Author: Aarogya Ganga

मध्य प्रदेश-राजस्थान में कफ सिरप पीने से जा चुकी बच्चों की जान, उत्तराखंड में शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों पर एफडीए की छापेमारी देहरादून: केंद्र सरकार से बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर गाइडलाइन जारी होने के बाद उत्तराखंड सरकार काफी गंभीर हो गई है. जिसके तहत तमाम मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. एफडीए यानी खाद्य संरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीमें प्रदेशभर में औचक निरीक्षण अभियान चला रही है. इसी कड़ी में देहरादून क्षेत्र में औषधि विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों और शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया.…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में अब मदरसा बोर्ड का अध्याय खत्म होने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ‘उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025’ को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के लागू होने के बाद मदरसे अब अलग बोर्ड से नहीं चलेंगे बल्कि उन्हें उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) से संबद्धता प्राप्त करनी होगी। राज्य विधानसभा के गैरसैंण सत्र के दौरान यह विधेयक पारित हुआ था। अब राज्यपाल की मंजूरी के बाद उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जिसने मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा…

Read More

राज्य में अफसरों की बढ़ती फौज के बीच गड़बड़ाया वन महकमे का पिरामिड, IAS के लिए भी कैडर रिव्यू पर मंथन जारी देहरादून: उत्तराखंड में ऑल इंडिया सर्विस के अफसरों का कैडर रिव्यू होने जा रहा है. भारतीय वन सेवा (IFS) के कैडर में जहां 6 अधिकारियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है, तो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अफसरों के कैडर रिव्यू पर भी चिंतन चल रहा है. खास बात ये है कि राज्य में साल दर साल अधिकारियों की फौज तेजी से बढ़ी है. विशेषकर वन महकमे में तो विभागीय ढांचे का पिरामिड ही गड़बड़ा सा गया है. उत्तराखंड…

Read More

आपदा में 185 साल पुरानी नहर क्षतिग्रस्त होने से देहरादून में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति प्रभावित. देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 15 सितंबर की रात और 16 सितंबर की सुबह शहर के कई इलाकों में आपदा आई थी. आपदा का असर सबसे ज्यादा मालदेवता, सहस्त्रधारा और मसूरी में देखा गया. इस आपदा में तकरीबन 185 साल पुराने ऐसे निर्माण क्षतिग्रस्त हुए, जो अंग्रेजों द्वारा स्थापित किए गए थे. इसमें आवाजाही के पुल और बेली ब्रिज भी शामिल थे. हालांकि, प्रशासन ने इन पुलों और बेली ब्रिज को तो तत्काल रीस्टोर कर लिया, लेकिन कुछ ऐसे आपदा प्रभावित क्षेत्र हैं, जहां…

Read More

देहरादून में केंद्रीय मंत्री ने प्रजाति संरक्षण और संघर्ष प्रबंधन के लिए पांच राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं का शुभारंभ किया. देहरादून: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून में वन्यजीव सप्ताह 2025 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने की. समारोह का आयोजन मंत्रालय द्वारा वन्यजीव संस्थान भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, IGNFA और वन अनुसंधान संस्थान के सहयोग से किया गया. खास बात ये है कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पांच राष्ट्रीय परीयोजनाओं को लांच भी किया. प्रोजेक्ट डॉल्फिन को द्वितीय चरण लॉन्च: देहरादून में केंद्रीय मंत्री ने…

Read More

चौराबाड़ी ग्लेशियर केदारनाथ के पास स्थित एक छोटा ग्लेशियर है, जो मंदाकिनी नदी के लिए एक महत्वपूर्ण जल स्रोत है. रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए चार श्रद्धालु मंदिर से दो-तीन किमी ऊपर चौराबाड़ी ग्लेशियर की तरफ चले गए. यहां पहुंचने के बाद वे बर्फबारी के चलते फंस गए. इसके बाद उन्होंने किसी तरह पुलिस तक सूचना पहुंचाई. सूचना के बाद एसडीआरएफ टीम पोस्ट केदारनाथ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल सर्चिंग के लिए रवाना हुई और सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया. दरअसल, चौराबाड़ी ग्लेशियर केदारनाथ के पास स्थित एक छोटा ग्लेशियर…

Read More

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दुचौड़ के दौलिया प्रगति विहार निवासी तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी धर्मपत्नी ने अज्ञात कारण के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिन्हें हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि प्रकाश भट्ट जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम दौलिया के प्रगति विहार निवासी तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट उम्र 50 वर्ष जब घर गए तो उनकी अपनी पत्नी उमा से किसी बात में…

Read More

उत्तराखंड के अगले 48 घंटे बारिश के लिहाज से टेंशन भरे रहने वाले है. मौसम विभाग ने आज और कल के लिए अलर्ट जारी किया. देहरादून: उत्तराखंड से मॉनसून भले ही विदा हो गया है, लेकिन बारिश का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे यानी छह और सात अक्टूबर को बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 अक्टूबर सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में…

