देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से नौ पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल पक्ष को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली विकासनगर के कोतवाल विनोद गुसांई के अनुसार, रविवार देर रात सूचना मिली कि पहाड़ी गली चौक, कैनाल रोड स्थित एक किराए के मकान में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार मयंक त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को 30 वर्षीय महेंद्र पुत्र हरिदास वर्मा, निवासी ग्राम व पोस्ट खमरोली, कालसी अचेत अवस्था में घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। मृतक के भाई अशोक ने बताया कि महेंद्र ने चुन्नी की मदद से पंखे से फांसी लगाई थी, जिसे उसने नीचे उतारा। पुलिस तत्काल उसे विकासनगर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पत्नी के घर छोड़ने के बाद तनाव में था युवक
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक महेंद्र पत्नी के साथ पहाड़ी गली चौक पर किराए के मकान में रहता था। महेंद्र और उसकी पत्नी संदीप एक होटल में काम करते थे। किसी कारणवश दोनों के बीच अनबन हो गई थी, जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर कहीं चली गई। महेंद्र लगातार उसकी तलाश कर रहा था और इसी मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठाया।
तीन साल पहले हुआ था विवाह, कोई संतान नहीं
पुलिस के अनुसार मृतक का तीन वर्ष पूर्व विवाह हुआ था, लेकिन दंपती की कोई संतान नहीं थी। पारिवारिक विवाद के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान बताया जा रहा है।
9 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद
घटनास्थल से पुलिस को नौ पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने स्पष्ट रूप से पत्नी और ससुराल पक्ष को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। नोट में उसने लिखा है कि वह पत्नी और ससुरालियों के व्यवहार से बेहद परेशान था।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
मृतक के पिता हरिदास ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर अपनी बहू आशिका और उसके मायके पक्ष पर पुत्र की मौत के लिए संदेह जताया है। तहरीर, सुसाइड नोट और घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर पुलिस ने पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देवभूमि में ‘ओवर टूरिज्म’ का खतरा! बेकाबू भीड़, अराजकता और पर्यावरणीय संकट पर उठे बड़े सवाल
- रुड़की को मिली खेलों की बड़ी सौगात: CM धामी ने 3.75 करोड़ के अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
- युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध: सीएम धामी
- दो बूंद जिंदगी की – हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़
- हेमकुंड यात्रा के दौरान पार्किंग विवाद में गिरफ्तार आरोपितों को जमानत, जांच जारी
- ऑपरेशन प्रहार: फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर STF का बड़ा एक्शन, 11वीं गिरफ्तारी
- रुड़की में सीएम धामी ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, बोले- ‘सबका प्रयास’ से बनेगा विकसित भारत
- जन संघर्ष मोर्चा ने उठाई आवाज – 15-17 साल की सेवा के बाद भी ₹5,700 वेतन पर जीने को मजबूर पंप ऑपरेटर, न्याय की गुहार
- ऋषिकेश: गंगा में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक तेज बहाव में लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
- उत्तराखंड: छात्रों का डाटा लीक होने पर विश्वविद्यालय होंगे जिम्मेदार, सरकार ने डीपीडीपी एक्ट के पालन के दिए सख्त निर्देश
Monday, June 29

