Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
    • देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
    • मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: इस बार ‘हरेला’ पर होगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे
    • देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस से आमने-सामने भिड़ी बुलेट, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
    • उधम सिंह नगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, GPDO भी जांच के घेरे में
    • रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं
    • लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
    • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का दूसरा चरण शुरू, 15 दिन में होंगे हजारों शिकायतों का निस्तारण
    • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
    Wednesday, July 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»शीतकालीन यात्रा से सालभर रोजगार के अवसर सृजित होंगे: महाराज
    उत्तराखंड

    शीतकालीन यात्रा से सालभर रोजगार के अवसर सृजित होंगे: महाराज

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 25, 2025Updated:January 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    चारधाम यात्रा संपन्न होने पर धर्मस्व मंत्री ने किया आभार व्यक्त

    कहा अयोध्या में धर्म ध्वजा का आरोहण मंदिर निर्माण की पूर्णता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक

    देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्होंने यात्रा व्यवस्था में लगे सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, तीर्थ-पुरोहितों, होटल व्यवसायियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने वाले ट्रांसपोर्टरों सहित यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है।

    पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि है कि इस बार चारधामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 51 लाख तक पहुंच गया जो स्वयं में रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि अब सरकार का पूरा ध्यान शीतकालीन यात्रा और उसकी व्यवस्थाओं पर है। अब चारधामों की पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थलों पर होगी जहां पर श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में पूजा पाठ कर दर्शनों का लाभ उठा सकते हैं।

    श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए 06 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    ने माँ गँगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से देश विदेश के श्रद्धालुओं को शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आने के लिए प्रेरित किया था। जिसके परिणाम स्वरूप शीतकालीन यात्रा को नई पहचान मिली। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष पर इस बार जहां शीतकालीन यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड आयेंगे वहीं बड़ी संख्या में पर्यटक भी प्रदेश के शीतकालीन पर्यटक गंतव्यों का रुख करेंगे।

    उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर 2025 से शीतकालीन चारधाम यात्रा का श्री गणेश हो चुका है। यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पूर्व में ही सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्यटन विभाग विभिन्न जिलों में नई व्यवस्थाएं विकसित कर रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और सालभर रोजगार के अवसर सृजित करना है।

    कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि मंगलवार का दिन हमारे लिए दो शुभ अवसर का साक्षी बनने का अवसर रहा है। एक ओर चारधाम यात्रा का संपन्न होना और दूसरी ओर अयोध्या में बने भव्य श्री राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज स्थापना का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसर श्री राम मंदिर निर्माण की पूर्णता का प्रतीक है। उन्होंने अयोध्या में बने भव्य श्री राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज की स्थापना पर राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले बलिदानियों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्री राम मंदिर का निर्माण करने वाले ट्रस्ट “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र” सहित तमाम संत महात्माओं, महापुरुषों कारसेवकों, श्रद्धालुओं को इस पुनीत कार्य के सम्पन्न होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 500 वर्षों लम्बे काल खंड का इंतजार खत्म हुआ। अयोध्या में बने भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा लहरा गया है। पीएम मोदी ने शुभ मुहूर्त में धर्म ध्वजा का आरोहण किया है।

    उन्होंने कहा कि धर्म ध्वजा का आरोहण मंदिर निर्माण की पूर्णता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। भगवा ध्वज का रंग सूर्यवंश का निशान है, जो भगवान राम के तेज और शौर्य का प्रतीक है। भगवा ध्वज सत्य की विजय का प्रतीक है, जो भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को दर्शाता है। यह ध्वज सनातन धर्म और संस्कृति की पुनर्स्थापना को दर्शाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

    June 30, 2026
    Read More

    देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार

    June 30, 2026
    Read More

    मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

    June 30, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

    June 30, 2026

    देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार

    June 30, 2026

    मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

    June 30, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?