देहरादून: उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार से मरीजों को लंबी कतारों में लगकर रजिस्ट्रेशन का पर्चा बनवाने से राहत मिली है. अस्पताल प्रशासन ने इस दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाते हुए ओपीडी के प्रत्येक फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल दिए हैं.अस्पताल की ओपीडी में यानी 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक आयुष्मान काउंटर भी संचालित होना शुरू हो गया है, यह नई व्यवस्था मरीजों को अनावश्यक भाग दौड़ से निजात दिलाएगी. इससे पूर्व कई मरीजों को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपातकालीन विभाग जाना पड़ता था. जबकि इमरजेंसी और ओपीडी भवन अलग-अलग और काफी दूरी पर स्थित है. इससे न सिर्फ मरीजों और उनके तीमारदारों को असुविधा का सामना करना पड़ता था बल्कि आपातकालीन विभाग पर भी अनावश्यक दबाव पड़ता था.
अब दून अस्पताल के हर फ्लोर पर मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल दिए हैं, मरीज को अब ओपीडी का पर्चा बनाने के लिए लंबी कतार नहीं लगानी पड़ेगी. पहले या सुविधा सिर्फ ओपीडी ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ करती थी जहां लंबी लाइन लगाकर लोग अपनी बारी की प्रतीक्षा करते थे, मरीजों का अधिकतर समय पर्चा बनवाने में खप जाता था, इससे मरीज और उनके तीमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अस्पताल में 11 फरवरी से ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है. अलग-अलग फ्लोर पर काउंटर शुरू कर दिए गए हैं, अस्पताल प्रशासन का यह कदम मरीजों को बेहतर सुविधा दिए जाने का प्रयास है.
दून अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर एनएस बिष्ट ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए दो जगह गेट नंबर 2 और गेट नंबर 5 पर आयुष्मान काउंटर संचालित किये जा रहे हैं, इसके अलावा अस्पताल प्रशासन ने नया आयुष्मान काउंटर मेन रजिस्ट्रेशन काउंटरों के पास खोल दिया है. ताकि ओपीडी से भर्ती मरीजों को ट्रैफिक की समस्या से जूझते और रोड क्रॉस करके गेट नंबर 2 और 5 पर स्थित आयुष्मान काउंटरों पर नहीं जाना पड़े.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- डॉक्टर्स डे पर 37 चिकित्सक सम्मानित, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणाएं
- मसूरी में एमडीडीए का बड़ा एक्शन! अवैध निर्माणों पर चला शिकंजा, दो भवन किए सील; बंशीधर तिवारी बोले— कानून से ऊपर कोई नहीं
- उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बेहद भारी! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
- मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद: 2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल
- SSP देहरादून ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
- धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, अब सभी के लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था
- Breaking News: होमगार्ड विभाग में बड़ा खेल! पहले उपनल कर्मी को हटाया, फिर वापस लिया? मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की साजिश तो नहीं
- देहरादून: जौलीग्रांट में ऋषिकेश रोड पर क्रेटा कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो लोग घायल
- नैनीताल में बड़ा एक्शन: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीएम के आदेश पर सख्ती शुरू
- उत्तराखंड पर्यटन परिषद में बड़ा एक्शन! बृजेन्द्र पाण्डेय निलंबित, हाई लेवल जांच के आदेश
Thursday, July 2
