देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेलों में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, जिसका सीधा असर कार्यकुशलता पर पड़ता है।
उन्होंने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों और गतिविधियों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह प्रकाशन आगे और अधिक लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव विनय शंकर पांडेय, क्लब अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, प्रधान संपादक भूपेंद्र सिंह बसेड़ा, महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष चंदन बिष्ट, संयुक्त सचिव पुष्कर सिंह नेगी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
- देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
- मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
- उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: इस बार ‘हरेला’ पर होगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे
- देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस से आमने-सामने भिड़ी बुलेट, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
- उधम सिंह नगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, GPDO भी जांच के घेरे में
- रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं
- लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
- ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का दूसरा चरण शुरू, 15 दिन में होंगे हजारों शिकायतों का निस्तारण
- अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
Tuesday, June 30

