Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून में मानसून मॉक ड्रिल: सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश, AI और ड्रोन से होगा आपदा प्रबंधन मजबूत
    • उत्तराखंड में डिजिटल प्लानिंग को बढ़ावा | पीएम गतिशक्ति 2.0 व GIS तकनीक का विस्तार
    • हरक सिंह रावत अपने आप में एक कैरेक्टर हैं, उनके कैरेक्टर की पीएचडी है… चुनाव में करेंगे पोस्टमार्टम
    • यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया, ऊर्जा क्षेत्र में नए युग की दिशा में प्राथमिकताएँ की साझा
    • देहरादून में आपदा से निपटने का दमदार अभ्यास, सहस्त्रधारा में बाढ़ मॉक ड्रिल में दिखा शानदार रेस्क्यू समन्वय
    • ब्रेकिंग: उत्तराखंड रोडवेज को 814 नई बसों की सौगात, दो महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का धरना
    • देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश: एयरलाइन जॉब के नाम पर 2.5 लाख की ठगी, 11 गिरफ्तार
    • डॉक्टर्स डे पर 37 चिकित्सक सम्मानित, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणाएं
    • मसूरी में एमडीडीए का बड़ा एक्शन! अवैध निर्माणों पर चला शिकंजा, दो भवन किए सील; बंशीधर तिवारी बोले— कानून से ऊपर कोई नहीं
    • उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बेहद भारी! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
    Thursday, July 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»शिक्षा विभाग में 52 टीचरों पर लटकी जांच की तलवार, फर्जी प्रमाण पत्रों से जुड़ा है मामला
    उत्तराखंड

    शिक्षा विभाग में 52 टीचरों पर लटकी जांच की तलवार, फर्जी प्रमाण पत्रों से जुड़ा है मामला

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaDecember 6, 2025Updated:January 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    हाईकोर्ट में योजित जनहित याचिका में आयुक्त दिव्यांगजन द्वारा राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा अपात्र 52 शिक्षकों की सूची जांच के लिये उपलब्ध कराई गई

    देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग के अंतर्गत 52 शिक्षकों पर अब जांच की तलवार लटक रही है. वैसे तो फर्जी प्रमाण पत्र मामले को लेकर काफी पहले ही कई शिक्षक सवालों के घेरे में आ चुके थे, लेकिन मामले के कोर्ट तक पहुंचने के बाद शिक्षा विभाग भी प्रकरण पर गहरी नींद से जाग गया है. मामले में अब फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी पाने वालों के खिलाफ जांच का दावा किया गया है.

    शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए नौकरी पाने के मामले यूं तो पहले भी आते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला दिव्यांग जनों के हक से खिलवाड़ करने का है. इस मामले में शिक्षा विभाग पहले ही काफी हद तक यह स्पष्ट कर चुका है कि कई शिक्षकों द्वारा फर्जी तरह से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए गए और इसी के आधार पर उन्होंने शिक्षा विभाग में नौकरी पाई.

    मामला तब सामने आया जब खुद दिव्यांग जन फर्जी प्रमाण पत्र की शिकायतों को लेकर कोर्ट की शरण में पहुंच गए. इस मामले में न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन ने जनहित याचिका के आधार पर शिक्षा विभाग से उन शिक्षकों की सूची मांगी है, जिनके प्रमाण पत्र पूर्व में फर्जी पाए गए थे. खास बात यह है कि इसके बाद जाकर शिक्षा विभाग ने आनन फ़ानन में ऐसे शिक्षकों को 15 दिन के भीतर जवाब देने के लिए नोटिस जारी कर दिया. इस मामले में दिव्यांग जन लगातार ऐसे फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग करते रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद करीब 2 साल बीतने के बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

    बड़ी बात यह है कि मेडिकल बोर्ड द्वारा ऐसे शिक्षकों को किस तरह प्रमाण पत्र दे दिए गए, इस पर भी अभी कोई जवाब देही तय नहीं हुई है. हालांकि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाए गए.

    उधर अब शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र का गलत लाभ उठाने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिये विभागीय स्तर पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित कर दी गई, जो केस-टू-केस के आधार पर शिक्षकों के दिव्यांगता प्रमाण पत्रों की गहन जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करायेगी.

    सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का अनुचित लाभ उठाने वाले शिक्षकों के खिलाफ जांच बिठा दी गई है. निदेशक माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय समिति केस-टू-केस के आधार पर शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की गहन जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर गलत लाभ लेने वाले शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

    52 टीचरों की सूची जांच के लिए उपलब्ध कराई गई है: धन सिंह रावत ने बताया कि-

    उच्च न्यायालय में योजित जनहित याचिका के क्रम में आयुक्त दिव्यांगजन द्वारा राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा अपात्र 52 शिक्षकों की सूची जांच के लिये उपलब्ध कराई गई थी. इनमें 02 प्रधानाध्यापक, 21 प्रवक्ता व 29 सहायक अध्यापक शामिल थे. इन सभी शिक्षकों को विभागीय स्तर पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. इसके क्रम में 20 प्रवक्ता तथा 9 सहायक अध्यापकों ने अपना जवाब विभाग को उपलब्ध करा दिया है. रावत ने बताया कि गलत तरीके से आरक्षण का लाभ उठाने वाले शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जायेगी. इसके लिये विभागीय स्तर पर अन्य कार्मिकों के भी प्रमाण पत्रों की पृथक जांच से की जायेगी.
    -धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड-

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में मानसून मॉक ड्रिल: सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश, AI और ड्रोन से होगा आपदा प्रबंधन मजबूत

    July 2, 2026
    Read More

    उत्तराखंड में डिजिटल प्लानिंग को बढ़ावा | पीएम गतिशक्ति 2.0 व GIS तकनीक का विस्तार

    July 2, 2026
    Read More

    हरक सिंह रावत अपने आप में एक कैरेक्टर हैं, उनके कैरेक्टर की पीएचडी है… चुनाव में करेंगे पोस्टमार्टम

    July 2, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून में मानसून मॉक ड्रिल: सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश, AI और ड्रोन से होगा आपदा प्रबंधन मजबूत

    July 2, 2026

    उत्तराखंड में डिजिटल प्लानिंग को बढ़ावा | पीएम गतिशक्ति 2.0 व GIS तकनीक का विस्तार

    July 2, 2026

    हरक सिंह रावत अपने आप में एक कैरेक्टर हैं, उनके कैरेक्टर की पीएचडी है… चुनाव में करेंगे पोस्टमार्टम

    July 2, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?