Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • चमोली: मायापुर-पीपलकोटी टनल हादसे में 22 लोग फंसे, 16 का रेस्क्यू; 6 की तलाश जारी
    • मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश
    • महाराज ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट
    • मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ, युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का किया आह्वान
    • तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान: उत्तराखंड में 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब बनेंगे, इंडस्ट्री से जोड़ा जाएगा युवाओं का भविष्य
    • उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, सभी जिले अलर्ट मोड पर
    • बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित कर स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: महाराज
    • मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के बाद उसी मंच का BJP के लोगों द्वारा ‘शुद्धिकरण’ किया जाना बेहद शर्मनाक, घृणित और निंदनीय:- यशपाल आर्य
    • रुद्रपुर में ग्राउंड में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप; नहीं हुई शिनाख्त, PM रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
    • ₹55 लाख की साइबर ठगी में अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य अमृतसर से गिरफ्तार
    Thursday, August 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अपराध»नैनीताल धर्मांतरण मामला: मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत
    अपराध उत्तराखंड

    नैनीताल धर्मांतरण मामला: मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नैनीताल। नैनीताल जिले में विगत दिनों चर्चाओं में रहे बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी *मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडे को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामले में धारा उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 , भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2020 की धारा 115, 319, 69 के अंतर्गत थाना मल्लीताल में 29/04/2026 को अभियोग पंजीकृत किया गया था। वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी, निवासी कुँआताल, भीमताल, अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग और म्यूजिक सेशन जैसी गतिविधियों के माध्यम से वह पहले विश्वास कायम करता और फिर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था।

    आरोप है कि वर्ष 2020 में संपर्क स्थापित करने के बाद आरोपी ने वादी से करीब 17 लाख रुपये विभिन्न उपकरणों जैसे कैमरा, लेंस और मोबाइल आदि पर खर्च कराए। इसके बाद विवाह का झांसा देकर अपनी धार्मिक पहचान छिपाई गई और धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।

    मामले में अन्य पीड़िताओं द्वारा भी इसी प्रकार के शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास की शिकायतें सामने आने से प्रकरण और गंभीर हो गया, जिसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली, किन्तु उसे किसी प्रकार की राहत प्राप्त नहीं हुई।

    एसएसपी द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम भीमताल पुलिस, एसआईटी, एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा एसपी क्राइम नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जाती रही। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप फरार आरोपी मो0 यूनुस उर्फ एमडी को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में धर्मांतरण का खेल अवैध कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सख्त क कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस टीम में श्रीमती अंजना नेगी  क्षेत्राधिकारी भवाली (टीम प्रभारी), राजेश कुमार यादव  प्रभारी निरीक्षक, भीमताल,, प्रकाश सिंह मेहरा  प्रभारी निरीक्षक भवाली, विजय नेगी थानाध्यक्ष बेतालघाट, उप निरीक्षक मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल, उपनिरीक्षक मोहन सोन थाना खनस्यू, उपनिरीक्षक महेन्द्र राज कोतवाली भवाली, महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुमार प्रभारी महिला समाधान केंद्र नैनीताल, महिला उपनिरीक्षक आशा बिष्ट थाना तल्लीताल, कांस्टेबल हरीश बिष्ट कोतवाली भवाली, कांस्टेबल विरेंद्र गोले कोतवाली भीमताल, कांस्टेबल प्रकाश चन्द कोतवाली भीमताल, राहुल राणा कोतवाली भीमताल, कांस्टेबल ललित आगरी  कोतवाली भीमताल, हेड कांस्टेबल कुन्दन कनैत   एसओजी, कांस्टेबल अरविन्द बिष्ट एसओजी, कांस्टेबल भूपेन्द्र जेठा एसओजी शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    चमोली: मायापुर-पीपलकोटी टनल हादसे में 22 लोग फंसे, 16 का रेस्क्यू; 6 की तलाश जारी

    August 13, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

    August 13, 2026
    Read More

    महाराज ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट

    August 13, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    चमोली: मायापुर-पीपलकोटी टनल हादसे में 22 लोग फंसे, 16 का रेस्क्यू; 6 की तलाश जारी

    August 13, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

    August 13, 2026

    महाराज ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट

    August 13, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?