Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ‘दलितों के लिए कांग्रेस ने क्या किया?’ भाजपा SC मोर्चा का प्रदेशव्यापी धरना, उठाए तीखे सवाल
    • खड़गे के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका
    • डिजिटल अरेस्ट कर वरिष्ठ नागरिक से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी, मालदा से एक आरोपी गिरफ्तार
    • श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं: महाराज
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल एवं साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग के पोस्टर का विमोचन
    • सचिवालय में नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, डिजिटल न्यूज पोर्टल संचालक पर मुकदमा
    • प्रेमनगर में हुड़दंग करने वाले 7 युवक गिरफ्तार, निजी शिक्षण संस्थान के छात्रों के निष्कासन की संस्तुति
    • महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
    • उत्तराखंड के पारंपरिक गहनों को मिलेगी नई पहचान, धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ का लक्ष्य करें हासिल
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
    Monday, September 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अपराध»डिजिटल अरेस्ट कर वरिष्ठ नागरिक से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी, मालदा से एक आरोपी गिरफ्तार
    अपराध उत्तराखंड देहरादून

    डिजिटल अरेस्ट कर वरिष्ठ नागरिक से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी, मालदा से एक आरोपी गिरफ्तार

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ के साइबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वरिष्ठ नागरिक से 1 करोड़ 20 लाख 18 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने टेलीकॉम रेग्यूलेटरी विभाग का अधिकारी बनकर पीड़िता को करीब 12 दिनों तक व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट रखा और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर विभिन्न बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई।

    टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट

    एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, अल्मोड़ा निवासी पीड़िता ने जनवरी 2026 में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2025 में अज्ञात लोगों ने व्हाट्सऐप कॉल के जरिए खुद को टेलीकॉम रेग्यूलेटरी विभाग का अधिकारी बताया।

    साइबर अपराधियों ने पीड़िता को बताया कि उनका आधार कार्ड एक केनरा बैंक खाते से लिंक है और उक्त खाते में करीब 60 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। आरोपियों ने यह भी दावा किया कि खाते में करीब 5,000 लोगों द्वारा धनराशि ट्रांसफर की गई है और पीड़िता के खिलाफ 5,000 एफआईआर दर्ज हैं।

    इन दावों के जरिए पीड़िता को भयभीत कर उसके सभी बैंक खातों का वैरिफिकेशन किए जाने की बात कही गई। इसके बाद उसे हाउस अरेस्ट/डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाते हुए लगातार व्हाट्सऐप कॉल पर जुड़े रहने और किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क न करने की हिदायत दी गई।

    12 दिनों में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए 1.20 करोड़

    साइबर अपराधियों ने कानूनी कार्रवाई से बचने और बैंक खातों के वैरिफिकेशन के नाम पर पीड़िता से करीब 12 दिनों तक लगातार संपर्क बनाए रखा। इस दौरान उसे डराकर और मानसिक दबाव बनाकर विभिन्न बैंक खातों में कुल 1,20,18,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी सीसीपीएस को मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।

    बैंक, मोबाइल और व्हाट्सऐप डेटा से आरोपी तक पहुंची पुलिस

    साइबर क्राइम पुलिस टीम ने घटना में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों और व्हाट्सऐप से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए संबंधित बैंकों, सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों और मेटा से पत्राचार किया। प्राप्त तकनीकी एवं डिजिटल डेटा का विश्लेषण करने के बाद पुलिस को घटना में इस्तेमाल बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

    इसके आधार पर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए शान्तनु दास पुत्र समीर कुमार दास, निवासी ग्राम गोपालपुर, निकट हरि मंदिर, थाना इंग्लिश बाजार, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल को चिन्हित किया।

    पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मालदा, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते का इस्तेमाल किया था। उसके खाते में पीड़िता से ठगी गई 1 करोड़ 20 लाख 18 हजार रुपये की रकम प्राप्त हुई थी। इसके बाद रकम को तत्काल अन्य खातों में ट्रांसफर किए जाने की बात भी सामने आई है। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

    यह था ठगी का तरीका

    आरोपी और उसके साथियों ने पहले पीड़िता को टेलीकॉम रेग्यूलेटरी विभाग का अधिकारी बताया। इसके बाद आधार कार्ड, बैंक खाते और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी गंभीर बातें बताकर उसे डराया गया।

    आरोपियों ने व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से लगातार संपर्क में रहने को कहा और किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क नहीं करने की हिदायत दी। बैंक खातों के वैरिफिकेशन के नाम पर पीड़िता को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाया गया। इसी दौरान उससे अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी शान्तनु दास ने ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते का इस्तेमाल किया था। पूरे नेटवर्क और रकम के लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

    ये पुलिसकर्मी रहे कार्रवाई में शामिल

    पुलिस टीम में निरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक शंकर सिंह रावत, अपर उपनिरीक्षक सत्येंद्र गंगोला और हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

    साइबर ठगी से बचने की अपील

    एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लोगों से साइबर अपराधों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाते, आधार कार्ड, ओटीपी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी अधिकारी द्वारा फोन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी, डिजिटल अरेस्ट अथवा बैंक खाते के वैरिफिकेशन के नाम पर पैसे मांगना साइबर ठगी का संकेत हो सकता है।

    पुलिस ने लोगों को फर्जी निवेश योजनाओं, YouTube लाइक/सब्सक्राइब, टेलीग्राम आधारित निवेश ऑफर, फर्जी वेबसाइट, धनराशि दोगुनी करने और ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नाम पर मिलने वाले प्रलोभनों से बचने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी पहले छोटे इनाम देकर लोगों का भरोसा जीतते हैं और बाद में बड़ी रकम निवेश करने के लिए दबाव बनाते हैं।

    किसी भी वित्तीय साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें और नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    ‘दलितों के लिए कांग्रेस ने क्या किया?’ भाजपा SC मोर्चा का प्रदेशव्यापी धरना, उठाए तीखे सवाल

    September 7, 2026
    Read More

    खड़गे के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

    September 7, 2026
    Read More

    श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं: महाराज

    September 7, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ‘दलितों के लिए कांग्रेस ने क्या किया?’ भाजपा SC मोर्चा का प्रदेशव्यापी धरना, उठाए तीखे सवाल

    September 7, 2026

    खड़गे के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

    September 7, 2026

    डिजिटल अरेस्ट कर वरिष्ठ नागरिक से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी, मालदा से एक आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?