कीर्तिनगर क्षेत्र के पुराने पुल पर एक युवक के हाथ की नस काटने का मामला सामने आया है। वह खून से लथपथ बेसुध पड़ा था। हालांकि, समय रहते पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई और अभी वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में मायूसी हाथ लगने पर युवक ने जानलेवा कदम उठाया।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार (18 मार्च 2026) को डॉ. मयंक ने मोबाइल फोन के माध्यम से कीर्तिनगर थाने को सूचना दी कि पुराने पुल के पास एक युवक गंभीर हालत में पड़ा है, जिसने अपने हाथ की नस काट ली है और काफी खून बह रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एम्बुलेंस का इंतजार करना उचित नहीं समझा और तुरंत उसे थाने के वाहन से श्रीकोट हॉस्पिटल, श्रीनगर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि युवक की नाड़ी (पल्स) चल रही थी।
कुछ ही देर में युवक को होश आ गया और फिलहाल वह खतरे से बाहर है। युवक की पहचान विपिन (पुत्र गेंदा लाल), निवासी रानीहाट, थाना कीर्तिनगर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई और अब उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून में मानसून मॉक ड्रिल: सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश, AI और ड्रोन से होगा आपदा प्रबंधन मजबूत
- उत्तराखंड में डिजिटल प्लानिंग को बढ़ावा | पीएम गतिशक्ति 2.0 व GIS तकनीक का विस्तार
- हरक सिंह रावत अपने आप में एक कैरेक्टर हैं, उनके कैरेक्टर की पीएचडी है… चुनाव में करेंगे पोस्टमार्टम
- यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया, ऊर्जा क्षेत्र में नए युग की दिशा में प्राथमिकताएँ की साझा
- देहरादून में आपदा से निपटने का दमदार अभ्यास, सहस्त्रधारा में बाढ़ मॉक ड्रिल में दिखा शानदार रेस्क्यू समन्वय
- ब्रेकिंग: उत्तराखंड रोडवेज को 814 नई बसों की सौगात, दो महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का धरना
- देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश: एयरलाइन जॉब के नाम पर 2.5 लाख की ठगी, 11 गिरफ्तार
- डॉक्टर्स डे पर 37 चिकित्सक सम्मानित, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणाएं
- मसूरी में एमडीडीए का बड़ा एक्शन! अवैध निर्माणों पर चला शिकंजा, दो भवन किए सील; बंशीधर तिवारी बोले— कानून से ऊपर कोई नहीं
- उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बेहद भारी! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
Thursday, July 2

