Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल
    • खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने पर्यटन हब बनाने का किया बड़ा ऐलान
    • चीन सीमा के करीब चिन्यालीसौड़ ALG पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, 25 हजार फीट से 44 पैरा कमांडो ने लगाई छलांग
    • उत्तराखंड में सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
    • चम्पावत को मिली ₹123.79 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश नाकाम की उत्तराखंड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया
    • खौफनाक सड़क हादसा!, बस-पिकअप की जोरदार टक्कर,फ्लाईओवर से नीचे गिरे लोग, 3 की मौत
    • फर्जी मुंबई क्राइम ब्रांच अफसर बन कारोबारी का अपहरण, 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
    • देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: केदारनाथ जा रहे परिवार की डेढ़ वर्षीय बच्ची ट्रक की चपेट में आकर मौत, हाईवे पर लगा जाम
    • देवभूमि में ‘ओवर टूरिज्म’ का खतरा! बेकाबू भीड़, अराजकता और पर्यावरणीय संकट पर उठे बड़े सवाल
    Monday, June 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में IAS-IFS अफसरों की बढ़ती फौज, ऑल इंडिया सर्विस के कैडर रिव्यू पर फिर मंथन
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में IAS-IFS अफसरों की बढ़ती फौज, ऑल इंडिया सर्विस के कैडर रिव्यू पर फिर मंथन

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 7, 2025Updated:January 11, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    राज्य में अफसरों की बढ़ती फौज के बीच गड़बड़ाया वन महकमे का पिरामिड, IAS के लिए भी कैडर रिव्यू पर मंथन जारी

    देहरादून: उत्तराखंड में ऑल इंडिया सर्विस के अफसरों का कैडर रिव्यू होने जा रहा है. भारतीय वन सेवा (IFS) के कैडर में जहां 6 अधिकारियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है, तो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अफसरों के कैडर रिव्यू पर भी चिंतन चल रहा है. खास बात ये है कि राज्य में साल दर साल अधिकारियों की फौज तेजी से बढ़ी है. विशेषकर वन महकमे में तो विभागीय ढांचे का पिरामिड ही गड़बड़ा सा गया है. उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी को लेकर ईटीवी भारत की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

    उत्तराखंड में अफसरों को बढ़ती फौज: देशभर में विभिन्न राज्यों के लिए ऑल इंडिया सर्विस के अफसरों की संख्या केंद्र से निर्धारित की जाती है. इस दौरान राज्य सरकार के स्तर पर हर 5 साल में कैडर रिव्यू का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाता है, जिसमें समय के साथ राज्यों को अफसरों की जरूरत के लिहाज से कैडर रिव्यू करने की व्यवस्था होती है. उत्तराखंड सरकार भी इन दिनों कैडर रिव्यू के इसी मंथन में जुटी है. एक तरफ भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए राज्य स्तर से केंद्र को रिव्यू प्रस्ताव भेज दिया गया है, तो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) पर मंथन जारी है.

    ऑल इंडिया सर्विस के कैडर रिव्यू पर फिर मंथन: भारतीय वन सेवा (IFS) की स्थिति को देखें, तो इस बार राज्य ने IFS के कैडर में 6 अफसरों की बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भेजा है, जिसमें 1 पद CCF तो 5 DFO पद के लिए कैडर रिव्यू में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है. उधर दूसरी तरफ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए भी इन दिनों कैडर रिव्यू पर मंथन चल रहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही कैडर रिव्यू में कितने पदों को बढ़ाया जाना है, इसपर प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेज दिया जाएगा.

    भारतीय वन सेवा के अफसरों की संख्या: उत्तराखंड में जानिए भारतीय वन सेवा के अफसरों की संख्या के लिहाज से स्थिति

    प्रदेश में टोटल IFS अफसरों की निर्धारित संख्या 112 है. लेकिन राज्य में कुल IFS 58 ही मौजूद हैं. जिसमें IFS सीधी नियुक्ति के 55 और प्रमोशन से IFS कैडर के शामिल होने वालों की संख्या 3 है. यानी केंद्र से IFS अफसरों का राज्य के लिए जो कोटा तय हुआ है, उसमें से प्रदेश को काफी कम अफसर दिए गए हैं. इसके बावजूद राज्य ने फिर 6 अफसरों की संख्या कुल कोटे में बढ़ाने का प्रस्ताव भेज दिया है.

