Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून के ललित जोशी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मिला प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’
    • विकास कार्यों पर सचिव की सख्ती! कृषि, पर्यटन, साइबर सुरक्षा और मुख्यमंत्री घोषणाओं पर दिए बड़े आदेश
    • ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही: प्रतिबंधित ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का खुलासा
    • उत्तराखंड की ट्राउट मछली का विदेश में जलवा, नेपाल को हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय निर्यात
    • दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का केंद्रीय कृषि एवम् कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
    • दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उत्तराखंड के विकास से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत
    • पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य: DM एवं SSP ने पांवटा साहिब सीमा पर पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
    • चमोली में बारिश का कहर! बादल फटने जैसे हालात, स्कूल-मकानों में घुसा मलबा, हाईवे रहा बंद
    • देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का बवाल! मारपीट से टूटे छात्र, एक ने मांगी TC, दूसरा घर लौटा
    • आंगनबाड़ी साड़ी-सूट खरीद पर बवाल: मंत्री रेखा आर्य पर कमीशनखोरी और घटिया गुणवत्ता के गंभीर आरोप
    Friday, June 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»देहरादून के ललित जोशी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मिला प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’
    उत्तराखंड देहरादून राष्ट्रीय

    देहरादून के ललित जोशी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मिला प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJune 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष, शिक्षाविद् ललित जोशी को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से स्कूलों, महाविद्यालयों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके द्वारा अब तक 1500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 8 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को युवा संवाद के माध्यम से जागरूक किया गया है।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 17 जून से 26 जून तक ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का आयोजन किया गया। इस अभियान का समापन मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के साथ हुआ।

    समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के संस्थापक स्वामी चिदानन्द सरस्वती, उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या , जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून दीपांकर घिल्डियाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

    नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान ललित जोशी ने भी विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने सीमांत क्षेत्र नीति-मलारी में आयोजित मैराथन में भाग लेकर स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को “नशे को ना, जिंदगी को हां” का संदेश देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत देशभर में जागरूकता रैलियां, शपथ अभियान, जनसंवाद एवं विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया, वहीं नशा उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदान किया गया।

    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने सम्मानित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “नशामुक्त भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक नागरिक इस अभियान से जुड़े और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर प्रयास करे।”

    राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने पर ललित जोशी ने भारत सरकार एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि सजग इंडिया से जुड़े सभी स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं युवाओं के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। यह पुरस्कार हमें नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

    उन्होंने भविष्य में भी युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में जन-जागरूकता अभियान को और व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    विकास कार्यों पर सचिव की सख्ती! कृषि, पर्यटन, साइबर सुरक्षा और मुख्यमंत्री घोषणाओं पर दिए बड़े आदेश

    June 26, 2026
    Read More

    ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही: प्रतिबंधित ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का खुलासा

    June 26, 2026
    Read More

    उत्तराखंड की ट्राउट मछली का विदेश में जलवा, नेपाल को हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय निर्यात

    June 26, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून के ललित जोशी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मिला प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’

    June 26, 2026

    विकास कार्यों पर सचिव की सख्ती! कृषि, पर्यटन, साइबर सुरक्षा और मुख्यमंत्री घोषणाओं पर दिए बड़े आदेश

    June 26, 2026

    ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही: प्रतिबंधित ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का खुलासा

    June 26, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?