैसेंजरों के सकते में आ गए. जिसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवा कर जांच की गई. हालांकि, जांच में कोई पक्षी नहीं मिला, लेकिन फ्लाइट के आगे के हिस्से कुछ नुकसान पहुंचने की सूचना है. वहीं, इस फ्लाइट से वापस जाने वाले पैसेंजरों को दूसरी फ्लाइट से भेजा…
ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला में प्रतिबंधित घाट पर नहाते समय दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। नाविकों ने एक युवक को बचा लिया, लेकिन दूसरे की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम लापता युवक की खोज में जुटी है। पुलिस ने बताया कि चारों युवक घूमने आए थे और उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला घूमने आए चार युवकों की लापरवाही एक दोस्त के जीवन पर भारी पड़ी। लक्ष्मणझूला में प्रतिबंधित घाटों पर पुलिस की सख्त चेतावनी को नजरंदाज कर गंगा में नहा रहे चार युवकों में से दो युवक तेज बहाव की चपेट…

