Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
    • कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; चालक की मौत, चार घायल
    • देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुलेट सवार युवक पर हाथी का हमला, ऊपर से पैर रखकर गुजरा; बाल-बाल बची जान
    • शहरी स्वच्छता में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, उत्तराखंड में मिला प्रथम स्थान
    • लालकुआं में चेयरमैन और कोतवाल के बीच विवाद गहराया, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष
    • हरिद्वार नगर सीट पर भाजपा में टिकट की जंग तेज, मदन कौशिक समेत 9 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
    • नैनीताल में पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑपरेशन प्रहार के तहत 33 वारंटी गिरफ्तार, 9 थाना क्षेत्रों में दी दबिश
    • उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द, 20 से अधिक IAS और PCS अधिकारियों के तबादलों की सूची तैयार
    • मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
    • देहरादून: 14 लाख रुपये की लूट में दो और आरोपी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दबोचे गए दोनों अभियुक्त
    Thursday, November 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अपराध»रिटायर्ड पेंशनर कार्ड बनवाने के नाम पर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त BRO अधिकारी के खातों से उड़ाए 9.05 लाख रुपये
    अपराध उत्तराखंड देहरादून

    रिटायर्ड पेंशनर कार्ड बनवाने के नाम पर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त BRO अधिकारी के खातों से उड़ाए 9.05 लाख रुपये

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। बैंक ऑफ बड़ौदा का रिटायर्ड पेंशनर कार्ड बनवाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त बीआरओ (BRO) अधिकारी को अपना शिकार बना लिया। ठगों ने बैंक प्रतिनिधि बनकर उनसे व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारियां हासिल कीं और उनके दो बैंक खातों से करीब 9 लाख 5 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कैंट कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, बल्लूपुर एन्क्लेव निवासी बाल कृष्ण भटनागर सेवानिवृत्त पेंशनभोगी हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 नवंबर की शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके लिए विशेष रिटायर्ड पेंशनर कार्ड बनाया जाना है। इसके लिए कुछ व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारियां मांगी गईं।

    इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक और फॉर्म भेजा। ठगों की व्हाट्सएप प्रोफाइल पर बैंक ऑफ बड़ौदा के रिटायर्ड पेंशनर कार्ड से संबंधित तस्वीरें और पोस्टर भी लगे हुए थे। बैंक का नाम और संबंधित सामग्री देखकर बाल कृष्ण भटनागर को बातचीत वास्तविक लगी और उन्होंने मांगी गई जानकारियां साझा कर दीं।

    तहरीर के मुताबिक, ठगों ने 5 और 6 नवंबर को भी फोन कर उनसे अतिरिक्त जानकारियां हासिल कीं। 7 नवंबर को दोबारा फोन आने पर पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ। इसके बाद वह तत्काल शाम करीब पांच बजे बैंक ऑफ बड़ौदा की बल्लूपुर शाखा पहुंचे। वहां जांच करने पर पता चला कि उनके दोनों बैंक खातों से करीब 9 लाख 5 हजार रुपये की रकम निकाली जा चुकी है।

    पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत कैंट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साइबर ठगी के इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

    November 12, 2026
    Read More

    देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुलेट सवार युवक पर हाथी का हमला, ऊपर से पैर रखकर गुजरा; बाल-बाल बची जान

    November 12, 2026
    Read More

    कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; चालक की मौत, चार घायल

    November 12, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

    November 12, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुलेट सवार युवक पर हाथी का हमला, ऊपर से पैर रखकर गुजरा; बाल-बाल बची जान

    November 12, 2026

    कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; चालक की मौत, चार घायल

    November 12, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?