Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून में भाजपा नेताओं ने सुनी PM मोदी की मन की बात, महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
    • हरिद्वार अर्धकुंभ में 1500 ड्रोन से आसमान में सजेगी सनातन संस्कृति की झलक
    • पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, अभूतपूर्व उत्साह के साथ जनता ने किया भव्य स्वागत
    • देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1900 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन
    • मई 2027 के पहले सप्ताह में माणा पास से औली तक होगी ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’: CM धामी
    • दिनेशपुर में छह छात्राओं से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बनबसा से पकड़ा गया
    • सूफी संगीत से लेकर पॉप और बॉलीवुड तक पहुंचने वाले जसबीर जस्सी की प्रस्तुति ने बांधा समां
    • जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
    • एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
    • मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, अभूतपूर्व उत्साह के साथ जनता ने किया भव्य स्वागत
    उत्तराखंड देहरादून

    पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, अभूतपूर्व उत्साह के साथ जनता ने किया भव्य स्वागत

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹284 करोड़ से अधिक की 67 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    मुख्यमंत्री के स्वागत में दिखा जबरदस्त उत्साह, बुजुर्गों, मातृशक्ति और युवाओं की रही उल्लेखनीय भागीदारी

    पिथौरागढ़ की जनता के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत दिखे मुख्यमंत्री धामी

    जनता के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 139वां संस्करण

    सीमांत क्षेत्रों के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यटन विस्तार को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

    पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिथौरागढ़ आगमन पर रविवार को जनसमर्थन और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवा पहुंचे। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका अभिनंदन करने के लिए लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह हुए आत्मीय स्वागत और जनता के अपार स्नेह से मुख्यमंत्री भी अभिभूत नजर आए।

    मुख्यमंत्री धामी के प्रति विशेष रूप से युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं मातृशक्ति और बुजुर्गों ने भी मुख्यमंत्री को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ की जनता से मिला यह अपार प्रेम और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनता के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का श्रवण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ₹284 करोड़ से अधिक की लागत वाली 67 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न घोषणाएं भी कीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और स्थानीय नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। सड़क, कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार सीमांत जनपदों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज पिथौरागढ़ में सड़क एवं हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। पर्यटन और साहसिक पर्यटन की नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक नागरिक तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से सीमांत जनपदों को विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ा जा रहा है।

    मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

    इस अवसर पर माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, माननीय विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक फकीर राम टम्टा, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला प्रभारी निर्मल मेहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    हरिद्वार अर्धकुंभ में 1500 ड्रोन से आसमान में सजेगी सनातन संस्कृति की झलक

    October 25, 2026
    Read More

    देहरादून में भाजपा नेताओं ने सुनी PM मोदी की मन की बात, महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

    October 25, 2026
    Read More

    देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1900 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

    October 25, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हरिद्वार अर्धकुंभ में 1500 ड्रोन से आसमान में सजेगी सनातन संस्कृति की झलक

    October 25, 2026

    देहरादून में भाजपा नेताओं ने सुनी PM मोदी की मन की बात, महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

    October 25, 2026

    पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, अभूतपूर्व उत्साह के साथ जनता ने किया भव्य स्वागत

    October 25, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?