Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ऋषिकेश बाईपास निर्माण में 3,998 पेड़ों पर संकट, कटाई कम करने के लिए एलाइनमेंट में बदलाव की तैयारी
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने की तीन से चार घंटे पूछताछ
    • एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
    • ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
    • नगर निगम ऋषिकेश में निर्माणाधीन भवन, पार्किंग एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न
    • मसूरी से नैनीताल तक बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग, फिल्म निर्माताओं की पसंद बन रहा उत्तराखण्ड
    • देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
    • उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा को मिली मजबूती, बढ़े रोजगार के अवसर
    • मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय
    • डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को लेंगे उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»नगर निगम ऋषिकेश में निर्माणाधीन भवन, पार्किंग एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न
    उत्तराखंड

    नगर निगम ऋषिकेश में निर्माणाधीन भवन, पार्किंग एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    आपसी समन्वय से तय समय-सीमा व गुणवत्ता के साथ कार्य करें सभी विभाग: महापौर श्री शम्भू पासवान

    ​ऋषिकेश : नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय परिसर स्थित महापौर कार्यालय कक्ष में महापौर श्री शम्भू पासवान की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर निगम के निर्माणाधीन नवीन कार्यालय भवन, पार्किंग निर्माण तथा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विभागों के गतिमान विकास कार्यों की अद्यतन प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

    ​बैठक को संबोधित करते हुए महापौर श्री शम्भू पासवान ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप नगर निगम ऋषिकेश के नवीन कार्यालय भवन, पार्किंग निर्माण कार्य को 18 माह की निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाना अनिवार्य है।

    ​समीक्षा के दौरान नगर निगम के नवीन कार्यालय भवन की शेष बची 2 छतों का कार्य शीघ्र पूरा करने तथा फसाड की ड्राइंग तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

    विद्युत संबंधी कार्यों पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए गए कि विद्युत लाइन को भूमिगत करने से पूर्व अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए तथा ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग व पैनल लगाने का कार्य भी शीघ्रतिशीघ्र शुरू किया जाए।

    ​बैठक में त्रिवेणी घाट एवं आस्था पथ के विकास पर विशेष मंथन हुआ।

    अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि त्रिवेणी घाट के सौन्दर्यीकरण का कार्य चन्द्रभागा नदी से गेट नंबर-02 तक दीपावली के बाद शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आस्था पथ पर बनने वाले शेड की ऊँचाई 4.5 मीटर रखने तथा आस्था पथ पर प्रस्तावित लिफ्ट सिस्टम शौचालय के निर्माण हेतु नगर निगम के अधिशासी अभियंता के साथ संयुक्त निरीक्षण कर जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। चन्द्रभागा नदी पर प्रस्तावित पुल का निर्माण कार्य भी दीपावली के आस-पास प्रारंभ कर दिया जाएगा।

    ​सीवर लाइन कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि आशुतोष नगर, बंगाली बस्ती और मायाकुंड क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने हेतु खुदाई का कार्य किया जाना है। इस पर महापौर ने कड़े निर्देश जारी किए कि स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खुदाई प्रारंभ करने से पूर्व अनिवार्य रूप से अग्रिम सूचना दी जाए।

    ​बैठक में विभिन्न विभागों व निर्माण एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी दल उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से अधिशासी अभियंता सुनील कुमार एवं अवर अभियंता सुनील चंद उप्रेती शामिल रहे। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) से परियोजना प्रबंधक एस.के. सिंह, डी. सी. रमोला, परियोजना प्रबंधक आशीष भट्ट, आर.ई. प्रमोद सिंह, सहायक अभियंता/अवर अभियंता राजेश रावत, एसडीओ रुपेश एवं एसडीओ गुरदीप सिंह उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त वैपकॉस (WAPCOS) से परियोजना प्रबंधक पंकज मैठाणी, जीएम महालक्ष्मी बिल्डवेल दिग्विजय नेगी, अवर अभियंता (M.D. Ganga) अशोक सिंह, जल संस्थान से एई यूजेएस जगदीप रावत, यूएसएसडीए से परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार, शैलेंद्र नौटियाल, हरीश कुमार, विक्रम सिंह, तथा यूकेपीजेएन (गंगा/सीवर शाखा) से अवर अभियंता आशीष कुमार, रोहितश कुमार, ललित सिंह, दीपक वत्स, युवराज बेरी एवं कुलदीप सहित अन्य तकनीकी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश बाईपास निर्माण में 3,998 पेड़ों पर संकट, कटाई कम करने के लिए एलाइनमेंट में बदलाव की तैयारी

    October 18, 2026
    Read More

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने की तीन से चार घंटे पूछताछ

    October 18, 2026
    Read More

    एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

    October 17, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ऋषिकेश बाईपास निर्माण में 3,998 पेड़ों पर संकट, कटाई कम करने के लिए एलाइनमेंट में बदलाव की तैयारी

    October 18, 2026

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने की तीन से चार घंटे पूछताछ

    October 18, 2026

    एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

    October 17, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?