Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • एमडीडीए का मेगा एक्शन: डोईवाला में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, मसूरी समेत कई निर्माण सील
    • उत्तराखंड: CM धामी ने चमोली को दी 155 करोड़ की बड़ी सौगात, 63 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
    • उड़ान-2 योजना के तहत सभी जिलों के लिए नए हवाई रूट प्रस्तावित करने के निर्देश।
    • इस बार कांवड़ मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, ATS-STF भी रहेंगी तैनात
    • गोपेश्वर में बेकाबू ट्रक का कहर: बैरिकेड तोड़ भाग रहे चालक ने बाइक सवार मुकेश नेगी को कुचला, मौके पर मौत
    • रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को मान्यता न मिलना भाजपा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर विफलता- यशपाल आर्य
    • मसूरी के हाथीपांव जंगल में 5 दिन से लापता युवक का शव मिला, संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस
    • 18 जुलाई से देहरादून-रामनगर के बीच शुरू होगी सीधी ट्रेन, पर्यटन और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    • उत्तराखंड: CM धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, 5वें-6ठे वेतनमान के पेंशनरों का DA बढ़ा
    • देहरादून महायोजना-2041 : सातवें दिन जीआरडी यूनिवर्सिटी में उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे भविष्य के दून की विकास रूपरेखा से जुड़े सुझाव
    Wednesday, July 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»एमडीडीए का मेगा एक्शन: डोईवाला में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, मसूरी समेत कई निर्माण सील
    उत्तराखंड देहरादून

    एमडीडीए का मेगा एक्शन: डोईवाला में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, मसूरी समेत कई निर्माण सील

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बुधवार को व्यापक अभियान चलाते हुए डोईवाला, कारगी ग्रांट, यूनिवर्सिटी रोड और मसूरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान लगभग 30 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि कई अवैध व्यावसायिक और आवासीय निर्माणों को सील कर दिया गया। एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राधिकरण का कहना है कि बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमानुसार अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    डोईवाला में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

    अभियान की सबसे बड़ी कार्रवाई डोईवाला क्षेत्र के खत्ता रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट की गई। यहां परमजीत कौर, शूरवीर सिंह पंवार, विनोद रावत, शाहरुख वसीम और नरेन्द्र बसेरा द्वारा लगभग 30 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लॉटिंग के लिए बनाई गई सड़कें, सीमांकन और अन्य संरचनाएं ध्वस्त कर दीं। अधिकारियों के अनुसार उक्त कार्य प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृतियां लिए बिना किया जा रहा था, जिसके चलते ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

    कारगी ग्रांट में अवैध दुकानों पर सीलिंग

    प्रवर्तन अभियान के तहत विजिलेंस ऑफिस रोड, कारगी ग्रांट क्षेत्र में फरमान द्वारा निर्मित की जा रही अवैध दुकानों को भी चिह्नित किया गया। जांच में निर्माण कार्य नियमों के विपरीत पाए जाने पर एमडीडीए ने मौके पर सीलिंग की कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि लगातार चेतावनी और नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

    यूनिवर्सिटी रोड पर अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

    ग्राफिक रेरा यूनिवर्सिटी रोड क्षेत्र में यामीन, अमीर खान एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण पर भी एमडीडीए ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमतियों के संचालित पाया गया। प्राधिकरण की टीम ने निर्माण स्थल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और संबंधित पक्षों को आगे किसी भी प्रकार का कार्य न करने के निर्देश दिए।

    मसूरी क्षेत्र में भी कार्रवाई

    टिहरी-चम्बा रोड स्थित टिपरी धार, मसूरी क्षेत्र में सुरेश कुमार, सरोजनी देवी और प्रीति कुमारी द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को भी एमडीडीए ने कार्रवाई के दायरे में लिया। निर्माण गतिविधियां नियमानुसार स्वीकृत न पाए जाने पर भवन को सील कर दिया गया। एमडीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्वतीय क्षेत्रों में अनियंत्रित और अवैध निर्माण पर्यावरणीय एवं भौगोलिक दृष्टि से गंभीर खतरा पैदा करते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

    प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूखंड की खरीद-फरोख्त या निर्माण कार्य शुरू करने से पहले एमडीडीए से उसकी वैधानिक स्थिति अवश्य जांच लें। बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों में निवेश करने से भविष्य में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान

    एमडीडीए क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्राधिकरण की प्राथमिकता नियोजित, सुरक्षित और टिकाऊ शहरी विकास सुनिश्चित करना है। डोईवाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में की गई कार्रवाई इसी दिशा में एक सख्त संदेश है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अनुरोध है कि किसी भी भूखंड अथवा निर्माण में निवेश करने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की जांच अवश्य कर लें। एमडीडीए का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

    सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान

    प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम नियमित रूप से क्षेत्रीय निरीक्षण कर रही है। जिन स्थानों पर बिना स्वीकृति प्लॉटिंग या निर्माण कार्य संचालित पाए जा रहे हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आज की कार्रवाई में कई अवैध निर्माणों को सील किया गया तथा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। एमडीडीए क्षेत्र में भवन निर्माण और भूमि विकास कार्य केवल निर्धारित नियमों के अनुरूप ही किए जाने चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड: CM धामी ने चमोली को दी 155 करोड़ की बड़ी सौगात, 63 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

    July 15, 2026
    Read More

    उड़ान-2 योजना के तहत सभी जिलों के लिए नए हवाई रूट प्रस्तावित करने के निर्देश।

    July 15, 2026
    Read More

    इस बार कांवड़ मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, ATS-STF भी रहेंगी तैनात

    July 15, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    एमडीडीए का मेगा एक्शन: डोईवाला में 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, मसूरी समेत कई निर्माण सील

    July 15, 2026

    उत्तराखंड: CM धामी ने चमोली को दी 155 करोड़ की बड़ी सौगात, 63 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

    July 15, 2026

    उड़ान-2 योजना के तहत सभी जिलों के लिए नए हवाई रूट प्रस्तावित करने के निर्देश।

    July 15, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?