    क्या कहते हैं रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर: इस मामले में भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी जयराज कहते हैं कि-

    ऑल इंडिया सर्विस के अफसर अपने कैडर पोस्ट को बढ़ाने की इच्छा रखते हैं. भले ही उसकी जरूरतों या ना हो. उधर दूसरी तरफ राज्य सर्विस के अधिकारी भी कैडर की संख्या बढ़ने का समर्थन करते हैं, ताकि ऑल इंडिया सर्विस में उनके इंडक्शन के संख्या भी बढ़े. लेकिन इस पर हकीकत में एक थर्ड पार्टी ऑडिट होना चाहिए, ताकि जरूरत के लिहाज से ही कैडर रिव्यू हो सके और बेवजह राज्य पर वित्तीय बोझ ना पड़े.
    -जयराज, रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी-

    IAS के लिए कैडर रिव्यू पर मंथन जारी: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की संख्या पर गौर करें तो उत्तराखंड बनने के बाद पिछले 25 सालों मे IAS कैडर में भी रिव्यू के बाद भारी बढ़ोत्तरी की गई है. जानिए समय समय पर कैसे बढ़ा IAS का कैडर.

    उत्तराखंड में आईएएस कैडर

    • राज्य स्थापना के दौरान साल 2000 में आईएएस कैडर के कुल राज्य में 68 पद थे
    • साल 2004 में इस संख्या को बढ़ाकर 94 कर दिया गया
    • इसके बाद साल 2010 में कैडर रिव्यू के बाद IAS अफसरों के कैडर की संख्या 120 पहुंच गई
    • साल 2015 में कैडर रिव्यू के दौरान बढ़ोत्तरी नहीं करने का निर्णय लिया गया
    • साल 2021 में 6 पद बढ़ाकर IAS कैडर को 126 पर पहुंचा दिया गया
    • उधर एक बार फिर IAS के लिए कैडर रिव्यू पर मंथन जारी है

    कैडर पद की तुलना में उत्तराखंड को मिले हैं कम आईएएस अफसर: भारतीय प्रशासनिक सेवा में उत्तराखंड में फिलहाल 126 कैडर पद की तुलना में 104 IAS राज्य को मिले हैं. जबकि साल 2026 तक भी कई IAS अधिकारी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं.

    हर 5 साल में होता है मंथन: राज्यों में कैडर रिव्यू को लेकर हर 5 साल में होने वाले मंथन के दौरान केवल अफसरों की संख्या बढ़ाने का ही मकसद नहीं होता. रिव्यू का मतलब जरूरत ना होने पर कैडर को कम भी किया जा सकता है. लेकिन ऐसा कभी किया नहीं गया.

    भारतीय वन सेवा के पिरामिड का बदला स्वरूप: चिंता की बात यह है कि राज्य में वन विभाग के अंतर्गत भारतीय वन सेवा के लिए ढांचे में पिरामिड का स्वरूप बदल गया है. यहां PCCF स्तर के तीन अधिकारी होने चाहिए, लेकिन मौजूदा समय में IFS के इस सर्वोच्च रैंक पर 6 अधिकारी मौजूद है. इसी तरह एपीसीसीएफ रैंक पर चार अधिकारियों के बजाय 6 अधिकारी मौजूद हैं. राज्य में CCF की 14 पोस्ट हैं, लेकिन अधिकारी सिर्फ 10 ही हैं.

    फील्ड के अधिकारियों की संख्या है कम: इसी तरह CF के पद पर भी 14 पद हैं, जबकि अधिकारी सिर्फ 12 मौजूद हैं. विभाग में सबसे महत्वपूर्ण डीएफओ के लिए कुल 31 पद मौजूद हैं, लेकिन अधिकारियों की संख्या 23 ही है. यानी ऊपर के पदों पर जरूर से ज्यादा अधिकारी, तो फील्ड के अधिकारियों की संख्या राज्य में कम बनी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

    June 29, 2026
    Read More

    खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने पर्यटन हब बनाने का किया बड़ा ऐलान

    June 29, 2026
    Read More

    चीन सीमा के करीब चिन्यालीसौड़ ALG पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, 25 हजार फीट से 44 पैरा कमांडो ने लगाई छलांग

    June 29, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

    June 29, 2026

    खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने पर्यटन हब बनाने का किया बड़ा ऐलान

    June 29, 2026

    चीन सीमा के करीब चिन्यालीसौड़ ALG पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, 25 हजार फीट से 44 पैरा कमांडो ने लगाई छलांग

    June 29, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?