Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • यूपीईएस के दीक्षांत समारोह में 5,129 छात्रों को मिली डिग्री, 126 मेधावियों को मिला सम्मान
    • गैरसैंण के इतिहास में नया अध्याय: एक साल में दो विधानसभा सत्र, धामी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड
    • गैरसैंण को जिला और स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, विधानसभा सत्र के बीच सरकार पर उठे सवाल
    • 15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित, 150 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
    • उत्तराखंड: चुनाव से पहले शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, अशासकीय स्कूलों में भरे जाएंगे खाली पद
    • उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, भाजपा-कांग्रेस दोनों से बनाई दूरी
    • गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से शुरू, ₹7,400 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश; हंगामे के आसार
    • बागेश्वर में शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, जिले में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 11 हुई
    • हिमालयी क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मजबूत आधारशिला हैं लघु जल विद्युत परियोजनाएं: अजय कुमार सिंह
    • विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर और कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत
    Tuesday, October 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»गैरसैंण के इतिहास में नया अध्याय: एक साल में दो विधानसभा सत्र, धामी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड
    उत्तराखंड

    गैरसैंण के इतिहास में नया अध्याय: एक साल में दो विधानसभा सत्र, धामी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मार्च के बजट सत्र के बाद अक्टूबर में भी भराड़ीसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र

    देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंगलवार को भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में विधानसभा सत्र शुरू होने के साथ ही पहली बार एक ही वर्ष में यहां दो विधानसभा सत्र आयोजित हो रहे हैं। इससे पहले इसी वर्ष मार्च में भराड़ीसैंण में बजट सत्र आयोजित किया गया था। अक्टूबर में दोबारा सत्र के आयोजन को गैरसैंण की विधायी गतिविधियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

    गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। इसके बाद से यहां समय-समय पर विधानसभा की कार्यवाही संचालित होती रही है। हालांकि, अलग-अलग वर्षों में सत्रों की अवधि और आयोजन में अंतर रहा है। कुछ वर्षों में यहां विधानसभा का कोई सत्र आयोजित नहीं हुआ, जबकि कुछ वर्षों में एक बार सत्र आयोजित किया गया।

    वर्ष 2014 में गैरसैंण में पहली बार तीन दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित हुआ था। वर्ष 2015 और 2016 में दो-दो दिन तथा वर्ष 2017 में दो दिवसीय सत्र चला। वर्ष 2018 में विधानसभा की कार्यवाही छह दिन तक संचालित हुई, जबकि वर्ष 2019 में यहां कोई सत्र आयोजित नहीं हुआ। वर्ष 2020 में पांच दिवसीय सत्र हुआ। इसके बाद वर्ष 2021 में एक से छह मार्च तक भराड़ीसैंण में छह दिवसीय बजट सत्र आयोजित किया गया।

    वर्ष 2022 में गैरसैंण में विधानसभा सत्र नहीं हुआ। वर्ष 2023 में चार दिन और वर्ष 2024 में तीन दिवसीय सत्र आयोजित किया गया। वर्ष 2025 में यहां बजट सत्र और मानसून सत्र आयोजित हुए। वहीं, वर्ष 2026 में मार्च के बजट सत्र के बाद अक्टूबर में दूसरी बार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से एक वर्ष में दो सत्र आयोजित करने का नया रिकॉर्ड बना है।

    पर्वतीय क्षेत्रों के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर

    गैरसैंण में विधानसभा सत्रों का आयोजन केवल विधायी कार्यवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं, विकास की जरूरतों और स्थानीय जनभावनाओं को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। भराड़ीसैंण में विधानसभा की कार्यवाही संचालित होने से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी की भूमिका को मजबूती मिलती है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड की जनभावनाओं और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। सरकार का प्रयास है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्रों के आयोजन के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं, जनअपेक्षाओं और विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता मिले।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण की भूमिका को सशक्त बनाना और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास को गति देना सरकार की प्रतिबद्धता है। राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

    एक ही वर्ष में दो बार गैरसैंण में विधानसभा सत्र का आयोजन ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में इसकी भूमिका को विस्तार देने की दिशा में अहम कदम है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को राज्य की विधायी प्रक्रिया में प्रमुखता मिलने की उम्मीद भी बढ़ी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    यूपीईएस के दीक्षांत समारोह में 5,129 छात्रों को मिली डिग्री, 126 मेधावियों को मिला सम्मान

    October 27, 2026
    Read More

    गैरसैंण को जिला और स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, विधानसभा सत्र के बीच सरकार पर उठे सवाल

    October 27, 2026
    Read More

    15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित, 150 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

    October 27, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    यूपीईएस के दीक्षांत समारोह में 5,129 छात्रों को मिली डिग्री, 126 मेधावियों को मिला सम्मान

    October 27, 2026

    गैरसैंण के इतिहास में नया अध्याय: एक साल में दो विधानसभा सत्र, धामी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड

    October 27, 2026

    गैरसैंण को जिला और स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, विधानसभा सत्र के बीच सरकार पर उठे सवाल

    October 27, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?