देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित चिड़ियापुर के जंगल में फेंक दिया। श्यामपुर पुलिस की मदद से देहरादून पुलिस ने जंगल से रेत में दबाया गया शव बरामद किया।आपको बता दे की दिनांक 11 फरवरी 2026 को संतराम धीमान निवासी शास्त्री नगर, बसंत विहार द्वारा थाने पर सूचना दी की उनका पुत्र दिगंबर धीमान उम्र 28 वर्ष दिनांक 09 फरवरी 26 को घर से बिना बताए कहीं चला गया, जिसको उनके द्वारा काफी तलाश किया गया लेकिन उसके सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना बसंत विहार पर गुमशुदगी क्रमांक- 07/26 में गुमशुदा दिगंबर धीमान की गुमशुदगी दर्ज की पंजीकृत की गई।
गुमशुदगी की जांच के दौरान प्रकाश में आया कि गुमशुदा दिगंबर धीमान के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर मु०अ०सँ०: 93/21, धारा 363/ 376 आईपीसी व 5(ट)/6 पॉक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत है। गुमशुदा के पिता संतराम से पूछताछ में उनके द्वारा बताया कि गुमशुदा उपरोक्त दिनांक 09 फरवरी 26 को उक्त मुकदमे में कोर्ट में तारीख पर आया था तथा कोर्ट में अगली तिथि मिलने पर उसके द्वारा अपने पिता को घर जाने के लिए कहते हुए कुछ समय पश्चात घर आने की बात कही गई थी, जो उसके बाद घर वापस नहीं आया।
गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि दिगम्बर धीमान दिनांक: 09-02-26 से अपने घर नहीं आया, पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा दिगम्बर के मोबाइल नम्बर की सीडीआर का विशलेषण करते हुए सभी सम्भावित स्थानों पर उसकी तलाश व लोगो से पूछताछ की जा रही थी। जाचं के दौरान ज्ञात हुआ कि गुमशुदा दिगम्बर के कुछ अन्य साथी, जो अक्सर उसके साथ बैठकर नशा करते थे, वो भी दिगम्बर की गुमशुदगी के बाद से ही अपने घरों से गायब चल रहे हैं।
सन्देह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश के साथ-साथ उसके साथियों के सम्बन्ध में भी जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी- पतारसी करते हुए गुमशुदा के साथियों के परिजनो व आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई तो दिनांक: 09-02-26 की रात्रि में गुमशुदा के साथियों का उनमें से एक हेमन्त सेमवाल के रेसकोर्स सी-ब्लाक स्थित कमरे से टैक्सी के माध्यम से साथ में जाने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर आस-पास व आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध टैक्सी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर आज दिनांक: 17-02-26 को उक्त संदिग्ध टैक्सी को तलाश कर उसके चालक राजनन्दन पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासी: न्यू पटेलनगर देहरादून को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक: 09-02-26 की रात्री में हेमन्त सेमवाल व उसके अन्य साथी उसकी टैक्सी स्विफ्ट डिजायर संख्या: यू0के0-07-टीबी-3478 के माध्यम से एक व्यक्ति के शव को कम्बल में लपेटकर ले गये थे, जिसे उनके द्वारा चिडियापुर के जंगलों में ले जाकर रेत में दबा दिया और उसकी टैक्सी से वापस देहरादून आ गये। रास्ते में उक्त व्यक्तियों द्वारा उसे बताया कि शराब के नशे में हुए विवाद में उनके द्वारा बेसबाल के बैट से गलती से मृतक के सर पर चोट मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
टैक्सी ड्राइवर की निशानदेही पर पुलिस द्वारा गुमशुदा दिगम्बर धीमान के शव को चिडियापुर के जंगल से बरामद किया गया तथा मृतक के शव को छिपाने में संलिप्तता पाये जाने पर टैक्सी चालक अभियुक्त राजनन्दन को गिरफ्तार करते हुए टैक्सी स्विफ्ट डिजायर संख्या: यू0के0-07- टीबी-3478 को कब्जे में लिया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर सम्भावित स्थानों पर रवाना की गई हैं। जल्द ही घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जायेगा।
नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
राजनन्दन पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासी- न्यू पटेलनगर, देहरादून
बरामदगी:-
टैक्सी स्विफ्ट डिजायर संख्या: यू0के0-07-टीबी-3478
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
- देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
- मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
- उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: इस बार ‘हरेला’ पर होगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे
- देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस से आमने-सामने भिड़ी बुलेट, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
- उधम सिंह नगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, GPDO भी जांच के घेरे में
- रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं
- लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
- ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का दूसरा चरण शुरू, 15 दिन में होंगे हजारों शिकायतों का निस्तारण
- अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
Tuesday, June 30

