Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभाला
    • टनकपुर से नांदेड़ तक सीधी ट्रेन का तोहफ़ा: 6 जुलाई को धामी–रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, उत्तराखंड को मिलेंगी 3 बड़ी रेल सौगात
    • देहरादून में मानसून मॉक ड्रिल: सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश, AI और ड्रोन से होगा आपदा प्रबंधन मजबूत
    • उत्तराखंड में डिजिटल प्लानिंग को बढ़ावा | पीएम गतिशक्ति 2.0 व GIS तकनीक का विस्तार
    • हरक सिंह रावत अपने आप में एक कैरेक्टर हैं, उनके कैरेक्टर की पीएचडी है… चुनाव में करेंगे पोस्टमार्टम
    • यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया, ऊर्जा क्षेत्र में नए युग की दिशा में प्राथमिकताएँ की साझा
    • देहरादून में आपदा से निपटने का दमदार अभ्यास, सहस्त्रधारा में बाढ़ मॉक ड्रिल में दिखा शानदार रेस्क्यू समन्वय
    • ब्रेकिंग: उत्तराखंड रोडवेज को 814 नई बसों की सौगात, दो महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का धरना
    • देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश: एयरलाइन जॉब के नाम पर 2.5 लाख की ठगी, 11 गिरफ्तार
    • डॉक्टर्स डे पर 37 चिकित्सक सम्मानित, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणाएं
    Friday, July 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»टनकपुर से नांदेड़ तक सीधी ट्रेन का तोहफ़ा: 6 जुलाई को धामी–रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, उत्तराखंड को मिलेंगी 3 बड़ी रेल सौगात
    उत्तराखंड देहरादून राष्ट्रीय

    टनकपुर से नांदेड़ तक सीधी ट्रेन का तोहफ़ा: 6 जुलाई को धामी–रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, उत्तराखंड को मिलेंगी 3 बड़ी रेल सौगात

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    6 जुलाई को उत्तराखंड में रेलवे बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहा है रेल मंत्री अश्विनी वाष्णैय इस दिन तीन बड़ी रेल योजनाओं की सौगात उत्तराखंड को देंगे इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नीस,, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

    शुरू होगी 17631/17632 टनकपुर–नांदेड़ एक्सप्रेस, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम धामी दिखाएंगे हरी झंडी

    टनकपुर। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र टनकपुर को 6 जुलाई को बड़ी रेल सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संयुक्त रूप से 17631/17632 टनकपुर–नांदेड़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी कार्यक्रम में टनकपुर–पीलीभीत रेल सेवा का शाहजहांपुर तक विस्तार तथा टनकपुर–आगरा (अछनेरा) रेल सेवा के नियमित संचालन का भी शुभारंभ किया जाएगा। रेलवे ने कार्यक्रम का मिनट-दर-मिनट शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

    नई 17631/17632 टनकपुर–नांदेड़ एक्सप्रेस उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित करेगी। यह ट्रेन विशेष रूप से सिख श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब सिखों के पांच तख्तों में से एक प्रमुख तख्त है। ट्रेन शुरू होने से उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को हजूर साहिब की यात्रा के लिए सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी।

    सूत्रों के अनुसार सुबह टनकपुर रेलवे स्टेशन पर 11:00 बजे अतिथियों का आगमन होगा। इसके बाद 11:00 से 11:05 बजे तक केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह, 11:05 से 11:10 बजे तक केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा 11:10 से 11:15 बजे तक केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

    इसके बाद 11:17 से 11:27 बजे तक केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, 11:27 से 11:37 बजे तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और 11:37 से 11:47 बजे तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने विचार रखेंगे।

    कार्यक्रम के अंतिम चरण में 11:47 से 11:50 बजे के बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संयुक्त रूप से 17631/17632 टनकपुर–नांदेड़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी दौरान टनकपुर–पीलीभीत रेल सेवा का शाहजहांपुर तक विस्तार तथा टनकपुर–आगरा (अछनेरा) रेल सेवा के नियमित संचालन का भी शुभारंभ किया जाएगा।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन नई सेवाओं से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क को नई मजबूती मिलेगी। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ व्यापार, रोजगार और यात्रियों की आवाजाही भी अधिक सुगम होगी। विशेष रूप से 17631/17632 टनकपुर–नांदेड़ एक्सप्रेस के संचालन से हजूर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को वर्षों से प्रतीक्षित सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभाला

    July 3, 2026
    Read More

    देहरादून में मानसून मॉक ड्रिल: सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश, AI और ड्रोन से होगा आपदा प्रबंधन मजबूत

    July 2, 2026
    Read More

    उत्तराखंड में डिजिटल प्लानिंग को बढ़ावा | पीएम गतिशक्ति 2.0 व GIS तकनीक का विस्तार

    July 2, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभाला

    July 3, 2026

    टनकपुर से नांदेड़ तक सीधी ट्रेन का तोहफ़ा: 6 जुलाई को धामी–रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, उत्तराखंड को मिलेंगी 3 बड़ी रेल सौगात

    July 3, 2026

    देहरादून में मानसून मॉक ड्रिल: सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश, AI और ड्रोन से होगा आपदा प्रबंधन मजबूत

    July 2, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?