Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तराखंड पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, तीन दिन तक संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन
    • देहरादून ब्रेकिंग: पोस्टर से गायब हुए BJP के दो दिग्गज, पार्टी बोली- ‘मजदूरों को नहीं पता नेताओं की अहमियत’
    • द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मिली मंजूरी
    • उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, कल से बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    • बागेश्वर में मानवाधिकार आयोग की बैठक, मामलों की होगी सुनवाई
    • हरिद्वार: UKPSC ने लॉन्च किया ‘UKPSC मित्र’ ऐप, अब मोबाइल पर मिलेगी हर परीक्षा अपडेट
    • सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया
    • मसूरी-देहरादून रोड पर दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौत
    • हरिद्वार में छापा, पाकिस्तान कनेक्शन वाले संदिग्ध नेटवर्क से जुड़ी युवती गिरफ्तार
    • देहरादून में बढ़ती गर्मी से आग की घटनाओं में उछाल, 24 घंटे में 10 जगह लगी आग
    Thursday, May 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, तीन दिन तक संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन
    उत्तराखंड देहरादून

    उत्तराखंड पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, तीन दिन तक संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMay 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहले बार नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर है। आज से उनका तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू हो गया है। देहरादून पहुंचने पर सीएम धामी ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। ऐसे में उनका ये दौरा सांगठनिक मजबूती के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। उनके दौरे को देखते हुए देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक सड़कों पर झंडों, बैनरों और होर्डिंग्स लगाए गए है।

    नितिन नवीन पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया रिसीव किया

    बता दें कि नितिन नवीन आज शाम 5 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक 25 से ज्यादा जगहों पर उनका स्वागत किया गया। हर एक किलोमीटर पर उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया था।

    तीन दिवसीय दौरे का पहला दिन

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचते ही सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्षकोर कमेटी की बैठक लेंगे। शाम 6:15 से कमेटी की बैठक शुरू होगी। जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हो सकती है। जिसके बाद मंत्री समूह के साथ उनकी बैठक होगी। इस बैठक में वो प्रदेश की सरकार के कामकाज, मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड, सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे।

    दूसरे दिन सीएम धामी से करेंगे मुलाकात

    अगले दिन शुक्रवार, 29 मई सुबह को राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे। जिसके बाद वो पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास में उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वो राजपुर के वेलकम होटल पहुंचेंगे। यहां 11 बजे से विभिन्न बैठके की जाएंगी।

    दोपहर 2 बजे प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों आदि के साथ सांगठनिक समीक्षा बैठक की जाएगी। शाम 4 बजे प्रदेशभर के मेयर, नगर पालिका और पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ अलग बैठक है।

    देर शाम मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी सेल और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ संवाद करेंगे। साथ ही आगामी चुनावी और मीडिया रणनीति पर भी मंथन होगा।

    तीसरे दिन का कार्यक्रम

    तीसरे दिन यानी 30 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ग्राउंड जीरो के कार्यकर्ताओं और युवाओं पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। सुबह वो देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करेंगे। जिसके बाद गढ़ी कैंट स्थित बूथ संख्या 141 के बूथ अध्यक्ष के आवास पर नाश्ता करेंगे। इसी दौरान दुर्गामल्ल मंडल की बूथ समिति 138 की बैठक में भी शामिल होंगे।

    सुबह 11 बजे शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका मुख्यमंत्री आवास में दोपहर 2 बजे मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में सवांद होगा। नितिन नवीन शाम 4:35 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    देहरादून ब्रेकिंग: पोस्टर से गायब हुए BJP के दो दिग्गज, पार्टी बोली- ‘मजदूरों को नहीं पता नेताओं की अहमियत’

    May 28, 2026
    Read More

    द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मिली मंजूरी

    May 28, 2026
    Read More

    उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, कल से बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    May 28, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026287

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तराखंड पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, तीन दिन तक संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

    May 28, 2026

    देहरादून ब्रेकिंग: पोस्टर से गायब हुए BJP के दो दिग्गज, पार्टी बोली- ‘मजदूरों को नहीं पता नेताओं की अहमियत’

    May 28, 2026

    द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मिली मंजूरी

    May 28, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026287

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?