Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • बड़ी खबर : पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ
    • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा में विकसित की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त
    • हल्द्वानी में पुलिस चौकी के बगल में बिक रहा नशा:पार्षद और लोगों ने SSP कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन; 3 दिन का अल्टीमेटम
    • देहरादून में 1.87 करोड़ की साइबर ठगी, फर्जी ट्रेडिंग गैंग का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
    • उत्तराखंड में क्रिप्टो के नाम पर ₹25 करोड़ की ठगी:हर महीने 5-10% मुनाफे का लालच दिया, पैसे लेने के बाद कंपनी बंद कर भागे
    • नियम तोड़ने वाले 96 होमस्टे बंद, पर्यटन वेबसाइट से हटाने की कार्रवाई शुरू
    • उत्तराखंड में जनगणना का 70% कार्य पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम
    • No Vehicle Day साइकिल से दफ़्तर आयेंगे सूचना विभाग के कर्मचारी , अधिकारी
    • उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरू होगा SIR
    • ऊर्जा बचत को जनांदोलन बनाएगी धामी सरकार, विभागों को जारी सख्त निर्देश
    Saturday, May 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»जानें सर्दियों में रात को स्वेटर पहनकर सोना सही है या गलत?
    उत्तराखंड

    जानें सर्दियों में रात को स्वेटर पहनकर सोना सही है या गलत?

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaDecember 7, 2025Updated:January 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सर्दियों में गर्म रहने के लिए कई लोग गर्म कपड़े का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, जब ठंड अधिक बढ़ जाती है, तब लोग रात में…

    सर्दियां शुरू हो चुकी हैं. ठंड से बचने के लिए लोग स्वेटर और ऊनी कपड़े पहनते हैं. ये न सिर्फ गर्मी देते हैं बल्कि ठंडी हवाओं से भी बचाते हैं. बहुत से लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए सोते समय मोटे कंबल का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कुछ लोगों को कंबल ओढ़ने के बाद भी स्वेटर और मोजे पहनकर सोने की आदत होती है. लेकिन, बहुत से लोग इस बात को लेकर असमंजस में होते कि रात में ऊनी कपड़े पहनकर सोना सही है या नहीं. आइए इस खबर में जानते हैं कि रात में स्वेटर और मोजे पहनकर सोने से शरीर पर क्या असर पड़ता है.

    क्या स्वेटर पहनकर सोना ठीक है?
    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बहुत से लोग गर्मी और आराम के लिए स्वेटर पहनना पसंद करते हैं. लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. स्वेटर पहनना तब सबसे अच्छा होता है जब आप बाहर जा रहे हों. यह ठंडी हवा से खुद को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है. हालांकि, घर के अंदर स्वेटर पहनने से आपको पसीना आ सकता है. गंदा या पुराना स्वेटर पहनने से रैशेज और जलन हो सकती है. इससे आपकी नींद भी खराब हो सकती है. इसलिए, एक्सपर्ट्स ढीले और आरामदायक स्वेटर पहनने की सलाह देते हैं. टी-शर्ट के ऊपर स्वेटर पहनकर सोना भी एक अच्छा ऑप्शन है.

    आपको किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए?
    अपनी नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए सही कपड़े चुनना बहुत जरूरी है. हमेशा कॉटन, लिनन या ब्लेंडेड फैब्रिक पहनें. ये फैब्रिक नमी को सोखते हैं और स्किन को सांस लेने देते हैं. ढीले कपड़े नींद में रुकावट नहीं डालते. ठंडे मौसम में ढीला स्वेटर पहनने से शरीर गर्म रहता है, जिससे अच्छी नींद आती है.

    क्या मोजे पहनकर सो सकते हैं?
    बहुत से लोगों को सर्दियों में मोजे पहनना आरामदायक लगता है. लेकिन, उन्हें सही तरीके से पहनना जरूरी है. गर्म मोजे सर्दियों में आपके पैरों को ठंड से बचाते हैं, जिससे अच्छी नींद आती है. लेकिन, टाइट मोजे ब्लड सर्कुलेशन को रोक सकते हैं. इसलिए, ढीले या स्ट्रेचेबल मोजे चुनें. रोजाना साफ मोजे पहनें. गंदे मोजे आपके पैरों की स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकते हैं.

    यह सावधानी बरतें.

    • ऊनी कपड़ों के मोटे फाइबर और छोटे पोर्स शरीर में गर्मी पैदा करते हैं. सर्दियों में ऊनी कपड़े पहनकर सोने और कंबल ओढ़ने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है. यह बढ़ा हुआ तापमान डायबिटीज या दिल की बीमारी वाले लोगों के लिए अच्छा नहीं है.
    • एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन लोगों को स्किन एलर्जी है, उन्हें ऊनी कपड़े नहीं पहनने चाहिए. यह समस्या ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए ज्यादा गंभीर होती है. इसलिए, सोने से पहले हल्के कपड़े पहनना और स्किन को मॉइस्चराइज रखना बेहतर है.

    बेहतर नींद के लिए कुछ सुझाव

    • सोने से पहले अपने कमरे में पूरी तरह अंधेरा कर लें. अंधेरे में सोने से मेलाटोनिन नाम के हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे नींद अच्छी आती है.
    • सोने से पहले टीवी, मोबाइल फोन या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इस्तेमाल करने से बचें. इससे आपकी नींद खराब हो सकती है.
    • अच्छी नींद के लिए, ऐसा गद्दा और तकिया चुनना बहुत जरूरी है जो आपके शरीर को सही सपोर्ट दे.
    • सोने से पहले कैफीन और शराब से बचें. दोनों नींद खराब कर सकते हैं.
    • सोने से पहले मेडिटेशन या योग करने से स्ट्रेस कम होता है और नींद की क्वालिटी बेहतर होती है.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    बड़ी खबर : पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ

    May 15, 2026
    Read More

    अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा में विकसित की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त

    May 15, 2026
    Read More

    हल्द्वानी में पुलिस चौकी के बगल में बिक रहा नशा:पार्षद और लोगों ने SSP कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन; 3 दिन का अल्टीमेटम

    May 15, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बड़ी खबर : पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ

    May 15, 2026

    अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा में विकसित की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त

    May 15, 2026

    हल्द्वानी में पुलिस चौकी के बगल में बिक रहा नशा:पार्षद और लोगों ने SSP कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन; 3 दिन का अल्टीमेटम

    May 15, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?