Author: Aarogya Ganga

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा किया ट्रांसफर देहरादून। मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में 3 करोड़ 9 लाख 72 हजार रुपए की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई। कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है। इस…

Read More

देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने शारदा नदी (महाकाली नदी) पर बन रहे शारदा बैराज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान उन्होंने भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल समीर जाफरी, अवर सचिव भूपेंद्र सिंह रावत और मिशन के उप प्रमुख डॉ. सुरेंद्र थापा से चर्चा करते हुए भारत नेपाल के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को देखते हुए शारदा नदी (महाकाली नदी) पर बन रहे शारदा बैराज के निर्माण में…

Read More

मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और अटूट राष्ट्रनिष्ठा की गौरवगाथा का दिन है विजय दिवस देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने 1971 के युद्ध के सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सैनिक कल्याण निदेशालय और जिला सैनिक कल्याण…

Read More

देहरादून: डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड नई ऊंचाइयों को छू रहा है. तमाम योजनाओं को बढ़ावा दिए जाने से विकास तेजी से हो रहा है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के अंतर्गत ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है. यह राशि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा राज्य सरकार को प्रदान की गई है. इस सहायता से राज्य में विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि…

Read More

पालतू कुत्ते ने किसी को काटा तो मालिक पर प्राथमिकी दर्ज होगी। साथ ही जुर्माना भी लगेगा। निगम ने श्वान लाइसेंस उपविधि 2025 तैयार की है। राजधानी में रॉटविलर-पिटबुल के लगातार हमलों के बाद आखिरकार नगर निगम ने कुत्तों को पालने संबंधी नियमावली श्वान लाइसेंस उपविधि 2025 तैयार कर ली है। इसके अनुसार, पालतू कुत्ते ने किसी को काटा तो उसके मालिक के खिलाफ नगर निगम प्राथमिकी दर्ज कराएगा। साथ ही कुत्ता भी जब्त किया जा सकता है। वहीं आक्रामक प्रजाति के कुत्तों के पंजीकरण के लिए दो हजार रुपये शुल्क देना होगा। पंजीकरण से पूर्व उनका बधियाकरण और टीकाकरण…

Read More

लालकुआं (नैनीताल)। हल्दूचौड़ क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक अब जंगल और गांवों की सीमाएं लांधकर नेशनल हाईवे तक पहुंच गया है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग क्षेत्र से निकलकर हाथियों का झुंड न केवल रिहायशी इलाकों में उत्पात मचा रहा है, बल्कि नेशनल हाईवे पार कर राहगीरों और मार्निंग वॉक पर निकले लोगों के लिए भी खतरा बनता जा रहा है।रविवार तड़के उस समय दहशत फैल गई, जब इंडियन ऑयल डिपो के पास अचानक हाथियों का झुंड नेशनल हाईवे पर आ गया। इसी दौरान झुंड में शामिल एक हाथी अचानक उग्र हो गया और मार्निंग वॉक पर निकले लोगों के…

Read More

देहरादून।उत्तराखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत मिली है। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर समाप्त होने के बावजूद अब भी उपभोक्ता अपनी आधार आधारित ई-केवाईसी करा सकेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ई-केवाईसी प्रक्रिया बंद नहीं की जाएगी और नई अंतिम तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 60 लाख 70 हजार राशन कार्ड यूनिटें हैं, जिनमें से अब तक 48 लाख यूनिटों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। शेष उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए विभाग ने समयसीमा में…

Read More

आईओसीएल को 2757 अप्रेंटिस चाहिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने ट्रेड और टेक्निशियन अप्रेंटिस की 2757 बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां गुवाहाटी, बरौनी, गुजरात, हल्दिया, मथुरा, पानीपत, डिगबोई, बोंगाईगांव और पारादीप रिफाइनरी के लिए की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता : ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 10वीं पास हो। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट हो। अटेंडेंट ऑपरेटर, बॉयलर ट्रेड के लिए गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान विषयों के साथ बीएससी की डिग्री हो। सेक्रेटेरियल असिस्टेंट ट्रेड के…

Read More

उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। सोमवार रात मतगणना के बाद डीसीएस रावत हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। महासचिव पद पर कड़े मुकाबले के बीच सौरभ अधिकारी को जीत मिली। सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हुए बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान के बाद मतगणना शाम 5 बजे शुरू हुई थी। जहां देर रात करीब 12 बजे परिणाम घोषित किये गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुशील वशिष्ठ ने प्रेम कौशल को पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर शुभ्र रस्तोगी ने गुरुवाणी सिंह को हराया। महिला उपाध्यक्ष पद पर मीना बिष्ट ने…

