Author: Aarogya Ganga

इस वर्ष 31 गाँवो में नये पोस्ट ऑफिस खोले जाने का है प्रस्ताव : पोस्टमॉस्टर जनरल – राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर पोस्टमॉस्टर जनरल ने सांझा की अहम जानकारी – इस वर्ष विश्व डाक दिवस की थीम है “लोकल सर्विस, ग्लोबल रीच” – ⁠डाकघरों द्वारा चलाई जा रही महिला सम्मान बचत पत्र योजना का महिलाएं उठा रही लाभ देहरादून : राष्टीय डाक सप्ताह के दौरान गुरुवार को उत्तराखंड डाक परिमण्डल के सभागार में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर ने पत्रकारों को सम्बोधित कर उन्हें राष्टीय डाक सप्ताह के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियो की जानकारी दी।…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) आज समूह ‘ग’ भर्तियों का नया परीक्षा कैलेंडर जारी करने जा रहा है। आयोग की 5 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जबकि 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, आयोग द्वारा नई तिथियों का ऐलान आज शाम तक किया जा सकता है। गौरतलब है कि 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगने के बाद से ही सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया था। UKSSSC के अधिकारी ने बताया कि…

Read More

वर्चुअल क्लास के माध्यम से विशेषज्ञ शिक्षक दूर-दराज के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे, इससे सभी छात्रों को मिलेंगे समान अवसर देहरादून: प्रदेश के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार एक और बड़ी पहल करने जा रही है. सूबे के 840 राजकीय विद्यालय अब वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़ेंगे. इस व्यवस्था के तहत इन विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में वर्चुअल और स्मार्ट क्लास दोनों का संचालन किया जाएगा. इसकी शुरुआत देहरादून में 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे. वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़ेंगे राज्य के 840 सरकारी स्कूल: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए…

Read More

देहरादून: अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक में पिछले पखवाड़े से रहस्यमय वायरल फीवर का प्रकोप जारी है जिससे अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच रुड़की में भी बुखार से तीन मौतें हुई हैं…जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीएमओ अल्मोड़ा और सीएमओ हरिद्वार को प्रभावित इलाकों में जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ अल्मोड़ा को धौलादेवी ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने और मरीजों के सैंपल लेकर जांच करवाने का आदेश भी दिया गया है। धौलादेवी में वायरल फीवर से पीड़ित…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री घोषित कर दिये हैं. पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री घोषित कर दिए गए हैं. बीजेपी ने घोषित किए युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री: मनवीर चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विपुल मैंदोली ऋषिकेश मनोनीत किए गए हैं. महामंत्री पद पर दीपेंद्र कोश्यारी नैनीताल और मुलायम सिंह रावत टिहरी को मनोनीत किया गया है. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने विपुल मैंदोली: भाजपा युवा मोर्चा के…

Read More

देहरादून / नई दिल्ली। उत्तराखंड शासन के संस्कृति सचिव दीपक गैरोला की अध्यक्षता में डॉ. प्रकाश चंद्र पंत एवं डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार ने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दो सचिवों से उत्तराखंड के संस्कृत विद्यार्थियों को विदेशों में रोजगार से जोड़ने बावत चर्चा की। सर्वप्रथम पी कुमारन, विदेश सचिव (पूर्व), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार से उनके कार्यालय में भेंट की। विदेश सचिव से विश्व के पूर्वी देशों में संस्कृत भाषा की दशा एवं भावी दिशा पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे कैसे रोज़गार से जोड़ा जा सकता है, के सम्बंध में चर्चा हुई। इसके…

Read More

एसएसपी ने अस्पताल में निगरानी के लिए तैनात किए गए एएसआई की चूक मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. रुद्रपुर: छात्रसंघ चुनाव में दहशत फैलाने वाले बदमाश गगन रतनपुरिया को पुलिस ने कुछ दिन पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था. इस दौरान गगन रतनपुरिया के पैर में गोली लगी थी. जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करावाया था. इसी बीच आरोपी गगन रतनपुरिया की अस्पताल से एक फोटो वायरल हुई. वायरल फोटो में गगन रतनपुरिया मूंछों में ताव देते नजर रहा है. अब पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी को सस्पेंड…

Read More

अब तक घटना में शामिल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस टीम कर रही है. रुद्रपुर: छात्र संघ चुनाव के दौरान कॉलेज गेट पर मारपीट और फायरिंग प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी के घर आज कोतवाली पुलिस ने ढोल नगाड़े के साथ नोटिस चस्पा किया. जिसके बाद एक नोटिस गांव के मुख्य द्वार पर भी लगाया गया है. नोटिस चस्पा करने गई टीम ने परिजनों से आरोपी को न्यायलय में पेश होने को कहा है. छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दिन रुद्रपुर कॉलेज गेट पर मारपीट और फायरिंग में फरार…

