Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पंचूर गांव में शोक
    • समर वैली स्कूल मामला: टीसी के लिए अदालत पहुंची पीड़ित की मां, 28 नवंबर को सुनवाई
    • 50 हजार की रिश्वत लेते डीएसए गिरफ्तार, बैंक मैनेजर समेत तीन पकड़े
    • जैनी प्रकरण: हरक सिंह रावत पर जीरो FIR दर्ज
    • दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, दी इगास की शुभकामनाएं
    • 658 किमी की हिमालयन MTB चैलेंज में 80 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दम, 26 नवंबर को मसूरी में समापन
    • पंचकर्म सहायकों के रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का चयन
    • मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
    • पंतनगर से काठमांडू तक सीधी उड़ान का सपना : सतपाल महाराज
    • राज्यपाल ने किया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा, Women in STEM कार्यशाला का शुभारंभ
    Friday, November 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»समर वैली स्कूल मामला: टीसी के लिए अदालत पहुंची पीड़ित की मां, 28 नवंबर को सुनवाई
    उत्तराखंड देहरादून

    समर वैली स्कूल मामला: टीसी के लिए अदालत पहुंची पीड़ित की मां, 28 नवंबर को सुनवाई

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बाल आयोग के आदेश के बावजूद नहीं मिली सीसीटीवी फुटेज और बच्चों की टीसी

    देहरादून। समर वैली स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा के कथित शारीरिक शोषण के मामले में पीड़ित छात्रा की मां ने अब बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने दोनों बच्चों की स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) जारी कराने और दूसरे स्कूल में दाखिला दिलाने की मांग को लेकर अदालत में अर्जी दाखिल की है। न्यायालय ने अर्जी स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को निर्धारित की है।

    मामला डालनवाला स्थित समर वैली स्कूल का है, जहां फिजिक्स के शिक्षक पर कक्षा 11 की छात्रा के शारीरिक शोषण का आरोप लगा था। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को हटा दिया था। वहीं, पीड़ित पक्ष ने स्कूल की प्रिंसिपल और प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि संगठन की शिकायत पर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने 12 नवंबर को पीड़ित छात्रा, शिक्षा विभाग और पुलिस अधिकारियों को तलब किया था। सुनवाई के दौरान आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष ने स्कूल प्रबंधन को 16 अक्टूबर की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने और छात्रा व उसके भाई की टीसी तत्काल जारी करने के निर्देश दिए थे। साथ ही शिक्षा विभाग को दो दिन के भीतर दोनों बच्चों का किसी अन्य आईसीएसई स्कूल में दाखिला सुनिश्चित कराने को कहा गया था।

    आरिफ खान के अनुसार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी दो दिन के भीतर दाखिले की प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया था। इसके लिए पीड़ित बच्चों की मां से पसंद के दो स्कूलों के नाम भी मांगे गए थे, जिन्हें बाद में विभाग को उपलब्ध करा दिया गया। बावजूद इसके, आयोग के निर्देशों के एक सप्ताह बाद भी न तो सीसीटीवी फुटेज सौंपी गई और न ही बच्चों की टीसी जारी हुई।

    उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग भी बच्चों के भविष्य और पढ़ाई को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। आयोग की सुनवाई में मौजूद आराघर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश नौटियाल और सौड़ा सरोली के प्रधानाचार्य विमल बाबू को बोर्ड परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि को देखते हुए जल्द दाखिले की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

    आरिफ खान ने बताया कि दाखिले की स्थिति जानने के लिए जब उन्होंने सतीश नौटियाल से संपर्क किया तो उन्होंने मां की ओर से सुझाए गए दोनों स्कूलों में दाखिले से इनकार करते हुए बीईओ हेमलता गौर से संपर्क करने की सलाह दी। अब बच्चों की टीसी और दूसरे स्कूल में दाखिले की मांग को लेकर मामला न्यायालय पहुंच गया है, जिस पर 28 नवंबर को सुनवाई होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पंचूर गांव में शोक

    November 20, 2026
    Read More

    50 हजार की रिश्वत लेते डीएसए गिरफ्तार, बैंक मैनेजर समेत तीन पकड़े

    November 20, 2026
    Read More

    जैनी प्रकरण: हरक सिंह रावत पर जीरो FIR दर्ज

    November 20, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पंचूर गांव में शोक

    November 20, 2026

    50 हजार की रिश्वत लेते डीएसए गिरफ्तार, बैंक मैनेजर समेत तीन पकड़े

    November 20, 2026

    समर वैली स्कूल मामला: टीसी के लिए अदालत पहुंची पीड़ित की मां, 28 नवंबर को सुनवाई

    November 20, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?