Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • Big Breaking: देहरादून के कैफे के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान
    • कांवड़ यात्रा 2026: स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट, पूरे यात्रा मार्ग पर 24×7 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और एंबुलेंस रहेंगी तैनात
    • नैनीताल लेक ब्रिज चुंगी निविदा विवाद: डीएम ने गठित की जांच समिति, 2 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
    • वन भूमि के कारण रुकी सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सतपाल महाराज ने तय की समयसीमा
    • देहरादून में 24 घंटे में झमाझम बारिश, मालदेवता में 103.5 मिमी रिकॉर्ड वर्षा, भूस्खलन के बाद मालदेवता-सिल्ला मार्ग पर यातायात बहाल
    • Big Breaking: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के फ्रीज़ ज़ोन का होगा व्यावसायिक इस्तेमाल
    • रेड अलर्ट: देहरादून में 20 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी-निजी स्कूल बंद, DM ने जारी किया अवकाश आदेश
    • सोनम वांगचुक को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग खारिज
    • उत्तराखंड में शिक्षा की नई क्रांति: मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’, विशेष बच्चों को मिलेगी नई उड़ान
    • हरिद्वार: ICICI बैंक से 50 लाख की ठगी का खुलासा, फर्जी आधार से डेबिट कार्ड बनवाकर महिला समेत 3 गिरफ्तार
    Monday, July 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अपराध»STF का बड़ा ऑपरेशन: करोड़ों की नकली दवाइयों का सिंडिकेट ध्वस्त, फैक्ट्री से हजारों दवाइयाँ और शराब बरामद
    अपराध उत्तराखंड देहरादून

    STF का बड़ा ऑपरेशन: करोड़ों की नकली दवाइयों का सिंडिकेट ध्वस्त, फैक्ट्री से हजारों दवाइयाँ और शराब बरामद

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिना वैध लाइसेंस के नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं नकली जीवनरक्षक दवाइयाँ, एक आरोपी गिरफ्तार; पूरे नेटवर्क की जांच जारी।

    देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े नकली दवा सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली एलोपैथिक दवाइयाँ, पैकेजिंग मशीनें, अवैध अंग्रेजी शराब और आबकारी सामग्री बरामद की गई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

    माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखंड के निर्देशन में एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बाजपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोविल बायोटैक (प्लॉट संख्या F-13 एवं F-14) पर छापा मारा।

    कार्रवाई के दौरान धीरेन्द्र पुत्र ब्रह्म सिंह, निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बिना किसी वैध औषधि निर्माण लाइसेंस के आयुर्वेदिक एवं फूड लाइसेंस की आड़ में STADMED, Macleods, Intas, Sun Pharma समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से नकली एलोपैथिक एवं जीवनरक्षक दवाइयों का निर्माण और पैकेजिंग कर बाजार में सप्लाई कर रहा था।

    गोदाम से भी मिला बड़ा जखीरा

    एसटीएफ की निशानदेही पर एनएच-74 स्थित गोदाम की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में तैयार नकली दवाइयाँ, पैकिंग सामग्री और अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हरियाणा से अवैध शराब मंगाकर उत्तराखंड में सप्लाई करता था।

    लाखों रुपये की नकली दवाइयाँ बरामद

    छापेमारी के दौरान करीब 1 लाख टैबलेट और 15 हजार सिरप की बोतलें बरामद की गईं। इनमें ALKASOL, CEFIFINE-200, VELTAM, NIMUFIN, SUNCLAV, RUBIRED SUSPENSION, OSTOCALCIUM B12, VELTAM PLUS, GABAPIN और SOMPRAZ जैसी दवाइयाँ शामिल हैं। इनका उपयोग अम्लता, बैक्टीरियल संक्रमण, दर्द एवं सूजन, नसों के दर्द, प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं, कैल्शियम एवं विटामिन की कमी तथा आयरन सप्लीमेंट के रूप में किया जाता है।

    अवैध शराब और पैकेजिंग सामग्री भी जब्त

    कार्रवाई के दौरान MacDowell No.1 के 1,632 क्वार्टर, III RCS ब्रांड की 1,016 बोतलें, शराब की 1,000 खाली कांच की बोतलें, 500 ढक्कन, रैपर, उत्तराखंड आबकारी विभाग के होलोग्राम तथा बड़ी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा एसएस टैंक, फिलिंग मशीन, सीलिंग मशीन, लेबलिंग मशीन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।

    विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

    आरोपी के खिलाफ थाना बाजपुर में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 338(3), 276, 277, 278, 318, 319 और 336 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, अवैध शराब की बरामदगी के मामले में उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है।

    अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों और पूरे नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनस्वास्थ्य और उपभोक्ताओं के जीवन से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    Big Breaking: देहरादून के कैफे के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

    July 20, 2026
    Read More

    कांवड़ यात्रा 2026: स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट, पूरे यात्रा मार्ग पर 24×7 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और एंबुलेंस रहेंगी तैनात

    July 20, 2026
    Read More

    नैनीताल लेक ब्रिज चुंगी निविदा विवाद: डीएम ने गठित की जांच समिति, 2 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    July 20, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    Big Breaking: देहरादून के कैफे के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

    July 20, 2026

    कांवड़ यात्रा 2026: स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट, पूरे यात्रा मार्ग पर 24×7 मेडिकल रिलीफ पोस्ट और एंबुलेंस रहेंगी तैनात

    July 20, 2026

    नैनीताल लेक ब्रिज चुंगी निविदा विवाद: डीएम ने गठित की जांच समिति, 2 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    July 20, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?