Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परीक्षा प्रकरण: पेपर लीक मामले में शिवालिक कॉलेज के सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
    • देहरादून 500 किलो गौमांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • चकराता में ‘विकसित भारत’ अभियान का भव्य समापन, प्रतियोगिताओं, जौनसारी लोकनृत्य और जनजागरूकता कार्यक्रम रहे आकर्षण
    • UPCL को 229 करोड़ का झटका, अब उत्तराखंड में महंगी हो सकती है बिजली; 30 लाख उपभोक्ताओं पर असर
    • देहरादून से गिरफ्तार हुआ हिमाचल का वांछित शातिर अपराधी, STF और हिमाचल पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन
    • श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा: मुफ्त स्वास्थ्य जांच, पोषण, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी नई योजनाओं का शुभारंभ
    • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत किया
    • ऑपरेशन प्रहार: छात्रों को नशा बेचने आया अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 26 लाख की स्मैक बरामद
    • राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई: दिवंगत निरीक्षक मनोज मनराल को मुख्यमंत्री व डीजीपी ने दी श्रद्धांजलि
    • BREAKING: देहरादून में नकली दवाओं की बड़ी फैक्ट्री पकड़ी गई, नामी कंपनियों के नाम पर चल रहा था करोड़ों का खेल
    Thursday, July 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»UPCL को 229 करोड़ का झटका, अब उत्तराखंड में महंगी हो सकती है बिजली; 30 लाख उपभोक्ताओं पर असर
    उत्तराखंड देहरादून

    UPCL को 229 करोड़ का झटका, अब उत्तराखंड में महंगी हो सकती है बिजली; 30 लाख उपभोक्ताओं पर असर

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून । UPCL Tariff Hike : उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड कानूनी मोर्चे पर एक बार फिर पस्त हो गया है। गैस पावर सप्लाई करने वाली कंपनी गामा इंफ्रा के खिलाफ जारी लंबी लड़ाई में यूपीसीएल को करारी शिकस्त मिली है। इस हार के बाद बिजली महकमे के ऊपर सीधे 229 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आ गिरा है।

    महकमे पर गिरे इस 229 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बोझ की सीधी मार राज्य के आम नागरिकों पर पड़ने जा रही है। कॉरपोरेशन इस पूरी रकम की भरपाई बिजली दरों में बढ़ोतरी करके आम जनता से ही करेगा।

    आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड के करीब 30 लाख बिजली उपभोक्ता इस फैसले से प्रभावित होने वाले हैं। औसतन हिसाब निकाला जाए तो राज्य के हर एक घरेलू व कमर्शियल उपभोक्ता की जेब पर करीब 763 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।

    विद्युत नियामक आयोग ने साल 2017 में गामा इंफ्रा की पहली यूनिट के लिए 388.96 करोड़ रुपये की कैपिटल कॉस्ट मंजूर की थी। उस वक्त आयोग ने निर्माण कार्य के दौरान लगने वाले ब्याज और प्री-ऑपरेटिव खर्चों को सिरे से खारिज कर दिया था।

    गामा इंफ्रा कंपनी इस फैसले को स्वीकार करने के बजाय केंद्र की अपीलीय अदालत अपटेल चली गई। अपटेल ने मामले को ध्यान से सुनने के बाद राज्य नियामक आयोग को निर्देश दिए कि रोके गए खर्चों और अतिरिक्त लागत का नए सिरे से पुनर्मूल्यांकन किया जाए।

    अपटेल के कड़े रुख के बाद विद्युत नियामक आयोग ने पूरे मामले की दोबारा सुनवाई की। सुनवाई के बाद परियोजना की कुल स्वीकृत लागत को बढ़ाकर 492.03 करोड़ रुपये तय कर दिया गया।

    लागत का यह नया आंकड़ा सामने आते ही यूपीसीएल के खाते में सीधे 229 करोड़ रुपये का घाटा जुड़ गया। इस तगड़े झटके से बचने के लिए यूपीसीएल ने फौरन आयोग के सामने एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की।

    आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य प्रभात डिमरी और सदस्य अनुराग शर्मा की बेंच ने बुधवार को इस पुनर्विचार याचिका पर अपना अंतिम फैसला सुना दिया। बेंच ने यूपीसीएल की दलीलों को खारिज करते हुए याचिका रद्द कर दी और 229 करोड़ रुपये के झटके पर अंतिम मुहर लगा दी।

    बिजली नियामक आयोग की तरफ से आए हालिया फैसले उपभोक्ताओं की कमर तोड़ रहे हैं। ग्रीन्को बुद्धिल मामले में भी यूपीसीएल को संबंधित कंपनी को 500 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करना तय हुआ है।

    बात यहीं खत्म नहीं होती। हिम ऊर्जा प्रकरण में भी कॉरपोरेशन को लगभग 250 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश है।

    पावर डेवलपमेंट फंड की श्रेणी में यूजेवीएनएल का भी यूपीसीएल पर 556 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया चढ़ चुका है। इन तमाम मुकदमों और बकायों का बिल आखिरकार किश्तों के रूप में आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में जोड़कर वसूला जा रहा है।

    एक तरफ अदालती झटके लग रहे हैं तो दूसरी तरफ कॉरपोरेशन के भीतर फील्ड अधिकारियों की मनमानी चरम पर है। फील्ड में तैनात अफसरों ने मुख्यालय से जारी आदेशों को ताक पर रख दिया है।

    कर्मचारियों और अधीनस्थों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट यानी एसीआर का ब्योरा दो दिनों में भेजने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। 15 दिन का वक्त बीत जाने के बाद भी जब फील्ड से रिपोर्ट नहीं आई तो मुख्यालय का पारा चढ़ गया।

    मानव संसाधन विभाग के अधिशासी निदेशक आरजे मलिक ने कर्मचारियों के लटके हुए प्रमोशन निपटाने के लिए ये सख्त निर्देश जारी किए थे। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने हर हाल में 31 जुलाई तक पदोन्नति की पूरी कवायद खत्म करने की डेडलाइन सेट कर रखी है।

    मुख्यालय ने बुधवार को एक बार फिर कड़ा पत्र जारी करते हुए साफ कर दिया है कि अगर एसीआर न मिलने की वजह से किसी भी कर्मचारी की पदोन्नति रुकती है तो उसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित फील्ड अफसर की होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

    यूपीसीएल के एमडी पीसी ध्यानी ने इस पूरे प्रशासनिक विवाद पर रुख साफ किया है। उनका कहना है कि कॉरपोरेशन में खाली पड़े पदों पर योग्य कर्मचारियों की पदोन्नति तय समयसीमा के भीतर ही पूरी की जाएगी।

    मानव संसाधन अनुभाग को इस संबंध में स्पष्ट हिदायत दी जा चुकी है। कर्मचारियों के प्रमोशन, एसीपी और सेवा से जुड़े बाकी तमाम लंबित मसलों का समय पर निस्तारण किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परीक्षा प्रकरण: पेपर लीक मामले में शिवालिक कॉलेज के सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Read More

    देहरादून 500 किलो गौमांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    July 23, 2026
    Read More

    चकराता में ‘विकसित भारत’ अभियान का भव्य समापन, प्रतियोगिताओं, जौनसारी लोकनृत्य और जनजागरूकता कार्यक्रम रहे आकर्षण

    July 23, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परीक्षा प्रकरण: पेपर लीक मामले में शिवालिक कॉलेज के सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

    July 23, 2026

    देहरादून 500 किलो गौमांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    July 23, 2026

    चकराता में ‘विकसित भारत’ अभियान का भव्य समापन, प्रतियोगिताओं, जौनसारी लोकनृत्य और जनजागरूकता कार्यक्रम रहे आकर्षण

    July 23, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?