Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • गैरसैंण में 27 और 28 अक्टूबर को होगा विधानसभा का विशेष सत्र
    • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का मौन उपवास, वीवीआईपी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
    • उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, तंबाकू-निकोटीन युक्त उत्पादों की बिक्री पर रोक
    • डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं
    • सिमली बेस अस्पताल की मांग पर तेज हुआ आंदोलन, 20 अक्टूबर को CM आवास का घेराव
    • महापौर एवं नगर आयुक्त ने सीवर लाइन, आस्था पथ व त्रिवेणी घाट सौंदर्यीकरण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
    • ‘Rent a Boyfriend’ स्कैम पर STF का अलर्ट, ठगी से बचें
    • देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर, 30 पेंशन स्वीकृत और 3 लाख रुपये की विवाह सहायता वितरित
    • चमोली में भालू का हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल; हायर सेंटर रेफर
    • उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, गुरमीत सिंह की लेंगे जगह
    Tuesday, October 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का मौन उपवास, वीवीआईपी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
    उत्तराखंड देहरादून

    अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का मौन उपवास, वीवीआईपी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीवीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच और भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को देहरादून के गांधी पार्क में मौन उपवास एवं सत्याग्रह किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंकिता को न्याय दिलाने तथा मामले की सीबीआई जांच में तेजी लाने की मांग उठाई।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड केवल एक बेटी की हत्या का मामला नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की अस्मिता, मातृशक्ति के सम्मान और कानून-व्यवस्था से जुड़ा संवेदनशील विषय है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद भी कथित वीवीआईपी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

    गोदियाल ने कहा कि सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की घोषणा की थी, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि जांच में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़िता को न्याय मिल सके।

    दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस नियुक्ति को लेकर राजनीतिक और कानूनी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से नियुक्ति के संबंध में उठ रही चिंताओं पर स्थिति स्पष्ट करने और इस पर पुनर्विचार करने की मांग की।

    गोदियाल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की भूमिका और आरोपों की सत्यता का निर्धारण निष्पक्ष जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

    सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

    गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग आज भी उठ रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता उत्तराखंड के प्रत्येक परिवार की बेटी थी और उसे न्याय दिलाना सभी का नैतिक दायित्व है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मामले में सड़क से सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी। पार्टी की मांग है कि कथित वीवीआईपी की भूमिका से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच हो और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

    मौन उपवास एवं सत्याग्रह के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

    कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

    कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, लालचंद शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, अश्विनी बहुगुणा, राजेंद्र शाह, सुरेंद्र रांगड़, गोदावरी थापली, सुजाता पॉल, जयेन्द्र रमोला, नवीन जोशी, याकूब सिद्दीकी, नीरज त्यागी, सोशल मीडिया चेयरमैन अभिनव थापर, अमेन्द्र बिष्ट, यशपाल चौहान, ओम प्रकाश सती, डॉ. प्रतिमा सिंह, गरिमा दसौनी, सोनिया आनंद, शीशपाल बिष्ट, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी और जिलाध्यक्ष संजय किशोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

    इसके अलावा सोमेन्द्र बोरा, संजय कनौजिया, कुंवर सजवाण, कोमल बोरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, डॉ. प्रदीप जोशी, उर्मिला थापा, भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहन लाल रतूड़ी, सुनीत राठौर, मनवर सिंह, राजीव कुमार, महेंद्र सिंह नेगी, मदन लाल, स्वाति नेगी, सत्येंद्र पंवार, प्रीतम सिंह आर्य, विनोद कुमार, अजय रावत, राजीव केशववाल, आनंद बहुगुणा, आशा शर्मा, प्रणीता बडोनी, अखिलेश उनियाल, शहीद हसन, युद्धवीर पंवार, वीरेंद्र पंवार, सचिन गुप्ता, प्रदीप थपलियाल, उपेंद्र थापली, ललित भद्री, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, रितेश क्षेत्री, अशोक शर्मा, बलवीर पंवार, श्याम लाल आर्य, गुल मोहम्मद, लाखीराम बिजलवाण, टीटू शर्मा, विजयप्रताप मल्ल, सुशील डोभाल, सुलेमान अली, अमरदेव गोनियाल, अनूप कपूर, नरेशानंद नौटियाल, सूरज क्षेत्री, करतार नेगी, सचिन टिचकुले, शोभाराम, आदर्श सूद, मदन कोहली, अनूप सक्सेना और शरीफ बेग सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    गैरसैंण में 27 और 28 अक्टूबर को होगा विधानसभा का विशेष सत्र

    October 13, 2026
    Read More

    उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, तंबाकू-निकोटीन युक्त उत्पादों की बिक्री पर रोक

    October 13, 2026
    Read More

    सिमली बेस अस्पताल की मांग पर तेज हुआ आंदोलन, 20 अक्टूबर को CM आवास का घेराव

    October 13, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गैरसैंण में 27 और 28 अक्टूबर को होगा विधानसभा का विशेष सत्र

    October 13, 2026

    अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का मौन उपवास, वीवीआईपी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 13, 2026

    उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, तंबाकू-निकोटीन युक्त उत्पादों की बिक्री पर रोक

    October 13, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?