Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • चम्पावत को ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात
    • बिंदुखत्ता में सांस्कृतिक सभागार बनेगा, सीएम धामी ने की घोषणा
    • पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, 3 बच्चों ने बचाई चालक की जान
    • उत्तराखंड कांग्रेस मे मधुसूदन सुंदरियाल को मिली नई जिम्मेदारी बनाए गए गढ़वाल सोशल मीडिया संयोजक
    • विक्रम श्रीवास्तव बने ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष
    • विधायक हरीश धामी को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक
    • आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड ने बढ़ाई तैयारी, 525 सेंसर स्थापित
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
    • लोकथात महोत्सव में लोकगीतों की धूम, आयुक्त दीपक रावत ने भी दी प्रस्तुति
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लालकुआं में करेंगे लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग
    Tuesday, November 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»चम्पावत को ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात
    उत्तराखंड

    चम्पावत को ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaNovember 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सीएम धामी ने 21 योजनाओं का किया लोकार्पण, 33 का शिलान्यास; टनकपुर-बनबसा में जलभराव से मिलेगी राहत

    चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत जिले को ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करने के साथ ही विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पांच लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं आदर्श चम्पावत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इनके माध्यम से जिले में सड़क, जल निकासी, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ सीमांत और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाना है।

    टनकपुर-बनबसा में जलभराव की समस्या होगी दूर

    मुख्यमंत्री ने टनकपुर और बनबसा में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ₹86.83 करोड़ की लागत से स्वीकृत जल निकासी परियोजना को महत्वपूर्ण बताया। इसके तहत टनकपुर में 21 किलोमीटर से अधिक और बनबसा में लगभग 7.7 किलोमीटर लंबाई में नालियों एवं जल निकासी व्यवस्था का निर्माण और सुधार किया जाएगा। इससे बारिश के दौरान दोनों क्षेत्रों में होने वाले जलभराव से लोगों को राहत मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि टनकपुर में ₹237.74 करोड़ की लागत से आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, शारदा कॉरिडोर के तहत शारदा घाट के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रथम चरण में ₹107.35 करोड़ की परियोजना पर कार्य चल रहा है। इस कॉरिडोर की समग्र परियोजना की लागत ₹3,000 करोड़ से अधिक है।

    पूर्णागिरि में रोपवे और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज

    मुख्यमंत्री ने बताया कि मां पूर्णागिरि धाम में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग ₹45 करोड़ की लागत से रोपवे निर्माण कार्य प्रगति पर है। ककरालीगेट से पूर्णागिरि धाम जाने वाले मुख्य मार्ग पर किरोड़ा नाले में पुल निर्माण के लिए ₹48.38 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

    इसके अलावा बनबसा में लगभग ₹502 करोड़ की लागत से भारत सरकार की लैंड पोर्ट परियोजना विकसित की जा रही है। इससे सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार, आवागमन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

    शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहाघाट में ₹256.97 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इससे पर्वतीय क्षेत्र की बेटियों को खेल प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही ₹55.53 करोड़ की लागत से विज्ञान केंद्र और लगभग ₹20 करोड़ की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है।

    पांच लाभार्थियों को किया सम्मानित

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहतर कार्य करने वाले पांच लाभार्थियों को सम्मानित किया। इनमें ग्राम बस्टिया, टनकपुर के त्रिलोक सिंह सामंत को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, ग्राम गुदमी, बनबसा की लक्ष्मी देवी को महिला बकरी पालन योजना, ग्राम उचोलीगोठ की पूजा महर को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम बिचई के रोहित चंद को कृषि कवच (चैनलिंक फेंसिंग) तथा ग्राम गुदमी के आनंद प्रसाद को स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना और उसे आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इन लाभार्थियों की सफलता अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श चम्पावत की परिकल्पना केवल एक जिले के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आदर्श उत्तराखण्ड के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार गांवों और सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ के अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    बिंदुखत्ता में सांस्कृतिक सभागार बनेगा, सीएम धामी ने की घोषणा

    November 23, 2026
    Read More

    पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, 3 बच्चों ने बचाई चालक की जान

    November 23, 2026
    Read More

    उत्तराखंड कांग्रेस मे मधुसूदन सुंदरियाल को मिली नई जिम्मेदारी बनाए गए गढ़वाल सोशल मीडिया संयोजक

    November 23, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    चम्पावत को ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात

    November 23, 2026

    बिंदुखत्ता में सांस्कृतिक सभागार बनेगा, सीएम धामी ने की घोषणा

    November 23, 2026

    पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, 3 बच्चों ने बचाई चालक की जान

    November 23, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026294

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202571
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?