पीड़ित एजेंट्स ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है. पुलिस ने सभी खाते फ्रीज कर दिये हैं. फरार आरोपियों की तलाश जारी है. देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित दून समृद्धि निधि लिमिटेड नाम की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने आम जनता को अधिक ब्याज पर रुपए देने का लालच देकर करीब 47 करोड़ की धोखाधड़ी की है. फाइनेंस कंपनी के 100 से अधिक एजेंट एसएसपी कार्यालय पहुंचे. सभी ने अपने पैसे वापसी को लेकर एसएसपी से गुहार लगाई. इस मामले में थाना नेहरू कॉलोनी में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. दून समृद्धि निधि…
Author: Aarogya Ganga
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने खुद संभाला मोर्चा, बोले बिना स्वीकृति भूमि काटने या निर्माण करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई एमडीडीए ने लगभग 26 बिघा में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, आधा दर्जन से अधिक अवैध व्यवसायिक एंव आवासीय निर्माण सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आज राजधानी देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने शिमला बाईपास, मेहुवाला माफी, हरबजवाला, बुद्धपुर, नया गांव और विकासनगर क्षेत्र में एक साथ अभियान चलाते हुए कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया और कई भवनों…
हाथी ने मंदिर परिसर में रखे फूल प्रसाद और अन्य सामग्री को तहस-नहस कर दिया रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर के प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बीती देर रात एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई. जंगल से भटक कर आया एक जंगली हाथी मंदिर परिसर तक पहुंच गया. हाथी करीब दो घंटे तक मंदिर में उत्पात मचाता रहा. आश्चर्य की बात यह रही कि हाथी ने मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 40 सीढ़ियां चढ़ीं. इसके बाद हाथी ने मंदिर परिसर में रखे सामानों को भी नुकसान पहुंचाया. मंदिर के पुजारी के अनुसार देर रात लगभग एक बजे के…
लक्सर उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया दोनों पक्षों का विवाद सिविल कोर्ट में विचाराधीन है. लक्सर: कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर रायघाटी में रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. मामला पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति स्थापना और ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शुरू हुआ, जो इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव हो गया. उपद्रवियों ने पृथ्वीराज चौहान के लिए बनाए जा रही फाउंडेशन को भी तोड़ डाला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत की…
महोत्सव में पूरे भारत और पड़ोसी देशों की कई लोक और शास्त्रीय कलाएं प्रदर्शित की जाएंगी. देहरादून: राजधानी देहरादून में विरासत महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव- 2025 का आयोजन 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जाएगा. जिसका शुभारंभ राज्यपाल करेंगे. साथ ही विश्व प्रसिद्ध उस्ताद अमजल अली खान के सरोद वादन के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी. यह महोत्सव भारतीय और विश्वव्यापी लोक एवं शास्त्रीय संगीत, नृत्य, कला, शिल्प और इतिहास की संस्कृति का एक ऊर्जावान उत्सव है. विरासत के संस्थापक आरके सिंह ने कहा विरासत भारत की समृद्ध कलात्मक परंपराओं और धरोहर…
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एमडीडीए ने धौरण रोड आईटी पार्क, राजपुर रोड और जमनिवाला क्षेत्र में नियम विरुद्ध हो रहे निर्माणों पर सीलिंग की गई। सहारनपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण और दुकानों के बाहर किए गए कब्जे की शिकायतें प्राधिकरण और नगर निगम को लगातार प्राप्त हो रही थीं। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना था कि…
पूर्व फौजी मोहन सिंह बसेड़ा थल बैंक से पेंशन लेने आये थे. घर लौटते वक्त वे हादसे का शिकार हो गये. पिथौरागढ़: सीमांत पिथौरागढ़ में शुक्रवार शाम को ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई. जिससे कार सवार पूर्व फौजी और ड्राइवर की मौत हो गई. थल तहसील मुख्यालय से डुंगरीगाड़ा जा रही एक ऑल्टो कार थल से 9 किमी दूर मालाझूला के पास बेकाबू होकर खाई में गिर गई. मृतकों की पहचान डुंगरीगाड़ा निवासी पूर्व फौजी मोहन सिंह बसेड़ा (65) और ड्राइवर सानीखेत निवासी तुषार चौहान (25) के तौर पर हुई है. जिनकी मौके पर ही मौत हो…
“समन्वय समिति” की बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में वन भूमि के कारण विकास कार्यों में आ रही रुकावट को लेकर लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पीएमजीएसवाई एवं वन विभाग की “समन्वय समिति” की बैठक में विभागीय अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सभी बाधाओं को दूर करने के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारियों को वन संरक्षण अधिनियम के कारण होने वाली…
