Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
    • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
    • क्षतिग्रस्त मार्गो को ठीक करने के लिए 461.87 करोड़ के बजट की आवश्यकता: महाराज
    • उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
    • ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का लालच देकर 1.77 करोड़ की साइबर ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
    • मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक
    • मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ
    • हर माह 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं – होगा सिस्टम का परीक्षण
    • 39,815 ग्रामीण परिवारों को मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
    • नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा स्थित घर में बिगड़ी थी तबीयत; 45 मिनट तक दिया गया CPR
    Thursday, October 8
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»हर माह 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं – होगा सिस्टम का परीक्षण
    उत्तराखंड देहरादून

    हर माह 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं – होगा सिस्टम का परीक्षण

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। उत्तराखंड में भूकंप के प्रति आमजन को जागरूक करने और भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली की कार्यप्रणाली को परखने के लिए अब हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे राज्य में भूकंप का सायरन बजाया जाएगा। यह सायरन किसी वास्तविक भूकंप की सूचना नहीं होगा, बल्कि भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के नियमित परीक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से बजाया जाएगा।

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के साथ बैठक कर व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है और राज्य का बड़ा भू-भाग भूकंपीय जोन चार एवं पांच में आता है। ऐसे में लोगों में जागरूकता, पूर्व तैयारी और समय पर चेतावनी पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है।

    वर्तमान में राज्य में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के तहत 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित हैं। इन सेंसरों के माध्यम से भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी की जाती है। यूएसडीएमए और आईआईटी रुड़की के सहयोग से प्रणाली के तहत अतिरिक्त सेंसर लगाए जाने का प्रस्ताव भी गतिमान है। नियमित परीक्षण के दौरान यदि किसी स्थान पर सायरन या तकनीकी व्यवस्था में खराबी मिलती है तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जाएगा।

    सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 6 अक्टूबर 2026 को चमोली के थराली के निकट आए 4.9 तीव्रता के भूकंप के दौरान भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली ने काम किया था। आईआईटी रुड़की के सहयोग से संचालित प्रणाली के माध्यम से भूकंपीय तरंगों के आमजन तक पहुंचने से पहले चेतावनी प्राप्त हुई। भूदेव मोबाइल ऐप और स्थापित सायरनों के माध्यम से लोगों को चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि भूकंप जैसी अचानक आने वाली आपदा में कुछ सेकंड की पूर्व चेतावनी भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और गैस व बिजली के उपकरण बंद करने के लिए महत्वपूर्ण समय दे सकती है।

    हर माह होने वाले सायरन परीक्षण का एक उद्देश्य लोगों को इसकी आवाज से परिचित कराना भी है, ताकि वास्तविक भूकंप के समय सायरन बजने पर लोग उसे पहचान सकें और अनावश्यक भय या भ्रम की स्थिति न बने। परीक्षण के दौरान भूदेव मोबाइल ऐप पर भी संदेश प्राप्त होगा। मोबाइल में वाइब्रेशन और बीप-बीप की ध्वनि के जरिए चेतावनी संकेत दिया जाएगा।

    यूएसडीएमए ने आमजन से अपील की है कि 9 तारीख को सुबह 11 बजे सायरन बजने पर घबराएं नहीं। लोग अपने मोबाइल में भूदेव और सचेत ऐप का अपडेटेड वर्जन रखें और दोनों ऐप को लोकेशन की अनुमति दें। साथ ही परिवार के सदस्यों, बच्चों और बुजुर्गों को भी इस व्यवस्था की जानकारी दें, ताकि वास्तविक आपदा के समय सभी लोग समय रहते उचित कदम उठा सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

    October 8, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

    October 8, 2026
    Read More

    क्षतिग्रस्त मार्गो को ठीक करने के लिए 461.87 करोड़ के बजट की आवश्यकता: महाराज

    October 8, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

    October 8, 2026

    मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

    October 8, 2026

    क्षतिग्रस्त मार्गो को ठीक करने के लिए 461.87 करोड़ के बजट की आवश्यकता: महाराज

    October 8, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?