Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा: मुख्यमंत्री धामी
    • युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, सफलता के साथ संस्कार भी जरूरी : कैबिनट मंत्री गणेश जोशी
    • देहरादून के CIMS एंड UIHMT में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
    • जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी
    • रुद्रप्रयाग: जंगल में घास लेने गई महिला का फिसला पैर, तेज बहाव में बहने से मौत
    • हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने खुद संभाला मोर्चा
    • दून पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; 11 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद
    • देहरादून की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बड़ा बदलाव तय! RTA बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
    • रफ्तार ने ली एक और जान! राजपुर रोड पर स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड पर बड़ा साइबर अटैक! CM रिलीफ फंड समेत 10 सरकारी वेबसाइटें ठप, ITDA में मचा हड़कंप
    Sunday, August 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड पर बड़ा साइबर अटैक! CM रिलीफ फंड समेत 10 सरकारी वेबसाइटें ठप, ITDA में मचा हड़कंप
    उत्तराखंड देहरादून

    उत्तराखंड पर बड़ा साइबर अटैक! CM रिलीफ फंड समेत 10 सरकारी वेबसाइटें ठप, ITDA में मचा हड़कंप

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaAugust 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार को बड़ा साइबर हमला सामने आया। सीएम रिलीफ फंड समेत राज्य सरकार के 10 विभागों की वेबसाइटें मालवेयर अटैक की चपेट में आ गईं। हमले के बाद कई वेबसाइटों को एहतियातन बंद करना पड़ा, जिससे आईटीडीए (ITDA) में हड़कंप मच गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद बैकअप की मदद से अधिकांश वेबसाइटों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया, हालांकि खबर लिखे जाने तक सीएम रिलीफ फंड की वेबसाइट पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी थी।

    आईटीडीए की साइबर सुरक्षा टीम ने संदिग्ध मालवेयर का पता चलते ही प्रभावित वेबसाइटों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह एक मालवेयर-आधारित साइबर हमला था। शुरुआती आशंका है कि मालवेयर का स्रोत रूस हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। चूंकि वर्ष 2024 के बड़े साइबर हमले के बाद सभी महत्वपूर्ण वेबसाइटों का बैकअप सुरक्षित रखा गया था, इसलिए आईटीडीए की टीम ने बैकअप के जरिए कुछ ही घंटों में अधिकांश सेवाएं बहाल कर दीं।

    इन विभागों की वेबसाइटें हुईं प्रभावित

    मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund)
    लोक निर्माण विभाग (PWD)
    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
    उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण (UREDA)
    राज्य कर विभाग
    ईएसआईसी (ESIC)
    परिवहन विभाग
    पर्यटन विभाग
    अन्य संबंधित सरकारी पोर्टल

    2024 के बड़े साइबर हमले के बाद फिर खतरा

    गौरतलब है कि अक्टूबर 2024 में उत्तराखंड को अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला झेलना पड़ा था। उस दौरान सीएम हेल्पलाइन सहित करीब 90 सरकारी वेबसाइटें कई दिनों तक ठप हो गई थीं। लंबे प्रयासों के बाद उन्हें दोबारा चालू किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि उसी घटना के बाद मजबूत किए गए सुरक्षा उपायों के कारण इस बार संभावित बड़ा नुकसान टल गया।

    क्या बोले अधिकारी?

    आईटीडीए के जीएम (साइबर सिक्योरिटी) अमित जोशी ने बताया कि एक मालवेयर को समय रहते डिटेक्ट कर लिया गया, जिसके बाद आवश्यक कदम उठाकर अधिकांश वेबसाइटों का संचालन सामान्य कर दिया गया। वहीं आईटीडीए के निदेशक आलोक पांडे ने कहा कि कुछ विभागों की वेबसाइटों पर मालवेयर अटैक हुआ था, जिसे तकनीकी टीम ने कुछ ही समय में दूर कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा: मुख्यमंत्री धामी

    August 2, 2026
    Read More

    युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, सफलता के साथ संस्कार भी जरूरी : कैबिनट मंत्री गणेश जोशी

    August 2, 2026
    Read More

    देहरादून के CIMS एंड UIHMT में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

    August 2, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा: मुख्यमंत्री धामी

    August 2, 2026

    युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, सफलता के साथ संस्कार भी जरूरी : कैबिनट मंत्री गणेश जोशी

    August 2, 2026

    देहरादून के CIMS एंड UIHMT में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

    August 2, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?