देहरादून विजयदशमी के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा मेले का माहौल उस समय बिगड़ गया जब रावण दहन के बाद युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते स्थिति बवाल में बदल गई। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहीं धरने पर बैठ गया। रावण दहन के बाद शुरू हुआ विवाद सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही मैदान में 121 फीट ऊँचे रावण का पुतला धू-धू कर जला, उसी समय भीड़ में कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ते-बढ़ते…
बिजली चोरी में जेई व एक्सईएन निलंबित बिजलीघर में लगे फैक्टरी के मीटर में छेड़छाड़ की बात स्वीकारी, जांच में मौके पर ही हो गई पुष्टि देहरादून। बिजली घर से बिजली चोरी, स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ के आरोप में यूपीसीएल मुख्यालय ने जेई, एक प्रभारी अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया है। दरअसल, दो दिन पहले गुरुकुल नारसन स्थित यूपीसीएल के बिजली घर के बाहर से पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बिजलीघर में लगे वासू स्टील फैक्टरी के मीटर में छेड़छाड़ की बात स्वीकारी। मापक टीम ने जांच की तो मौके पर पुष्टि हो गई कि…
मसूरी-दून मार्ग पर कार खाई में गिरी है. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. मसूरी: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला मसूरी से सामने आया है. मसूरी में देर रात को देहरादून की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पानी वाले बैंड के पास लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की…
देहरादून देवभूमि उत्तराखंड में विजयदशमी का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में इस बार मौसम ने थोड़ी बाधा डाली। जैसे ही रावण दहन की तैयारी हो रही थी, आसमान से बारिश की फुहारें गिरने लगीं। हालांकि, हल्की बारिश के थमते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड मैदान पहुंचे और परंपरा के अनुसार रावण दहन संपन्न कराया। परेड ग्राउंड में विशाल आयोजन देहरादून के परेड मैदान में दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान पहले लंका दहन किया गया और उसके बाद 121 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अग्निबाण से प्रज्वलित किया…
सरकारी नौकरियों की बड़ी सौगात : DSSSB, ISRO, SAIL, DTC समेत कई विभागों में भर्तियां नई दिल्ली। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB), इसरो वीएसएससी, एसएफआईओ, हरियाणा पावर यूटिलिटीज, यूपी लोक सेवा आयोग, रेल विकास निगम, सेल और दिल्ली परिवहन निगम में आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी तय तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 🔹 डीएसएसएसबी (DSSSB) पद: सहायक शिक्षक कुल पद: 1180 अंतिम तिथि: 16 अक्तूबर, 2025 योग्यता: स्नातक, डिप्लोमा व अन्य…
इस मारपीट में करीब तीन युवक घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया मसूरी: गुरूवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब पिक्चर पैलेस चौक पर दो युवकों के गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते कहासुनी जबरदस्त झगड़े में तब्दील हो गई. मेला खत्म होने के बाद लौट रही भारी भीड़ के बीच हुए इस बवाल से माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया. इस बवाल में तीन युवक घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोग भी अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आये. बताया जा रहा है कि शहर में…
2 अक्टूबर का दिन उत्तराखंड के इतिहास का काला अध्याय है. इस दिन मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड हुआ था. देहरादून: आज मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड की 31वीं बरसी है. इस मौके पर शहीद स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिसमें सीएम धामी ने शिरकत की. इससे पहले सीएम धामी ने देहरादून शहीद स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम धामी ने कहा राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है. हमारी सरकार आन्दोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर संकल्पित है. उनके हितों और…
दशहरे की पूर्व संध्या पर देहरादून के राजपुर रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजपुर थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। वीआईपी मानी जाने वाली व्यस्ततम राजपुर रोड पर हुए इस हादसे से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना बुधवार देर रात की है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने थानाध्यक्ष को मौके से भागने नहीं दिया। महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई। वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है…