Read More

लालकुआं। बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र से लापता हुईं कक्षा 10 की तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया। तीनों छात्राएं ट्रेन में बैठकर लखनऊ पहुंच गई थीं, जिन्हें पुलिस की काउंसलिंग और रणनीति के बाद देर रात बरेली से परिजनों के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोड़ानाला क्षेत्र में रहने वाली और राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ानाला में अध्ययनरत तीनों छात्राएं शनिवार सुबह अन्य बच्चों के साथ स्कूल के लिए घर से निकली थीं। शाम तक घर न लौटने पर परिजन घबरा गए और आनन-फानन में लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।…

Read More

एकल महिला स्वरोजगार योजना का पैसा जनवरी में होगा जारी। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पदों पर प्रमोशन के लिए विज्ञप्ति अगले सप्ताह। देहरादून: नए वित्तीय वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को रिटायरमेंट पर न्यूनतम ₹100000 की सहायता राशि मिलेगी। इस निर्णय पर सहमति बनने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को इसके निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री की सचिवालय स्थित एचआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में कई योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को रिटायरमेंट के समय अभी 35 से 40 हजार रुपए मिलते हैं। इसे बढ़ाने के लिए विभाग काफी…

Read More

अनुबंध शर्तों की अनदेखी पड़ी भारी, डीएम ने तलब की विस्तृत रिपोर्ट, पेनल्टी, कार्रवाई तय मशीन इंस्टालेशन में सुस्ती पर प्रशासन सख्त, डीएम ने नगर आयुक्त को दिए तेजी लाने के निर्देश लालपानी में 240 मीट्रिक टन क्षमता वाले ठोस अपशिष्ट प्रोसेसिंग प्लांट का 60% कार्य पूर्ण देहरादून। जिलाधिकारी ने सोमवार को ऋषिकेश के लालपानी क्षेत्र में निर्माणाधीन एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की समीक्षा की। ऋषिकेश अमित ग्राम में नगर निगम के माध्यम से 23.15 करोड़ की लागत से 240…

Read More

हरिद्वार। सांसद खेल महोत्सव 2025 के अन्तर्गत जिला भाजपा कार्यालय पर आगामी 23, 24 व 25 दिसंबर को वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद में फाइनल खेलों के समापन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में सभी विधानसभाओं के बालक बालिकाओं ने खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जो खिलाड़ी विधानसभा स्तर पर विजय हुए हैं वे सभी दिनांक 30 दिसंबर से 25 दिसंबर तक फाइनल मैचों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। भारत के सभी सांसदों द्वारा अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में आयोजित खेल आयोजन किए जा रहे हैं…

Read More

हरिद्वार (गोपाल रावत) राम जन्म भूमि न्यास के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद अध्यात्म जगत की महान विभूति डॉक्टर रामविलास वेदांती का आज सवेरे रीवा (मध्य प्रदेश) में अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण निधन हो गया है। उनके इस आकस्मिक निधन पर समस्त संत समाज व अखाड़ों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। श्री पंचदश नाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरी गिरी महाराज ने उनके इस आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा की उनके निधन से एक संपूर्ण युग का अवसान हो गया…

Read More

पौड़ी। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के प्रयासों से चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत पाबौ, एकेश्वर, बीरोंखाल और पोखड़ा विकासखंड में 2025-26 के लिए 179625.95 लाख के लागत कुल 11 मोटर मार्ग स्वीकृत किये जाने पर क्षेत्र की जनता ने प्रसन्नता व्यक्त करते श्री महाराज का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में लगातार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है‌।पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत स्टेज-4 के तहत 2025-26 के लिए विकासखंड पाबौ के तहत 11 किमी झंगरबो-सिंवाल-पाली गांव मोटर…

Read More

देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन आयोजित पांचवें सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर क्राइम और मिसइन्फॉर्मेशन जैसे समसामयिक व गंभीर विषयों पर गहन चर्चा हुई। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने एआई के बढ़ते प्रभाव, इसके लाभ व चुनौतियों के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के पहलुओं पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि एआई से भयभीत होने के बजाय जागरूकता और सतत अपडेट ही समय की मांग है। साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील—अंकुश मिश्रा मुख्य वक्ता उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंकुश मिश्रा ने कहा कि एआई के चलते साइबर…

Read More