Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री धामी।
    • पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान
    • धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों-सड़कों-जनसुविधाओं के लिए ₹10.08 करोड़ की स्वीकृति
    • भाजपा की जनविरोधी नीतियों को परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के जरिए जन-जन तक पहुंचाएगी कांग्रेस
    • उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड
    • अमित शाह से मिले सतपाल महाराज, बनबसा ICP एप्रोच रोड और ट्राइपॉड परियोजना को लेकर हुई अहम चर्चा
    • जिम में एक्सरसाइज करते समय SOG जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत
    • उत्तराखंड की बेटी प्रेमा रावत खेलेगी टी-20 वर्ल्ड कप, भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन
    • भाजपा में बगावती सुर! संदीप राणा ने अपनी ही सरकार को घेरा, बोले— ‘दायित्वधारी जनता को बताएं, अब तक किया क्या?’
    • हल्द्वानी में अतिक्रमणकारियों पर बड़ा एक्शन, फुटपाथों से हटेंगे कब्जे और अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई
    Saturday, June 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»भाजपा की जनविरोधी नीतियों को परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के जरिए जन-जन तक पहुंचाएगी कांग्रेस
    उत्तराखंड देहरादून

    भाजपा की जनविरोधी नीतियों को परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के जरिए जन-जन तक पहुंचाएगी कांग्रेस

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJune 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ‘भाजपा राज में मछलियाँ अंदर, मगरमच्छ बाहर’ – गणेश गोदियाल

    देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिलाओं की असुरक्षा जैसे मुद्दों को जनता तक पहुंचाने के लिए ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ का ऐलान किया है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से पर्वतीय क्षेत्रों की विधानसभा सीटों पर आयोजित किया जाएगा।

    आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विस्तार से कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।

    कार्यक्रम की रूपरेखा

    प्रीतम सिंह ने बताया कि चार जोनों में यह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। हर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन, जनसभा, संवाद और धरना-प्रदर्शन का आयोजन होगा। वरिष्ठ नेता हरीश रावत और यशपाल आर्य किसी भी जोन में शामिल हो सकते हैं।

    • जोन-1 (प्रभारी: गणेश गोदियाल): 28 जून से 2 जुलाई तक।
शामिल सीटें: चम्पावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट, बागेश्वर, कपकोट।
अन्य सदस्य: मयूख महर, हरीश धामी, खुशाल सिंह अधिकारी।

    • जोन-2 (प्रभारी: डॉ. हरक सिंह रावत): 28 जून से 7 जुलाई तक।
शामिल सीटें: यमकेश्वर, कोटद्वार, लैंसडाउन, चौबट्टाखाल, श्रीनगर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, थराली, कर्णप्रयाग।
अन्य सदस्य: सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह सजवान, लखपत सिंह बुटोला, जीत राम, मनोज रावत।

    • जोन-3 (प्रभारी: प्रीतम सिंह): 28 जून से 7 जुलाई तक।
शामिल सीटें: पुरोला, यमुनोत्री, गंगोत्री, प्रतापनगर, घनसाली, टिहरी, नरेन्द्रनगर, देवप्रयाग, धनौल्टी।
अन्य सदस्य: भुवन कापड़ी, विक्रम सिंह नेगी।

    • जोन-4 (प्रभारी: करन माहरा): 29 जून से 9 जुलाई तक।
शामिल सीटें: हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूँगी, भीमताल, नैनीताल, रामनगर, जागेश्वर, अल्मोड़ा, सोमेश्वर, द्वाराहाट, रानीखेत, सल्ट।
अन्य सदस्य: गोविंद सिंह कुंजवाल, मनोज तिवारी, मदन बिष्ट, सुमित हृयदेश।

    गणेश गोदियाल का हमला

    प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “व्यभिचारी-दुराचारी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। प्रदेश के हर संसाधन पर भाजपा से जुड़े लोगों का कब्जा है। खनन पट्टे और क्रशर उन्हीं लोगों के पास हैं जो भाजपा को समर्थन देते हैं, जबकि विरोध करने वालों के पट्टे छीन लिए जाते हैं।”

    उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे सरकार की असलियत जनता के सामने लाने में मदद करें। छोटे भ्रष्टाचारियों को बलि का बकरा बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए गोदियाल ने कहा कि बड़े मछलियों का नाम उजागर होना चाहिए।

    महेंद्र भट्ट पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा नेताओं से ही सवाल पूछेगी, विपक्ष को धमकाना उचित नहीं है।
    आगे की योजना

    कार्यक्रम फिलहाल पर्वतीय क्षेत्रों के लिए तय किया गया है। आने वाले समय में मैदानी क्षेत्रों (ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, विकासनगर आदि) में भी ऐसे सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

    पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर, सुनीत राठौड़ सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री धामी।

    June 20, 2026
    Read More

    पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

    June 20, 2026
    Read More

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों-सड़कों-जनसुविधाओं के लिए ₹10.08 करोड़ की स्वीकृति

    June 20, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री धामी।

    June 20, 2026

    पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

    June 20, 2026

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों-सड़कों-जनसुविधाओं के लिए ₹10.08 करोड़ की स्वीकृति

    June 20, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?