देहरादून में एक कार बेकाबू होकर 400 मीटर नीचे खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर कांडा बैंड के पास हुआ। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसका पता शनिवार सुबह तब चला जब ग्रामीण घास लेने जंगल गए थे।
सूचना के बाद थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। मृतक की पहचान महेश थापा निवासी त्यूणी के रुप में हुई है। देहरादून पुलिस के मुताबिक, आज सुबह को थाना त्यूणी से सूचना प्राप्त हुई कि कांडा बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।
गाड़ी में केवल ड्राइवर सवार था
उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट त्यूनी से उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि Force Trax Toofan गाड़ी लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। गाड़ी में एकमात्र चालक सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।
एसडीआरएफ टीम के अत्यंत विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान संचालित करते हुए मृतक के शव को गहरी खाई से निकालकर रोड हेड तक लाया गया। मृतक की पहचान महेश थापा पुत्र खड़क बहादुर, निवासी त्यूनी, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई। शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
- देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
- मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
- उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: इस बार ‘हरेला’ पर होगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे
- देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस से आमने-सामने भिड़ी बुलेट, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
- उधम सिंह नगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, GPDO भी जांच के घेरे में
- रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं
- लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
- ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का दूसरा चरण शुरू, 15 दिन में होंगे हजारों शिकायतों का निस्तारण
- अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
Tuesday, June 30

