Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कोटद्वार में अभद्रता और जान से मारने की धमकी के आरोप में दीपक उर्फ अक्की गिरफ्तार
    • महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • रायपुर स्टेडियम में मासूम शर्मा के कार्यक्रम का उक्रांद ने विरोध किया
    • नगर निगम ऋषिकेश में ‘सेवा सुशासन संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
    • वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ: सीएम धामी ने वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा की
    • वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड का परचम, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक
    • मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
    • देहरादून में दर्दनाक हादसा: जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीनियर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
    • मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
    • UPL 2026 Grand Finale: आज होगा खिताबी मुकाबला, देहरादून वॉरियर्स और हरिद्वार एल्मास आमने-सामने
    Thursday, October 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
    उत्तराखंड देहरादून

    शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन की देर रात शराब की दुकानों पर स्ट्राइक, अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने दर्जनों दुकानों पर की छापेमारी

    छापेमारी में ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न होना, अनाधिकृत सेल्समैन; रेट लिस्ट चस्पा न होने सहित कई अनियमितताएं मिलीं

    देहरादून। शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री (ओवररेटिंग) तथा दुकानों में अन्य अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन की टीमों को देर रात व्यापक छापेमारी के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों द्वारा शराब की दुकानों पर एक साथ सघन चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

    अभियान के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद एवं हर्षिता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह तथा उप जिलाधिकारी मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। सभी टीमों के साथ संबंधित क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक भी उपस्थित रहे।

    सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी एवं उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में माजरा, पटेलनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में शराब की दुकानों की जांच की गई। आईएसबीटी स्थित शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत की पुष्टि हुई। जांच के दौरान दुकान पर रखी 42 शराब की बोतलों के बैच नंबर का उपलब्ध अभिलेखों से मिलान नहीं हो पाया। इसके अतिरिक्त दुकान पर अनधिकृत सेल्समैन पाए गए तथा निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा नहीं मिली। टीम द्वारा दुकान के स्टॉक एवं बिक्री से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई।

    उप जिलाधिकारी मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में प्रेमनगर क्षेत्र एवं आसपास स्थित शराब की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रेमनगर स्थित शराब की दुकान का स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं पाया गया। साथ ही दुकान पर अनाधिकृत सेल्समैन पाए गए। टीम द्वारा स्टॉक एवं संबंधित अभिलेखों की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट तैयार की गई।

    ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद एवं हर्षिता सिंह के नेतृत्व में जाखन एवं राजपुर रोड क्षेत्र की शराब की दुकानों पर छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं पाया गया। दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी, अनाधिकृत सेल्समेन तथा आबकारी विभाग का शिकायती नंबर भी प्रदर्शित नहीं पाया गया। जांच के दौरान ओवररेटिंग के मामले भी सामने आए। टीम को विक्रेताओं द्वारा भी ओवररेटिंग संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    जिला प्रशासन की टीमों द्वारा दुकानों में स्टॉक, बिक्री अभिलेख, बैच नंबर, निर्धारित बिक्री दर, रेट लिस्ट, सेल्समैन की वैधता तथा शिकायत नंबर के प्रदर्शन सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई।

    जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री, अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा बिक्री तथा अभिलेखों में अनियमितता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से औचक निरीक्षण करने तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए इस देर रात के विशेष अभियान से शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही। जिला प्रशासन में साफ किया कि ओवररेटिंग एवं अन्य अनियमितताओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर आगे भी आकस्मिक एवं सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    कोटद्वार में अभद्रता और जान से मारने की धमकी के आरोप में दीपक उर्फ अक्की गिरफ्तार

    October 1, 2026
    Read More

    महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    October 1, 2026
    Read More

    रायपुर स्टेडियम में मासूम शर्मा के कार्यक्रम का उक्रांद ने विरोध किया

    October 1, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कोटद्वार में अभद्रता और जान से मारने की धमकी के आरोप में दीपक उर्फ अक्की गिरफ्तार

    October 1, 2026

    महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    October 1, 2026

    रायपुर स्टेडियम में मासूम शर्मा के कार्यक्रम का उक्रांद ने विरोध किया

    October 1, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?