Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • दीपावली पर उत्तराखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 272 एंबुलेंस और 12 स्थानों पर तैनात रहेंगे दमकल वाहन
    • देहरादून: पटेलनगर में चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 15,200 रुपये बरामद
    • जेनी प्रकरण: 2002 में मॉडलिंग के लिए देहरादून आई थीं जेनी, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के आवास तक कैसे पहुंचीं?
    • नैनीताल: नैना पीक की ट्रैकिंग के दौरान लापता हुआ ग्राफिक एरा का छात्र, पुलिस-SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
    • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
    • खटीमा के जतिन सिंह भाट ने NDA में हासिल की ऑल इंडिया 11वीं रैंक, सेना में अफसर बनने का सपना होगा साकार
    • मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ
    • मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की
    • जैनी ने प्रेस वार्ता में हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप, CBI जांच और DNA टेस्ट की उठाई मांग
    • भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
    Sunday, November 8
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास,सीएम धामी ने किया भूमि पूजन।
    उत्तराखंड

    खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास,सीएम धामी ने किया भूमि पूजन।

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    खटीमा के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध,विभिन्न विकास कार्यों से क्षेत्र को मिल रही है नई गति — मुख्यमंत्री

    खटीमा 3 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री ने 14.97 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया।

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनता के अपार स्नेह और अपनत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खटीमा के साथ उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि या चुनाव क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां-बेटे के पवित्र रिश्ते जैसा अनंत और अटूट है। जनता का यही आशीर्वाद उन्हें बिना थके और बिना रुके निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा और ताकत देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा रोड के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, बाजार वासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बंडिया,चकरपुर, टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़,धारचूला, चम्पावत से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक आने-जाने वाले राहगीरों व स्थानीय लोगों को इस सड़क का सीधा लाभ पहुंचेगा,जिससे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में खटीमा निर्माणाधीन और पूर्ण हुए अनेक विकास कार्यों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिग्री कॉलेज में नई कक्षाओं और ब्लॉकों के निर्माण के साथ ही आईटीआई और बालिका विद्यालयों का आधुनिकीकरण किया गया है।प्रतापपुर से नानकमत्ता और टनकपुर से लेकर खटीमा तक सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही खेतलसंड़ा पुल और बस अड्डा,पुल जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य तथा किसानों के लिए शुगर फैक्ट्री का सुचारू संचालन, समय पर गन्ने की पिराई और गन्ने के भुगतान को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करना,ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और भारमल बाबा मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया गया है।

    खटीमा में ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत कर जल निकासी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पुराने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाना और यहाँ सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे हमेशा जनता के साथ हैं, उनके बीच रहे हैं और आगे भी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

    इससे पहले मुख्यमंत्री खटीमा चौराहा से कार्यक्रम स्थल तक पैदल चलकर पहुँचे, इस दौरान मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल-मालाएँ पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

    इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,दर्जा राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया,संतोष गौरव,गंभीर सिंह धामी,किशन सिंह,रणजीत सिंह नामधारी,भाजपा नेता सतीश भट्ट,रामू भारती, वीसी जय किशन,एडीएम पंकज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    दीपावली पर उत्तराखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 272 एंबुलेंस और 12 स्थानों पर तैनात रहेंगे दमकल वाहन

    November 8, 2026
    Read More

    देहरादून: पटेलनगर में चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 15,200 रुपये बरामद

    November 8, 2026
    Read More

    जेनी प्रकरण: 2002 में मॉडलिंग के लिए देहरादून आई थीं जेनी, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के आवास तक कैसे पहुंचीं?

    November 8, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    दीपावली पर उत्तराखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 272 एंबुलेंस और 12 स्थानों पर तैनात रहेंगे दमकल वाहन

    November 8, 2026

    देहरादून: पटेलनगर में चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 15,200 रुपये बरामद

    November 8, 2026

    नैनीताल: नैना पीक की ट्रैकिंग के दौरान लापता हुआ ग्राफिक एरा का छात्र, पुलिस-SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

    November 8, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026292

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?