Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात: कई योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
    • दिल्ली में संस्कृत शिक्षा के वैश्विक विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न
    • हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान
    • सीएम धामी की मंजूरी: राज्य आंदोलनकारियों के लंबित आवेदनों के लिए बढ़ी अवधि
    • टिहरी में इको पार्क और पर्यटन रोड निर्माण कार्यों का हुआ प्रशासनिक निरीक्षण
    • धामी सरकार में दायित्वों का पिटारा खुला: चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं की लगी लॉटरी
    • अल्मोड़ा: पति बना हैवान! डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
    • हल्दूचौड़ में सनसनी: पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची नाबालिग निकली गर्भवती
    • पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत
    • देहरादून फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर STF का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार
    Friday, June 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अपराध»देहरादून फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर STF का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार
    अपराध उत्तराखंड देहरादून

    देहरादून फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर STF का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    काशीपुर/देहरादून, 5 जून। मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” विजन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त अभियान में एसटीएफ और ऊधमसिंह नगर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, 65 कारतूस तथा तीन कूटरचित शस्त्र लाइसेंस बरामद किए हैं।

    एसटीएफ द्वारा पिछले एक माह से की जा रही गोपनीय जांच के आधार पर काशीपुर कोतवाली में उत्तर प्रदेश से निर्गत दर्शाए गए 10 फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे की विवेचना के दौरान देर रात संयुक्त कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच के दौरान सामने आया कि नौशाद हुसैन समेत 10 व्यक्तियों ने जनपद शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) से जारी दर्शाए गए शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर काशीपुर स्थित गन हाउस से हथियार खरीदे थे।

    जांच में जिलाधिकारी कार्यालय शाहजहांपुर से सत्यापन कराने पर पता चला कि संबंधित व्यक्तियों के नाम पर कोई शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। साथ ही लाइसेंस नंबर अन्य व्यक्तियों के नाम पर आवंटित पाए गए। इससे स्पष्ट हुआ कि प्रस्तुत लाइसेंस फर्जी और कूटरचित हैं।

    गिरफ्तार आरोपी

    नौशाद हुसैन निवासी काशीपुर, ऊधमसिंह नगर – एक पिस्टल (.30 बोर), 28 कारतूस एवं फर्जी लाइसेंस बरामद।
    जतिन कांडपाल निवासी काशीपुर, ऊधमसिंह नगर – एक पिस्टल (.32 बोर), 18 कारतूस एवं फर्जी लाइसेंस बरामद।
    अजीम निवासी शाहजहांपुर (हाल निवासी काशीपुर) – एक पिस्टल (.30 बोर), 19 कारतूस एवं फर्जी लाइसेंस बरामद।

    एसटीएफ ने बताया कि इससे पहले भी फर्जी शस्त्र लाइसेंस से जुड़े दो मामलों में मुकदमे दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इनमें से एक आरोपी के कब्जे से अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, कारतूस और फर्जी लाइसेंस बरामद हुए थे।

    एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं। ऐसे मामलों में उत्तराखंड पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस की सूचना तत्काल एसटीएफ को दें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

    एसटीएफ हेल्पलाइन: 9412029536

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात: कई योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    June 5, 2026
    Read More

    दिल्ली में संस्कृत शिक्षा के वैश्विक विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न

    June 5, 2026
    Read More

    टिहरी में इको पार्क और पर्यटन रोड निर्माण कार्यों का हुआ प्रशासनिक निरीक्षण

    June 5, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026287

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात: कई योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    June 5, 2026

    दिल्ली में संस्कृत शिक्षा के वैश्विक विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न

    June 5, 2026

    टिहरी में इको पार्क और पर्यटन रोड निर्माण कार्यों का हुआ प्रशासनिक निरीक्षण

    June 5, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026287

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?