Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर और कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत
    • देहरादून: ATS कॉलोनी में बिल्डर पंकज मित्तल की मौत, पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान
    • पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: महाराज
    • खड़गे की टिप्पणी पर देहरादून में भाजपा का प्रदर्शन, सीएम धामी बोले- कांग्रेस को मांगनी चाहिए माफी
    • देहरादून: लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
    • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में एक और मुकदमा दर्ज, हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
    • मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग
    • गैरसैंण में मात्र दो दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित कर लोकतांत्रिक परंपराओं की रस्म अदायगी कर रही सरकार: यशपाल आर्य
    • दलेर मेहंदी विवाद पर पहल, सीएम धामी ने दोनों भाइयों को उत्तराखंड आने का दिया न्योता
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अपराध»देहरादून: लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
    अपराध उत्तराखंड देहरादून

    देहरादून: लावारिस शव की गुत्थी सुलझी, गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    शराब के नशे में जा रहे व्यक्ति को लूटने की कोशिश में दिया था धक्का, सड़क पर गिरने से आई अंदरूनी चोटों के कारण हुई मौत; सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

    देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से मृतक के साथ मारपीट की और उसे सड़क पर धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने से व्यक्ति को अंदरूनी चोटें आईं, जिनके कारण उसकी मौत हो गई।

    पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली पटेलनगर को सूचना मिली कि सेवला खुर्द क्षेत्र में राजा-रानी वेडिंग पॉइंट के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक के कपड़ों की तलाशी के दौरान पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। निर्धारित अवधि के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    सीसीटीवी फुटेज से खुला मौत का राज

    मृतक की पहचान और घटना की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो व्यक्ति मृतक के पीछे जाते दिखाई दिए। इनमें से एक व्यक्ति ने मृतक के साथ मारपीट कर उसे सड़क पर धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए।

    पुलिस के मुताबिक, कुछ देर बाद दोनों आरोपी दोबारा मौके पर लौटे और सड़क पर पड़े व्यक्ति को हिलाकर देखा। व्यक्ति की मौत होने का पता चलने पर दोनों वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

    100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और वहां तक आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही करीब 100 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।

    जांच के दौरान मिले सुराग और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    शराब के ठेकों के आसपास करते थे शिकार की तलाश

    पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं। वे शराब के ठेकों के आसपास घूमते थे और अधिक नशे में जा रहे लोगों को निशाना बनाते थे। इसके बाद उनका पीछा कर सुनसान जगह पर पैसे और अन्य सामान छीनने का प्रयास करते थे।

    पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर 2026 की रात दोनों आरोपी आईएसबीटी क्षेत्र में शराब के ठेके के पास घूम रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में जाता दिखाई दिया। दोनों ने उसका पीछा किया और सेवला खुर्द क्षेत्र में सुनसान स्थान देखकर उसके साथ मारपीट कर पैसे छीनने का प्रयास किया।

    इसी दौरान आरोपियों ने व्यक्ति को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। दोनों आरोपी मौके से भाग गए, लेकिन कुछ देर बाद वापस लौटे। व्यक्ति की मौत होने का पता चलने पर वे घबराकर वहां से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका इरादा व्यक्ति को लूटने का था, लेकिन धक्का लगने से उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई है:

    1. अशरफ उर्फ काला (26 वर्ष), पुत्र असगर, निवासी ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून।
    2. सफदर (36 वर्ष), पुत्र अकबर, निवासी जीवनगढ़, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून। वर्तमान में ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर में किराये पर रह रहा था।

    पुलिस टीम

    इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी, उपनिरीक्षक एवं आईएसबीटी चौकी प्रभारी जयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल कैलाश पंवार, कांस्टेबल बृजमोहन, कांस्टेबल अरशद और एसओजी के हेड कांस्टेबल किरण कुमार शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर और कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत

    October 26, 2026
    Read More

    देहरादून: ATS कॉलोनी में बिल्डर पंकज मित्तल की मौत, पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

    October 26, 2026
    Read More

    पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: महाराज

    October 26, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर और कर्णप्रयाग में पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत

    October 26, 2026

    देहरादून: ATS कॉलोनी में बिल्डर पंकज मित्तल की मौत, पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

    October 26, 2026

    पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: महाराज

    October 26, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?