Read More

बेसिक शिक्षक सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन कर वर्ष 2017 से 2019 तक के एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षुओं को भी भर्ती में शामिल किया जाएगा देहरादून: उत्तराखंड में युवाओं के पास सरकारी शिक्षक बनने का एक और मौका आने जा रहा है. इसके तहत राज्य में प्राथमिक विद्यालयों के लिए जल्द ही सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी. शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. मंत्री धन सिंह ने ली समीक्षा बैठक: विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ इस संबंध में जरूरी निर्णय लिया है. इसके अलावा क्षतिग्रस्त विद्यालयों की…

Read More

लालकुआ। नगर की एक मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाने से नाराज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली में जाकर कड़ी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने लाइन पार स्थित रोशन मस्जिद में जाकर वहां लगा उक्त आई लव मोहम्मद का पोस्टर हटवा दिया, जिसके बाद हिंदूवादी कार्यकर्ता शांत हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष नागर और मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कई हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली में जाकर शिकायत की कि नगर की रोशन मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाया गया…

Read More

देहरादून। आईटी पार्क चौकी क्षेत्र में मालदेवता मार्ग पर बुधवार दोपहर बजरी से भरा एक डंपर पलटने से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। शव को डंपर के नीचे से निकालने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ा। उसकी सहायता से डंपर को उठाने के बाद ही शव बाहर निकाला जा सका। छात्र के परिवार में मातम है। राजपुर थाने के एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि हादसा गैस प्लांट के पास हुआ। वहां सड़क पर तीव्र ढलान है। उस पर ओवरलोड डंपर असंतुलित होकर पलट गया। ढलान की वजह से स्कूटी सवार निमिश शर्मा (18) डंपर की…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल अवसंरचना के विकास पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशनों के विस्तार/सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण व्ययभार वहन करते हुए पूर्ण कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने पर सहमति देते हुए कहा कि हरिद्वार-देहरादून…

Read More

पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी सहित बहन की बढ़ी न्यायिक हिरासत, एसआईटी की टीम सबूत जुटाने में लगी. देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी खालिद मलिक और उसकी बहन साबिया को जिला अदालत में पेश किया गया. दोनों आरोपियों को पेश करने के बाद एसआईटी ने अदालत से 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे जिला अदालत ने मानते हुए दोनों आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है. एसआईटी ने अपना पक्ष रखा कि टीम खालिद और साबिया से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगी है.…

Read More

यूकेएसएसएससी की ओर से सहायक शिक्षक (एलटी) के 1544 पदों के रिजल्ट पर लगी रोक हट गई है नैनीताल: उत्तराखंड में सहायक शिक्षक (एलटी) के 1544 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. उच्च न्यायालय ने भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करने पर लगी रोक को मंगलवार को हटा दिया है. सहायक शिक्षक (एलटी) के 1544 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ: मामले के अनुसार यूकेएसएसएससी की ओर से सहायक शिक्षक (एलटी) के 1544 पदों को भरने के लिये 14 मार्च, 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था. इनमें से 786 पद गढ़वाल मंडल के लिये जबकि शेष 758 पद…

Read More

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भगवानपुर और ऋषिकेश में भारी मात्रा में नकली खाद्य पदार्थ जब्त किए. देहरादून: आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ एफडीए का सघन अभियान जारी है. राज्य के सीमावर्ती जिलों में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि बाहरी राज्यों से नकली और बिना मानक खाद्य सामग्री की आपूर्ति पर रोक लगाई जा सके. विभागीय टीमें मोबाइल वैन के जरिए तेजी से सैंपलिंग का काम कर रही हैं. इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने हरिद्वार के भगवानपुर और देहरादून के ऋषिकेश में बड़ी मात्रा में नकली खाद्य पदार्थों को जब्त किया.…

Read More

श्रोत महोत्सव का आगाज जौनसारी गीतों से हुआ. पंकज त्रिपाठी ने हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया. देहरादून: परेड ग्राउंड में श्रोत महोत्सव 2025 का रंगारंग आगाज हो गया है. 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में देशभर के सौ से अधिक कारीगरों, कलाकारों और स्वयं सहायता समूहों को एक मंच मिलेगा. इस महोत्सव का उद्घाटन मशहूर सिने अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने किया. फिल्म अभिनेता ने प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फ़ॉर लोकल की मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील देहरादून की जनता से की है. वह महोत्सव में भाग लेने के लिए मुख्य अतिथि…

Read More