Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कल भारी बारिश के आसार, प्रशासन ने घोषित किया शैक्षिक अवकाश
    • नवें दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर
    • PM मोदी ने उत्तराखंड को दी बड़ी रेल सौगात: 19 करोड़ से पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित
    • लालकुआं में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर: मौके पर ही सुलझीं लोगों की समस्याएं
    • बद्रीनाथ मंदिर चोरी मामले में पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को एसआईटी ने शुक्रवार को किया गिरफ्तार
    • उत्तराखंड में अग्निवीरों को बड़ी सौगात: होमस्टे अनुदान, 10% आरक्षण और बनेगा देश का पहला ‘अग्निवीर सेल’
    • Breaking: ‘AGHORA’ यूट्यूब गैंग गिरफ्तार! तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा
    • देहरादून पहुंचे Rahul Gandhi, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, दिवंगत कांग्रेस नेता के जाएंगे घर
    • हल्द्वानी: गोला पुल पर आत्महत्या रोकने के लिए लगेगा सुरक्षा जाल, डीएम ने बाढ़ सुरक्षा कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
    • देहरादून: अमृत भारत योजना के तहत बदला हर्रावाला रेलवे स्टेशन का स्वरूप, अब मिलेगा वर्ल्ड क्लास सफर का अनुभव
    Friday, July 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»देहरादून: अमृत भारत योजना के तहत बदला हर्रावाला रेलवे स्टेशन का स्वरूप, अब मिलेगा वर्ल्ड क्लास सफर का अनुभव
    उत्तराखंड देहरादून

    देहरादून: अमृत भारत योजना के तहत बदला हर्रावाला रेलवे स्टेशन का स्वरूप, अब मिलेगा वर्ल्ड क्लास सफर का अनुभव

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। पश्चिमी दून का हर्रावाला रेलवे स्टेशन अब सिर्फ ट्रेन पकड़ने की जगह नहीं रहेगा, बल्कि शहर के विकास की नई पहचान बनेगा। वर्षों तक सीमित सुविधाओं और उपेक्षा झेलने वाला यह स्टेशन अब पूरी तरह आधुनिक रूप में तैयार है।

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुए व्यापक कायाकल्प के बाद शुक्रवार को इसका लोकार्पण होगा। यह बदलाव केवल स्टेशन भवन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे इलाके की तस्वीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

    महत्वपूर्ण पड़ाव

    दून के तेजी से फैलते दायरे में हर्रावाला की अहमियत पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ी है। डोईवाला, देहरादून एयरपोर्ट (जौलीग्रांट), हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्टेशन एक महत्वपूर्ण पड़ाव बन चुका है।

    आसपास नई कालोनियां बस रही हैं, संस्थान खुल रहे हैं और आबादी तेजी से बढ़ रही है। इसके बावजूद स्टेशन वर्षों तक पुराने ढर्रे पर ही चलता रहा।

    अब पहली बार यहां ऐसा बदलाव हुआ है, जो यात्रियों को बड़े शहरों के स्टेशनों जैसा अनुभव देगा। सबसे बड़ा बदलाव सोच में आया है। अब तक छोटे स्टेशनों को केवल ट्रेनों के ठहराव तक सीमित माना जाता था, लेकिन अब उन्हें स्थानीय विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    हर्रावाला इसका ताजा उदाहरण है। नया स्टेशन न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि समीप के क्षेत्र में व्यापार, परिवहन और रोजगार की संभावनाओं को भी मजबूती देगा।

    अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ स्टेशन

    स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही नया भव्य पोर्च, चौड़ा सर्कुलेटिंग एरिया और आकर्षक भवन यात्रियों का स्वागत करेगा। वातानुकूलित प्रतीक्षालय, आधुनिक शौचालय, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं, रैंप, विशाल प्लेटफार्म शेल्टर, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और व्यवस्थित पार्किंग जैसी सुविधाएं स्टेशन की नई पहचान बनेंगी।

    रेलवे का दावा है कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप पूरे कर लिए गए हैं। हर्रावाला स्टेशन का कायाकल्प उस समय पूरा हुआ है, जब उत्तराखंड में पर्यटन, धार्मिक यात्राओं व हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह स्टेशन आने वाले वर्षों में देहरादून के वैकल्पिक रेल प्रवेश द्वार की भूमिका निभा सकता है।

    ट्रेनों का ठहराव बढ़ने से दून में कम होगा दबाव

    रेलवे विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में यदि हर्रावाला स्टेशन पर और अधिक ट्रेनों का ठहराव बढ़ता है तो देहरादून मुख्य स्टेशन पर यात्रियों का दबाव भी कम हो सकता है। इससे पश्चिमी देहरादून के हजारों यात्रियों को शहर के भीतर अनावश्यक आवाजाही से राहत मिलेगी।

    स्टेशन के नए स्वरूप में स्थानीय पहचान को भी जगह दी गई है। भवन की डिजाइन आधुनिक होने के साथ क्षेत्रीय स्थापत्य की झलक भी देती है। इससे स्टेशन केवल सुविधाजनक ही नहीं, बल्कि देखने में भी आकर्षक बन गया है। लंबा प्लेटफार्म होने के कारण यहां 18 कोच की ट्रेनें भी आ सकती हैं, जबकि दून स्टेशन पर अधिकतम 16 कोच की ट्रेन आती है।

    यह है अमृत भारत स्टेशन योजना

    देशभर के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक स्वरूप देने के लिए केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य केवल भवनों का सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, दिव्यांगजन-अनुकूल व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर पहुंच मार्ग, बड़ी पार्किंग, डिजिटल सुविधाएं और स्थानीय संस्कृति के अनुरूप स्टेशन विकसित करना है। इसी योजना के तहत पुनर्विकसित होने वाला उत्तराखंड का महत्वपूर्ण स्टेशन हर्रावाला है।

    पहले ऐसी थी तस्वीर

    कुछ वर्ष पहले तक हर्रावाला स्टेशन पर सीमित यात्री सुविधाएं थीं। प्रतीक्षालय, पार्किंग और प्लेटफार्म की व्यवस्था साधारण थी। बढ़ती आबादी और यात्रियों की संख्या के मुकाबले स्टेशन का ढांचा छोटा पड़ने लगा था। अब स्टेशन का पूरा स्वरूप बदल चुका है और यह आधुनिक सुविधाओं से लैस हो गया है।

    हर्रावाला इसलिए है रणनीतिक स्टेशन

    • देहरादून शहर के पश्चिमी प्रवेश क्षेत्र में स्थित।
    • डोईवाला और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशनों में शामिल।
    • हरिद्वार और ऋषिकेश मार्ग से सीधा संपर्क।
    • आसपास तेजी से विकसित हो रही आवासीय टाउनशिप।
    • भविष्य में उपनगरीय रेल सेवाओं के विस्तार की संभावनाओं वाला क्षेत्र।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    कल भारी बारिश के आसार, प्रशासन ने घोषित किया शैक्षिक अवकाश

    July 17, 2026
    Read More

    नवें दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर

    July 17, 2026
    Read More

    PM मोदी ने उत्तराखंड को दी बड़ी रेल सौगात: 19 करोड़ से पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित

    July 17, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कल भारी बारिश के आसार, प्रशासन ने घोषित किया शैक्षिक अवकाश

    July 17, 2026

    नवें दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर

    July 17, 2026

    PM मोदी ने उत्तराखंड को दी बड़ी रेल सौगात: 19 करोड़ से पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित

    July 17, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?