Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
    • देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
    • मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: इस बार ‘हरेला’ पर होगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे
    • देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस से आमने-सामने भिड़ी बुलेट, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
    • उधम सिंह नगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, GPDO भी जांच के घेरे में
    • रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं
    • लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
    • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का दूसरा चरण शुरू, 15 दिन में होंगे हजारों शिकायतों का निस्तारण
    • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
    Wednesday, July 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»Big Budget Boost: ऋषिकेश में ग्रीन एलिवेटेड रोड, पिथौरागढ़ के लिए ट्रिपल टनल कॉरिडोर
    उत्तराखंड देहरादून

    Big Budget Boost: ऋषिकेश में ग्रीन एलिवेटेड रोड, पिथौरागढ़ के लिए ट्रिपल टनल कॉरिडोर

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ऋषिकेश: उत्तराखंड को केंद्रीय बजट 2026–27 में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। बजट में सड़क, राजमार्ग, रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी पर विशेष जोर देते हुए राज्य के लिए लगभग ₹4000 करोड़ की केंद्रीय सड़क–राजमार्ग परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इनमें ऋषिकेश में ग्रीन एलिवेटेड बाइपास और पिथौरागढ़ में ट्रिपल टनल कॉरिडोर सबसे अहम परियोजनाएं हैं।

    Union Budget 2026 Boosts Uttarakhand Infrastructure

    बजट 2026–27 में प्रस्तावित ऋषिकेश ग्रीन एलिवेटेड बाइपास उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण शहरी परिवहन परियोजनाओं में से एक है। यह बाइपास लगभग 12.6 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी अनुमानित लागत करीब ₹1700 करोड़ है। यह एलिवेटेड रोड नेपाली फार्म जंगल क्षेत्र के किनारे से होकर गुजरेगा इस परियोजना का लगभग आधा हिस्सा एलिवेटेड (ऊपर उठा हुआ) और शेष हिस्सा ग्राउंड लेवल या सेमी-एलिवेटेड होगा। इसका मुख्य उद्देश्य ऋषिकेश शहर के भीतर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम को कम करना और चारधाम यात्रा के दौरान यातायात को सुचारू बनाना है।

    पिथौरागढ़ में बनेगा ट्रिपल टनल कॉरिडोर

    सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लिए बजट में एक और बड़ी घोषणा की गई है। शहर के भीतर यातायात दबाव कम करने के लिए 3 किलोमीटर लंबा बाइपास एक ही मार्ग पर तीन टनल (Triple Tunnel Corridor) होंगी। इसकी अनुमानित लागत करीब ₹700 करोड़ है। इस परियोजना का लगभग 50% हिस्सा टनल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कॉरिडोर न केवल शहर की भीड़भाड़ से राहत देगा, बल्कि सीमांत क्षेत्रों की सामरिक और नागरिक कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा।

    रेलवे परियोजनाओं को मिलेगा बजट का सहारा

    केंद्रीय बजट में रेलवे के लिए किए गए प्रविधानों से उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेलवे लाइन को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे कैपिटल आउटले और ट्रांसपोर्ट हेड के तहत आवश्यक पूंजी निवेश मिलने से परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा भविष्य में टनकपुर–बागेश्वर रेल लाइन को भी इसी बजटीय ढांचे से बल मिल सकता है।

    हवाई कनेक्टिविटी

    बजट 2026–27 में छोटे एयरपोर्ट्स के विकास के लिए किए गए प्रावधान उत्तराखंड के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।
    जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तार
    पंतनगर एयरपोर्ट के उच्चीकरण
    नैनी-सैनी एयरपोर्ट के संचालन को मिलेगी गति
    इन परियोजनाओं से चारधाम यात्रा, पर्यटन, आपदा राहत और सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा।

    पर्यटन, तीर्थयात्रा और सीमांत कनेक्टिविटी को बढ़ावा

    विशेषज्ञों के अनुसार, बजट 2026 में किए गए ये इंफ्रास्ट्रक्चर प्रावधान उत्तराखंड की आर्थिकी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। बेहतर सड़क, रेल और हवाई संपर्क से न केवल पर्यटन और तीर्थयात्रा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सीमांत जिलों के विकास और सामरिक मजबूती में भी इजाफा होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

    June 30, 2026
    Read More

    देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार

    June 30, 2026
    Read More

    मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

    June 30, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

    June 30, 2026

    देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार

    June 30, 2026

    मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

    June 30, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?