Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • डिजिटल अरेस्ट कर वरिष्ठ नागरिक से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी, मालदा से एक आरोपी गिरफ्तार
    • श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं: महाराज
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल एवं साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग के पोस्टर का विमोचन
    • सचिवालय में नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, डिजिटल न्यूज पोर्टल संचालक पर मुकदमा
    • प्रेमनगर में हुड़दंग करने वाले 7 युवक गिरफ्तार, निजी शिक्षण संस्थान के छात्रों के निष्कासन की संस्तुति
    • महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
    • उत्तराखंड के पारंपरिक गहनों को मिलेगी नई पहचान, धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ का लक्ष्य करें हासिल
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
    • सेलाकुई में लगा न्याय और जनसेवा का महाशिविर, 3500 से अधिक लोगों ने लिया लाभ
    • मुख्यमंत्री आवास घेराव ऐतिहासिक होगा : कुमारी सैलजा
    Monday, September 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
    उत्तराखंड देहरादून

    आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर

    देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), मा. उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में एबीसी-एआरवी कार्यक्रम तथा निराश्रित एवं पालतू गोवंशीय पशुओं के प्रभावी प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर निकायों को आवारा पशुओं एवं श्वानों की संख्या का विस्तृत सर्वेक्षण कर समग्र डेटा तैयार करने और उसे पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमाणिक डेटा के आधार पर आवारा श्वानों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से बंध्याकरण, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

    जिलाधिकारी ने एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) एवं एंटी रेबीज वैक्सीनेशन (एआरवी) अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पालतू कुत्तों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने डोईवाला, विकासनगर और ऋषिकेश में श्वानों के बंध्याकरण एवं शल्य चिकित्सा के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा।

    सड़कों पर गोवंश छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश को तत्काल कांजीहाउस में पहुंचाकर उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़कों पर गोवंश को लावारिस छोड़ने वाले लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

    55 हजार से अधिक स्ट्रीट डॉग का बंध्याकरण

    बैठक में सीनियर वेटरनरी ऑफिसर डॉ. वरुण अग्रवाल ने बताया कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र में अब तक 55,487 स्ट्रीट डॉग का बंध्याकरण किया जा चुका है। वर्तमान में 72 डॉग केनल बनाए गए हैं, जबकि 144 केनल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इनके पूरा होने के बाद करीब 300 श्वानों को रखने की क्षमता उपलब्ध हो जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में निराश्रित श्वानों के लिए वर्तमान में 25 डॉग फीडिंग स्पॉट बनाए गए हैं, जबकि पालतू श्वानों के 1,117 लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं।

    883 निराश्रित गोवंश कांजीहाउस में संरक्षित

    निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए केदारपुरम स्थित कांजीहाउस में वर्तमान में 347 गोवंशीय पशुओं की देखभाल की जा रही है। वहीं सेलाकुई के शंकरपुर स्थित कांजीहाउस में 536 पशु रखे गए हैं। निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) के साथ चार पशुवाहन तैनात किए गए हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्र में मार्च 2026 से अब तक 109 बंदरों को पकड़कर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा गया है।

    बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, सीनियर वेटरनरी ऑफिसर डॉ. वरुण अग्रवाल, एमएनए विजय नाथ शुक्ल सहित सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    डिजिटल अरेस्ट कर वरिष्ठ नागरिक से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी, मालदा से एक आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026
    Read More

    श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं: महाराज

    September 7, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री ने किया देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल एवं साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग के पोस्टर का विमोचन

    September 7, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    डिजिटल अरेस्ट कर वरिष्ठ नागरिक से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी, मालदा से एक आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं: महाराज

    September 7, 2026

    मुख्यमंत्री ने किया देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल एवं साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग के पोस्टर का विमोचन

    September 7, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?