टिहरी-टिहरी जनपद के थाना घनसाली क्षेत्र के एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने खून के रिश्तों को तार-तार किया है,गांव के ही एक चाचा पर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर बलात्कार के आरोप में धारा 65(1) बीएनएस और 3/4 POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पीड़िता के बयान के अनुसार, वह देर शाम टॉर्च चार्ज करने अपने गांव के चाचा के घर गई थी। चाचा ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की और बलात्कार किया। घटना के बाद पीड़िता खुद थाना चौकी लाटा चमियाला पहुंची, जहां उसकी शिकायत दर्ज की गई। देर रात पुलिस ने उसे बेलेश्वर अस्पताल ले जाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी भेजा गया।
बुधवार को मेडिकल जांच पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने धारा 65(1) बीएनएस और POCSO एक्ट की धारा 3/4 के तहत 14 दिनों की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- निवेश के नाम पर ₹69.90 लाख की साइबर ठगी, STF ने गौतमबुद्धनगर से आरोपी दबोचा
- सवर्ण समानता सम्मेलन में जातीय कानूनों में संशोधन की मांग, आरक्षण की समीक्षा पर जोर
- भारी बारिश के अलर्ट को लेकर यूजेवीएनएल अलर्ट, एमडी ने किया जल विद्युत परियोजनाओं का औचक निरीक्षण
- बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं
- 9वें टीचर ऑफ द ईयर – 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
- भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता में राजस्व गांव की मांग ने पकड़ा जोर, लालकुआं में उमड़ा जनसैलाब
- राम मंदिर आंदोलन प्रणेता स्वर्गीय सिंहल को जन्मशताब्दी पर भाजपा परिवार ने दी श्रद्धांजलि!
- विश्व स्तरीय पर्यटन गंतव्य बन रहा है उत्तराखंड: महाराज
- प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री
- महिला के अपहरण के प्रयास का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Sunday, September 27

