Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • Big Breaking: देहरादून के कैफे के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान
    • कांवड़ यात्रा 2026: स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट, पूरे यात्रा मार्ग पर 24×7 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और एंबुलेंस रहेंगी तैनात
    • नैनीताल लेक ब्रिज चुंगी निविदा विवाद: डीएम ने गठित की जांच समिति, 2 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
    • वन भूमि के कारण रुकी सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सतपाल महाराज ने तय की समयसीमा
    • देहरादून में 24 घंटे में झमाझम बारिश, मालदेवता में 103.5 मिमी रिकॉर्ड वर्षा, भूस्खलन के बाद मालदेवता-सिल्ला मार्ग पर यातायात बहाल
    • Big Breaking: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के फ्रीज़ ज़ोन का होगा व्यावसायिक इस्तेमाल
    • रेड अलर्ट: देहरादून में 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी-निजी स्कूल बंद, DM ने जारी किया अवकाश आदेश
    • सोनम वांगचुक को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग खारिज
    • उत्तराखंड में शिक्षा की नई क्रांति: मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’, विशेष बच्चों को मिलेगी नई उड़ान
    • हरिद्वार: ICICI बैंक से 50 लाख की ठगी का खुलासा, फर्जी आधार से डेबिट कार्ड बनवाकर महिला समेत 3 गिरफ्तार
    Monday, July 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में शिक्षा की नई क्रांति: मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’, विशेष बच्चों को मिलेगी नई उड़ान
    उत्तराखंड देहरादून शिक्षा

    उत्तराखंड में शिक्षा की नई क्रांति: मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’, विशेष बच्चों को मिलेगी नई उड़ान

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शाइन अवि लर्निंग “समावेशी शिक्षा मिशन-2030” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष बच्चों के लिए विजुअल लर्निंग करिकुलम पर आधारित  विभिन्न पुस्तकों एवं शिक्षण सामग्री का भी विमोचन किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा शाइन अवि लर्निंग की पहल, शिक्षा को और अधिक सरल, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार ने हमेशा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की है। जिसका उद्देश्य  बच्चों को पढ़ाने के साथ समझने, सोचने, नवाचार  और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने योग्य बनाना है।

    मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, पीएम श्री विद्यालय, अटल उत्कृष्ट विद्यालय, डिजिटल शिक्षण सामग्री और विज्ञान एवं नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। समावेशी शिक्षा को हर बच्चे तक पहुँचाने के लिए सरकार विद्यालयों में रैम्प, रेलिंग, सुगम शौचालय, अनुकूलित फर्नीचर, स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाओं को सुदृढ़ किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लगभग 5,800 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे विभिन्न स्तरों पर विद्यालयों में पंजीकृत हैं। सरकार द्वारा संचालित 11 विशेष विद्यालयों के माध्यम से 1,300 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षण एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा प्रारम्भिक एवं माध्यमिक स्तर पर 300 से अधिक विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की है और शेष रिक्त पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है, जिसमें राज्य का प्रत्येक बच्चा, अपनी पूर्ण क्षमता के साथ आगे बढ़ सके और नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके। हमें अपने बच्चों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार करना है।

    मुख्यमंत्री ने शिक्षाविद अनीता शर्मा और शाइन अवि लर्निंग की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनीता ने विदेश से रिवर्स पलायन कर उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार किया है। उन्होंने कहा यह कदम अन्य प्रवासियों के लिए भी एक उदाहरण है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते सालों में कई प्रवासियों ने अपने गांव घर लौटकर काम करने की इच्छा जताई है और कई लोग ऐसा कर भी रहे हैं। उन्होंने हम सब ने अपनी विरासत को संरक्षित करना है और अपनी सभ्यता को आगे बढ़ाना है।

    मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड राज्य, पूरे भारत के लोगों को आत्मसात करता है। हमारे राज्य के लोग व्यक्ति की सोच और उसके कामों को देखते है। तमाम चुनौतियों के बाद भी राज्य, निरंतर विकास के पथ पर आगे चला है। उत्तराखंड की जनता ने हमेशा सरकार को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है।

    उन्होंने कहा हमारा राज्य पूरे देश के लिए कई मामलों में उदाहरण बन कर रहा है। राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू हुआ। सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही सख्त नकल विरोधी कानून, जैसे कड़े फैसले भी राज्य सरकार ने लिए हैं।

    इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान,  अपर सचिव  बंशीधर तिवारी, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार,  अनीता शर्मा, रमेश भट्ट, सुधीर नौटियाल , पीसी नैनवाल, मनोज पंत  एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    Big Breaking: देहरादून के कैफे के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

    July 20, 2026
    Read More

    कांवड़ यात्रा 2026: स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट, पूरे यात्रा मार्ग पर 24×7 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और एंबुलेंस रहेंगी तैनात

    July 20, 2026
    Read More

    नैनीताल लेक ब्रिज चुंगी निविदा विवाद: डीएम ने गठित की जांच समिति, 2 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    July 20, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    Big Breaking: देहरादून के कैफे के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

    July 20, 2026

    कांवड़ यात्रा 2026: स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट, पूरे यात्रा मार्ग पर 24×7 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और एंबुलेंस रहेंगी तैनात

    July 20, 2026

    नैनीताल लेक ब्रिज चुंगी निविदा विवाद: डीएम ने गठित की जांच समिति, 2 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    July 20, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?