Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात
    • एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
    • एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश
    • खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग
    • समाधान दिवस बना उम्मीद की किरणः गंभीर रूप से बीमार 4 बच्चों का होगा मुफ्त इलाज
    • देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
    • ऑप्रेशन प्रहार के तहत उत्तराखण्ड में शरण लेने वाले अपराधियों पर एसटीएफ की कार्यवाही
    • मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा: महाराज
    • प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
    • रुद्रप्रयाग: खाई के मुहाने पर लटकी रही बस, 22 श्रद्धालु सुरक्षित निकले बाहर, टला बड़ा हादसा
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»धामी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर विचार गोष्ठी में बोले कोश्यारी
    उत्तराखंड

    धामी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर विचार गोष्ठी में बोले कोश्यारी

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 19, 2025Updated:January 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    • मोदी-धामी की मजबूती से ही उत्तराखंड का अगला दशक
    • धामी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर विचार गोष्ठी में बोले कोश्यारी
    • धामी सरकार के चार वर्षों में उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त
    • गोष्ठी में विषय-विशेषज्ञों ने की विकास योजनाओं पर चर्चा

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगला दशक उत्तराखंड का तब ही होगा, जब हम मोदी-धामी के हाथों को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में धामी सरकार की उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त है। धामी एक मुख्यमंत्री के तौर पर सफल और लोकप्रिय साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये सबसे बड़ी उपलब्धि है कि विपक्षी नेता ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ता तक व्यक्तिगत तौर पर सीएम धामी की आलोचना नहीं करते।

    संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में कोश्यारी ने कहा कि सीएम धामी के व्यवहार में सरलता है। वह जहां सेे भी अच्छे गुण मिलते हैं, उन्हें अंगीकार कर लेते हैं। निर्णयों को लागू करने में यदि सख्ती की आवश्यकता होती है, तो वह इसी अनुरूप पेश आते हैं। लोगों से मिलने, जुलने और संवाद स्थापित करने में उनकी विनम्रता की हर कोई तारीफ करता है। उन्होंने तुलसीदास के एक दोहे का जिक्र करते हुए कहा-तज दे बचन कठोर। राजनीति में मीठा होना बहुत कठिन होता है, लेकिन सीएम धामी को चार वर्षों में कठोर बोलते हुए किसी ने नहीं देखा है। हालांकि राज-काज चलाने के लिए जहां जरूरी होता है, वह सख्ती बरतते हैं। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और इनमें जनसहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि सरकार विकास की राह में तेजी से बढ़ रही है।
    समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की कमेटी की सदस्य रहीं दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो ़सुरेखा डंगवाल ने कहा कि यूसीसी पर सीएम धामी ने जो कदम उठाया, वह बेहद साहसिक था। इससे जुड़ी चुनौतियों और आशंकाओं का पूर्व अनुमान था, लेकिन उत्तराखंड ने इसे कर दिखाया। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ़नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को उत्तराखंड में बेहतर ढंग से लागू करने के लिए धामी सरकार बढ़िया ढंग से काम रही है। उन्होंने कहा कि चाहे स्कूली शिक्षा हो, उच्च शिक्षा हो या फिर दूरस्थ शिक्षा ही क्यों न हो, उत्तराखंड ने पिछले चार वर्षों में बहुत अच्छी स्थिति प्राप्त की है।
    यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो ़दुर्गेश पंत ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार में सरकार बेहद दिलचस्पी लेकर काम कर रही है। खुद सीएम धामी समय-समय पर इस संबंध में योजनाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यही वजह है कि देश की पांचवीं साइंस सिटी उत्तराखंड में अगले साल तक अस्तित्व में आ जाएगी। मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो़. गोविंद सिंह ने कहा कि नकल पर सख्त कानून लाकर धामी सरकार ने नियुक्तियों में पारदर्शी के लिए ठोस कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में इतना सख्त नकल विरोधी कानून नहीं है।
    दून विश्वविद्यालय के डीन प्रो ़ हरीश चंद्र पुरोहित ने धर्मांतरण विरोधी कानून पर अपने विचार रखे। उच्च शिक्षा के पूर्व उप निदेशक प्रो. गोविंद सिंह रजवार ने कहा कि चार वर्षों में उच्च शिक्षा का प्रदेश में स्तर बढ़ा है। हिंदी अकादमी दिल्ली के पूर्व सचिव डा हरिसुमन बिष्ट ने कहा कि यह पहला राज्य है, जहां पर सरकार कलाकारों और साहित्यकारों को पुरस्कार में एक से पांच लाख रूपये तक का इनाम दे रही है।
    वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र रावत और वैज्ञानिक आईएस नेगी ने उत्तराखंड में बागवानी के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर बात की। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने उत्तराखंड में निवेश के संबंध में अर्जित उपलब्धियों पर चर्चा की। कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि राष्ट्रीय खेल जैसे कई बडे़ आयोजनों को धामी सरकार ने सफलतापूर्वक आयोजित किया है। प्रवासी परिषद के उपाध्यक्ष पूरण चंद्र नैलवाल ने कहा कि प्रवासियों के बीच जाकर सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रवासियों का फिर से सम्मेलन कराया जा रहा है।
    संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने आभार प्रकट करते हुए सीएम धामी को संवेदनशील और विकासशील सीएम बताया। दर्जाधारी राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने कहा कि राज्य हित में सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है। कार्यक्रम के संयोजक मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती ने उत्तराखंड के विकास में अहम साबित हो रहीं योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया। संचालन नीरज बवाड़ी ने किया। इस मौके पर मदन मोहन सती की लिखित पुस्तक नायक से जननायक पुष्कर सिंह धामी का विमोचन भी किया गया।
    at a symposium on the achievements in four years Koshyari spoke of the Dhami government
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

    June 15, 2026
    Read More

    एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

    June 15, 2026
    Read More

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    June 15, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

    June 15, 2026

    एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

    June 15, 2026

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

    June 15, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?