Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • 658 किमी की हिमालयन MTB चैलेंज में 80 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दम, 26 नवंबर को मसूरी में समापन
    • पंचकर्म सहायकों के रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का चयन
    • मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
    • पंतनगर से काठमांडू तक सीधी उड़ान का सपना : सतपाल महाराज
    • राज्यपाल ने किया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा, Women in STEM कार्यशाला का शुभारंभ
    • मसूरी में SDRF की नई पोस्ट शुरू, सेनानायक ने परखी व्यवस्थाएं
    • देहरादून में नामी स्कूलों की बसों में मिलीं गंभीर खामियां, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
    • हल्द्वानी: कारोबारी से ब्लैकमेलिंग कर सात करोड़ हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
    • नैनीताल में 251 वाहनों के चालान, 10 सीज
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण
    Thursday, November 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»हल्द्वानी: कारोबारी से ब्लैकमेलिंग कर सात करोड़ हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
    उत्तराखंड

    हल्द्वानी: कारोबारी से ब्लैकमेलिंग कर सात करोड़ हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक कारोबारी को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर करीब सात करोड़ रुपये की नकदी और संपत्ति हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने पहले कारोबारी से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूले गए।

    जानकारी के अनुसार, लालकुआं के बीचपुर निवासी 62 वर्षीय कारोबारी सुभाष चंद ने हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। वह स्टोन क्रशर और पेट्रोल पंप के कारोबार से जुड़े हैं। कारोबारी का आरोप है कि वर्ष 2015 में एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात ज्योति सिंह नामक महिला से हुई थी। महिला ने धीरे-धीरे उनसे नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए।

    वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले लाखों रुपये

    पीड़ित कारोबारी के मुताबिक, आरोपियों ने आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर शुरुआत में उनसे 45 लाख रुपये वसूले। इसके बाद महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब दो करोड़ रुपये कीमत के चार फ्लैट अपने और परिचितों के नाम करवा लिए। कारोबारी ने इसके अतिरिक्त पांच करोड़ रुपये नकद हड़पने का भी आरोप लगाया है।

    पांच नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा

    कारोबारी की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने ज्योति सिंह निवासी गौजाजाली उत्तर, मोहम्मद मुस्तकीम निवासी टनकपुर रोड, कुंदन कुमार, पंकज और सोनम उर्फ दिनेश वाले समेत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की सत्यता और कथित आर्थिक लेनदेन की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    658 किमी की हिमालयन MTB चैलेंज में 80 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दम, 26 नवंबर को मसूरी में समापन

    November 19, 2026
    Read More

    पंचकर्म सहायकों के रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का चयन

    November 19, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात

    November 19, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    658 किमी की हिमालयन MTB चैलेंज में 80 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दम, 26 नवंबर को मसूरी में समापन

    November 19, 2026

    पंचकर्म सहायकों के रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का चयन

    November 19, 2026

    मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात

    November 19, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?