देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होली समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। हुड़दंग कर रहे युवाओं ने दो युवकों के सिर पर कांच की बोतल तोड़ दी, वहीं युवतियों के साथ अभद्रता की।
आयुष बंगारी की तहरीर पर नेहरू कालोनी पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने साथियों श्रेयांश, अक्षत और अरिहंत के साथ हरिद्वार बाईपास रोड स्थित नीरजा ग्रीन वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होली कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे कुछ युवक कार्यक्रम स्थल पर हुड़दंग कर रहे थे और धक्का-मुक्की करते हुए उनके ऊपर गिर पड़े। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और कथित रूप से मारपीट शुरू हो गई। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने कांच की बोतल से हमला किया, जिससे आयुष और उनके साथियों को चोट आई। साथ ही महिला मित्रों के साथ भी अभद्रता और मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत में अमित रांगड़, सार्थक रांगड़ और नीतिन नेगी, निवासी मोथरोवाला, को नामजद किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
- देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
- मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
- उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: इस बार ‘हरेला’ पर होगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे
- देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस से आमने-सामने भिड़ी बुलेट, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
- उधम सिंह नगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, GPDO भी जांच के घेरे में
- रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं
- लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
- ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का दूसरा चरण शुरू, 15 दिन में होंगे हजारों शिकायतों का निस्तारण
- अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
Tuesday, June 30