Read More

रविवार देर रात को ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने थाना और चौकी प्रभारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए. देहरादून: दीपावली से पहले राजधानी देहरादून में बड़े स्तर पर थाना और चौकी प्रभारियों के बंपर तबादले किए गए हैं. रविवार देर रात को ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने थाना और चौकी प्रभारियों समेत सब इंस्पेक्टर व इंस्पेक्टर का बड़े स्तर पर ट्रांसफर किया. एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहरी और ग्रामीण इलाकों में तैनात चौकी और थाना इंचार्ज बदले गए. देहरादून के सबसे बड़े वीवीआईपी और संवेदनशील क्षेत्र राजपुर थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर प्रदीप रावत…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ ने देश में बढ़ाई खेल संस्कृतिः सीएम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की द्वारा राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर देहरादून में आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों एंव आयोजन समिति के पदाधिकारियों का  स्वागत व अभिनन्दन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा उत्तराखंड प्रीमियर लीग चैंपियनशिप को जीतने वाली टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि वे सभी टीमे और खिलाड़ी जो इस बार जीत से कुछ कदम दूर…

Read More

उत्तराखंड में नए सर्किल रेट लागू, जमीन खरीदना हुआ महंगा देहरादून: प्रदेश सरकार ने दो वर्षों के अंतराल के बाद राज्यभर में सर्किल रेट में 9 से 22 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। यह नई दरें 5 अक्तूबर से प्रभावी हो गई हैं। तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट विकास, निर्माण कार्य और जमीन की बढ़ती मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को नए सर्किल रेट तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को देहरादून जिला प्रशासन ने संशोधित दरें जारी करते हुए…

Read More

70 वर्षीय बुजुर्गों से अपने तीन नौनिहालों वाले बेटे बहु को बेदखल न करने का डीएम ने किया आग्रह भरणपोषण एक्ट में दायर किया था बुजुर्ग दंपति ने डीएम न्यायालय में केस परिवार टूटने से बचा गई डीएम की सूजबूझ; परिजनों को स्मरण कराए एक-दूसरे के कर्तव्य; डीएम ने बुजुर्गों के प्रति पुत्रवधु के कर्तव्य; पुत्रवधु के प्रति बुजुर्गों की जिम्मेदारी का कराया स्मरण साथ-साथ रहने का आग्रह ; निर्धन बेटा-बहु, बुजुर्ग दम्पति की आपस में सुलह; मनमुटाव दूर करने का प्रयास नाराज होकर बुजुर्ग दम्पति ने जिला मजिस्टेªट कोर्ट में भरणपोषण अधिनियम में वाद कराया था पंजीकृत देहरादून: जिलाधिकारी…

Read More

कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने की स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों की जमकर तारीफ अल्मोड़ा/देहरादून। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित वर्ष 2025 के मेडिकल छात्रों की व्हाइट कोट सेरेमनी में सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को चरक शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को एमबीबीएस की पढ़ाई पूरे मनोयोग के साथ करने के साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह में अल्मोड़ा से सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा अल्मोड़ा से ही कांग्रेस विधायक मनोज तिवाड़ी ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विकास कार्यों की जमकर…

Read More

‘पत्तों’ की दुनिया में पुलिस ने फेंका ‘ताश का इक्का’,13 दबोचे गए!आरोपियों के कब्जे से 4,51,500 रुपये नगद,ताश की 52 पत्तियां और दो लूडो डाइस बरामद। भीमताल (नैनीताल)- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भीमताल क्षेत्र में संचालित एक जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। शनिवार देर शाम एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों पर पुलिस टीम ने बाईपास रोड स्थित एक निजी टेंट हाउस परिसर में छापा मारकर 13 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹4,51,500 नगद, ताश की 52…

Read More

उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन टू का फाइनल मैच दोपहर में 3.30 बजे शुरू होगा. देहरादून: आज उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन टू का फाइनल है. फाइनल मैच देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें नैनीताल टाइगर्स का सामना हरिद्वार से होगा. इसके बाद उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन टू की क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. इसमें स्थानीय कलाकारों से लेकर बॉलीवुड सितारे परफॉर्म करेंगें. उत्तराखंड प्रीमीयर लीग इवेंट होस्ट कर रहे स्पार्क संस्थापक राजीव खन्ना ने बताया आज दिन में 3:30 बजे से फाइनल मैच शुरू होगा. ये मैच शाम 7:30 या 8:00 बजे तक चलेगा. मैच के…

Read More

पुलिस प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति की अत्यधिक नशा कर गिरने से मौत होना मान रही है. रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ब्लॉक रोड स्थित चारदीवारी के अंदर एक खाली मैदान से एक सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव काफी पुराना होने के चलते डीकमपोस्ट हो गया है. इस कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई. पुलिस टीम लापता लोगों के रिकॉर्ड सहित फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन कराने में जुटी हुई है. हालांकि पुलिस संभावना जताते हुए प्रथम दृष्टया अत्यधिक नशे में होने और घटना स्थल पर गिर कर मौत होना मान…

Read More