Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देवभूमि में ‘ओवर टूरिज्म’ का खतरा! बेकाबू भीड़, अराजकता और पर्यावरणीय संकट पर उठे बड़े सवाल
    • रुड़की को मिली खेलों की बड़ी सौगात: CM धामी ने 3.75 करोड़ के अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
    • युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध: सीएम धामी
    • दो बूंद जिंदगी की – हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़
    • हेमकुंड यात्रा के दौरान पार्किंग विवाद में गिरफ्तार आरोपितों को जमानत, जांच जारी
    • ऑपरेशन प्रहार: फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर STF का बड़ा एक्शन, 11वीं गिरफ्तारी
    • रुड़की में सीएम धामी ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, बोले- ‘सबका प्रयास’ से बनेगा विकसित भारत
    • जन संघर्ष मोर्चा ने उठाई आवाज – 15-17 साल की सेवा के बाद भी ₹5,700 वेतन पर जीने को मजबूर पंप ऑपरेटर, न्याय की गुहार
    • ऋषिकेश: गंगा में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक तेज बहाव में लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
    • उत्तराखंड: छात्रों का डाटा लीक होने पर विश्वविद्यालय होंगे जिम्मेदार, सरकार ने डीपीडीपी एक्ट के पालन के दिए सख्त निर्देश
    Sunday, June 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»देवभूमि में ‘ओवर टूरिज्म’ का खतरा! बेकाबू भीड़, अराजकता और पर्यावरणीय संकट पर उठे बड़े सवाल
    उत्तराखंड देहरादून

    देवभूमि में ‘ओवर टूरिज्म’ का खतरा! बेकाबू भीड़, अराजकता और पर्यावरणीय संकट पर उठे बड़े सवाल

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJune 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तराखंड में आतंक का पर्याय बनता पर्यटन, मास ओवर टूरिज्म और अराजकता पर उठे गंभीर सवाल

    देवभूमि की शांति पर बढ़ते पर्यटक दबाव, जंगलों पर संकट, जलस्रोतों के दोहन और कानून व्यवस्था को लेकर नई बहस तेज

    नारायण हर गुप्ता, एडवोकेट, नैनीताल हाई कोर्ट

    देवभूमि उत्तराखंड, जिसे देश और दुनिया आध्यात्मिक पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य और हिमालयी संस्कृति के लिए जाना जाता है, आज एक नई चुनौती से जूझता दिखाई दे रहा है। राज्य के अधिकांश प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बढ़ती पर्यटकों की संख्या, यातायात अव्यवस्था, पर्यावरणीय दबाव और कुछ स्थानों पर सामने आ रही अनुशासनहीन गतिविधियों ने पर्यटन प्रबंधन पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

    वही -मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश, भीमताल, औली, मुक्तेश्वर, चकराता, कौसानी से लेकर बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम तक, लगभग सभी प्रमुख पर्यटन स्थल इन दिनों भारी भीड़ का सामना कर रहे हैं। सप्ताहांत और अवकाश के दौरान हजारों वाहनों की आवाजाही से कई स्थानों पर घंटों लंबा जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अस्पताल, विद्यालय और दैनिक कार्यों तक पहुंचना भी कठिन हो जाता है।

    वही -स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि पर्यटन के साथ-साथ कुछ स्थानों पर अनुशासनहीन गतिविधियां भी बढ़ी हैं। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, तेज ध्वनि में संगीत, देर रात तक डीजे, सड़कों पर स्टंट, कूड़ा फैलाना और यातायात नियमों की अनदेखी जैसी घटनाएं स्थानीय वातावरण को प्रभावित कर रही हैं। उनका कहना है कि इससे देवभूमि की सांस्कृतिक गरिमा और शांत वातावरण दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

    वही -ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित रिसॉर्ट और पर्यटन प्रतिष्ठानों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर देर रात तक तेज संगीत और पार्टियों के कारण स्थानीय लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा तथा सामाजिक वातावरण को लेकर भी चिंता व्यक्त की जा रही है।

    वही -पर्यावरणविदों का मानना है कि बढ़ता पर्यटन वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों पर भी दबाव बढ़ा रहा है। हाथियों के पारंपरिक कॉरिडोर, गुलदारों के आवास और संवेदनशील वन क्षेत्रों के आसपास निर्माण गतिविधियों तथा मानवीय हस्तक्षेप में वृद्धि से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

    वही -जलस्रोतों के संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक धारे और नौले सूखने की स्थिति में हैं। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ क्षेत्रों में प्राकृतिक जलस्रोतों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, जबकि आसपास के गांव पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इस विषय पर प्रभावी निगरानी और नियमन की मांग उठ रही है।

    वही -होम स्टे नीति को लेकर भी बहस तेज हो गई है। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि आवासीय क्षेत्रों में होम स्टे की आड़ में बड़े स्तर पर व्यावसायिक होटल और गेस्ट हाउस संचालित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि नीति की समीक्षा कर स्पष्ट मानक तय किए जाने चाहिए।

    वही -विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तराखंड के प्रत्येक पर्यटन स्थल की एक सीमित वहन क्षमता है। यदि वैज्ञानिक आधार पर पर्यटकों और वाहनों की संख्या का प्रबंधन नहीं किया गया तो भविष्य में पर्यावरणीय और सामाजिक चुनौतियां और गंभीर हो सकती हैं।

    वही -सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रमुख पर्यटन स्थलों की कैरिंग कैपेसिटी निर्धारित की जाए, पर्यटकों और वाहनों की संख्या का वैज्ञानिक प्रबंधन हो, होम स्टे नीति की समीक्षा की जाए, प्राकृतिक जलस्रोतों के व्यावसायिक उपयोग पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उपद्रव, ध्वनि प्रदूषण और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    वही -उत्तराखंड सदैव पर्यटकों का स्वागत करता रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन तभी तक राज्य की ताकत है, जब तक वह प्रकृति, संस्कृति, आस्था और कानून का सम्मान करते हुए संचालित हो। उनका मानना है कि यदि समय रहते संतुलित और वैज्ञानिक पर्यटन नीति लागू नहीं की गई, तो देवभूमि की मूल पहचान और पर्यावरण दोनों पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध: सीएम धामी

    June 28, 2026
    Read More

    रुड़की को मिली खेलों की बड़ी सौगात: CM धामी ने 3.75 करोड़ के अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

    June 28, 2026
    Read More

    दो बूंद जिंदगी की – हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़

    June 28, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देवभूमि में ‘ओवर टूरिज्म’ का खतरा! बेकाबू भीड़, अराजकता और पर्यावरणीय संकट पर उठे बड़े सवाल

    June 28, 2026

    युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध: सीएम धामी

    June 28, 2026

    रुड़की को मिली खेलों की बड़ी सौगात: CM धामी ने 3.75 करोड़ के अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

    June 28, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?